सुनीता विलियम्स - Latest News on सुनीता विलियम्स | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

पृथ्‍वी के बाहर जीवन की संभावना से इनकार नहीं: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 00:09

अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना का संकेत दिया और कहा कि धरती पर लोगों को इस बात का गुमान नहीं करना चाहिए कि केवल वे ही सजीव प्राणी हैं।

सुंदर पृथ्वी का ख्याल सभी रखें: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Friday, April 5, 2013, 20:55

अपने ग्रह का ख्याल करने का अनुरोध करते हुए भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स ने शुक्रवार को कहा कि उन्‍हें अंतरिक्षयान में जाकर यह महसूस हुआ कि पृथ्वी कितनी सुंदर है।

सुनीता ने दिखाई अंतरिक्ष से ली मुंबई की तस्वीर

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 21:27

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स भले ही अभी अंतरिक्ष के सफर पर न हों, लेकिन उनके मोबाइल फोन स्क्रीन में रात को जगमगाती मायानगरी मुंबई की एक ऐसी खूबसूरत तस्वीर है जो अंतरिक्ष से ली गई है।

विज्ञान की टीचर बनना चाहती हैं सुनीता विलियम्स

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 17:39

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा कि उनके लिये चांद पर जाना भी एक सपने जैसा होगा पर वह आगे चलकर विज्ञान की शिक्षिका बनना चाहेंगी।

सुनीता को उम्‍मीद, नासा-इसरो मिलकर काम करेंगे

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 21:05

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने मंगलवार को नासा और इसरो के भविष्य में मिलकर काम करने की उम्मीद जताई। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार को अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में तेजी लानी चाहिये, क्योंकि कई विद्यार्थी एवं युवा इस क्षेत्र में रुचि दिखा रहे हैं।

घर जैसा लगने लगा है अंतरिक्ष: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 16:13

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलियम्स ने सोमवार को यहां कहा कि अंतरिक्ष अब उन्हें घर जैसा लगने लगा है।

सुनीता विलियम्स के भारत दौरे की शुरुआत आज से

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 09:41

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक अप्रैल को दिल्ली से अपने भारत दौरे की शुरुआत करेंगी।

सुनीता विलियम्स 1 अप्रैल से भारत दौरे पर

Last Updated: Saturday, March 30, 2013, 16:13

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक अप्रैल को दिल्ली से अपने भारत दौरे की शुरुआत करेंगी। सुनीता के नाम एक महिला के रूप में सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा का विश्व रिकार्ड है। एक अप्रैल को सुनीता राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र (एनएससी) का दौरा करेंगी, जहां वह विद्यार्थियों और अध्यापकों से बातचीत करेंगी।

शामिल हों, इसका हिस्सा बनें : सुनीता विलियम्स

Last Updated: Sunday, December 2, 2012, 19:11

करोड़ों भारतीय और अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का यही संदेश है-‘शामिल हों, इसका हिस्सा बनें।’

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सकुशल वापस लौटीं सुनीता

Last Updated: Monday, November 19, 2012, 18:10

भारतीय मूल की रिकॉडधारक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दो सहयोगी फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेनचेंको और अकी होशिदे चार माह तक कक्षा में रहने के बाद सोमवार को सकुशल धरती पर लौट आए।

आज धरती पर उतरेगी उड़नपरी सुनीता विलियम्स

Last Updated: Sunday, November 18, 2012, 10:14

भारतीय अमेरिकी नासा अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री चार महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद आज धरती पर वापस आएंगे।

दीवाली पर सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष से दी बधाई

Last Updated: Tuesday, November 13, 2012, 17:01

दुनिया भर के भारतीयों को अंतरिक्ष से एक खास दीवाली संदेश मिला है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने दीप पर्व के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

सुनीता विलियम्स ने एब्सेंटी बैलेट से किया वोट

Last Updated: Wednesday, November 7, 2012, 08:50

शून्य गुरूत्वाकर्षण में अंतरिक्ष में घूम रहीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अनुपस्थिति मतपत्र के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान किया।

सुनीता ने सात बार अंतरिक्ष में चहल-कदमी कर बनाया रिकॉर्ड

Last Updated: Friday, November 2, 2012, 09:37

भारतीय अमेरिकी सुनीता विलियम्स ने अपने साथी अंतरिक्ष यात्री के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकल कर महत्वपूर्ण रेडियर सिस्टम में अमोनिया लीक का पता लगाने का प्रयास किया

अंतरिक्ष से दिख रहा है सैंडी का कहर: सुनीता विलियम्स

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 16:39

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि अंतरिक्ष से चक्रवाती तूफान सैंडी का पूरा परिदृश्य भीषण नजर आ रहा है। सुनीता अंतरिक्ष में कल फिर से चहलकदमी की तैयारी कर रही हैं।

सुनीता ने अंतरिक्ष के अनुभव को बताया अनमोल

Last Updated: Tuesday, October 23, 2012, 16:31

अंतरिक्ष में 100 दिन पूरे कर चुकीं भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपने इस अनुभव का भरपूर आनंद उठा रही हैं और उन्होंने इसे ‘अनमोल’ करार दिया।

अंतरिक्ष में सुनीता के लिए पहुंचाई गई आईसक्रीम

Last Updated: Wednesday, October 10, 2012, 22:28

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ड्रैगन अंतरिक्षयान की मदद से आईसक्रीम सफलतापूर्वक भेज दी गई।

सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में पूरी की ट्राइथलान

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 10:15

भारतीय अमेरिकी मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इस सप्ताहांत दक्षिणी कैलिफोर्निया में आयोजित नौटिका मलिबू ट्राइथलन के खिलाड़ियों के साथ अंतरिक्ष में दौड़, साइकिल चलाकर और ‘तैराकी’ कर ट्राइथलन पूरा किया और एक नया रिकार्ड बनाया है।

सुनीता ने संभाली अंतरिक्ष स्टेशन की कमान

Last Updated: Monday, September 17, 2012, 11:56

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमान संभाल ली है और वह ऐसा करने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। इसके अलावा, ‘एक्सपीडिशन 32’ का तीन सदस्यीय दल चार माह से अधिक समय तक चला मिशन पूरा कर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लौट भी आया है।

सुनीता ने आईएसएस में सफलतापूर्वक स्थापित किया बॉक्स

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 08:34

भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अपनी छठी स्पेसवाक में आज विद्युत स्विचिंग बाक्स को दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) में स्थापित कर दिया।

सुनीता आज छठी बार अंतरिक्ष में करेंगी चहलकदमी

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 00:04

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके जापानी सह अंतरिक्ष यात्री बुधवार को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर चहलकदमी करेंगे।

सुनीता ने 5वीं बार की अंतरिक्ष में चहलकदमी

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 15:31

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में आठ घंटे 17 मिनट तक चहलकदमी पूरी कर ली है। यह उनकी पांचवी अंतरिक्ष चहलकदमी थी।

सुनीता ने की अंतरिक्ष में चहलकदमी

Last Updated: Friday, August 31, 2012, 09:01

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और उनके एक जापानी सहयोगी ने आज अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतरिक्ष में चहलकदमी की।

अंतरिक्ष से ओलंपिक का आनंद ले रही हैं सुनीता विलियम्स

Last Updated: Saturday, August 11, 2012, 18:24

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स पिछले दो हफ्तों से अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ओलंपिक खेलों का आनंद ले रही हैं।

अंतरिक्ष में दिखेगी शिरीष की फिल्म ‘जोकर’!

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 13:52

कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान ने कहा है कि वह अपने पति शिरीष कुंदर की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘जोकर’ सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में दिखाना चाहती हैं।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचीं सुनीता विलियम्स

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 13:54

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स और उनके दो अन्य साथी अंतरिक्षयात्रियों ने आज सफलतापूर्वक अपने रूसी सोयूज अंतरिक्षयान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जोड़ा। वे चार महीने तक केंद्र में रहकर 30 से अधिक वैज्ञानिक मिशनों पर काम करेंगे।

अंतरिक्ष से राष्ट्रपति चुनाव में वोट करेंगी सुनीता

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 15:15

अपने दूसरे अंतरिक्ष मिशन के लिए आज उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करेंगी।

सुनीता विलियम्स ने फिर भरी अंतरिक्ष की उड़ान

Last Updated: Sunday, July 15, 2012, 08:38

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने आज सुबह ठीक 8.10 बजे कजाकिस्तान के बैकानूर कास्मोड्रोम से दूसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।