सुनीता विलियम्स ने फिर भरी अंतरिक्ष की उड़ान

सुनीता विलियम्स ने फिर भरी अंतरिक्ष की उड़ान

सुनीता विलियम्स ने फिर भरी अंतरिक्ष की उड़ान ज़ी न्यूज ब्यूरो
वाशिंगटन : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने आज सुबह ठीक 8.10 बजे कजाकिस्तान के बैकानूर कास्मोड्रोम से दूसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इससे पहले सुनीता 2006 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में छह महीने रहने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं। अंतरिक्ष पहुंचने के बाद सुनीता ने अपने संदेश में कहा, `सबको बधाई! मैंने कंमान संभाल लिया है। मैं ठीक हूं, सभी यंत्र ठीक हैं।`

नासा के मुताबिक `सोयूज टीएमए-05 एम` अंतरिक्ष यान में सुनीता के साथ रूसी संघीय अंतरिक्ष एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर यूरी मालेन्चें और जापान के अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी के अकिहिको होशिदे भी यात्रा पर साथ हैं। सुनीता एक्सपेडिसन-32 के चालक दल में एक फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर गई हैं और अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद एक्सपेडिसन-33 की कमांडर होंगी। इस अत्यधिक व्यस्त अभियान के दौरान सुनीता और उनके सहयोगी दो बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे और कई वैज्ञानिक अनुसंधान करेंगे।

सुनीता चार महीने तक अंतरिक्ष में रहेंगी। सुनीता अपने साथ मेढक और मछली ले गईं हैं। इन जीवों को अंतरिक्ष में रखा जाएगा ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वहां जीव किस तरह जिंदा रह सकते हैं। यह मिशन नवंबर में खत्म होगा।

First Published: Sunday, July 15, 2012, 08:38

comments powered by Disqus