सोने से 40 गुना महंगे बिक रहे हैं उल्कापिंड

सोने से 40 गुना महंगे बिक रहे हैं उल्कापिंड

सोने से 40 गुना महंगे बिक रहे हैं उल्कापिंड ज़़ी न्यूज ब्यूरो

मास्को: रूस के मास्को में गिरे उल्कापिंड की कीमत सोने से भी ज्यादा है। उल्कापिंड के टुकडों की कीमत यहां की बाजार में प्रतिग्राम 2200 डालर बताई जा रही है जो सोने की कीमत से 40 गुणा से अधिक है। उल्कापिंड के टुकडों की कीमत ने आस पास के इलाकों में रहने वालों की भी नींद उडा दी है। हर आदमी इस जुगत में जुटा है कि उसे कोई उल्कापिंड गिरा हुआ मिल जाए।

लोग टोलियों में उल्कापिंड के टुकडों में तलाश में जुटे हैं। गत 15 फरवरी को यहां उल्का पिंड एक जलते हुए गोले के रूप में गिरा था जिससे करीब 1100 लोग घायल हो गए थे और लगभग 4000 घरों की खिडकियों के शीशे टूट गए थे।

इस बीच रूस की राजधानी मास्को से 1500 किलोमीटर पूर्व चेलियाबिंस्क क्षेत्र में गत 15 फरवरी को गिरे उल्कापिंड के अवशेष आखिरकार खोज निकाले गए हैं। रूसी वैज्ञानिकों के मुताबिक उन्होंने उल्कापिंड के 53 टुकड़े ढूंढ निकाले हैं। इससे पहले रूस के आपातकाल मंत्रालय के कई गोताखोर एक जमी हुई झील चेबारकुल झील में उल्कापिंड की तलाश में गए थे लेकिन पूरी झील में खोजबीन किए जाने के बावजूद उन्हें अवशेषों का पता नहीं चल पाया था।

First Published: Wednesday, February 20, 2013, 10:25

comments powered by Disqus