अपनी परमाणु सामग्रियों की जांच कराओ इजराइल: यूएन

अपनी परमाणु सामग्रियों की जांच कराओ इजराइल: यूएन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है जिसमें छानबीन के लिए इस्राइल को फौरन अपने परमाणु कार्यक्रमों का खुलासा करना है। महासभा में पश्चिम एशिया में परमाणु हथियार पर पाबंदी को लेकर उच्च स्तरीय सम्मेलन का भी समर्थन किया गया।

सभी अरब देशों और ईरान को मध्य दिसंबर में फिनलैंड के हेलसिंकी में एक सम्मेलन में हिस्सा लेना था लेकिन अमेरिका ने क्षेत्र में राजनीतिक अस्थिरता और परमाणु अप्रसार पर ईरान के अलग रूख को मुद्दा बनाते हुए 23 नवंबर को एलान किया कि यह बैठक नहीं हो पाएगी।

ईरान और कुछ अरब देशों ने प्रतिक्रिया में कहा कि इस्राइल ने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया, इसलिए इसे रद्द किया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े जबकि छह इसके खिलाफ आए और छह सदस्यों ने इसमें भाग नहीं लिया।

प्रस्ताव के मुताबिक ‘बिना किसी देरी’ के इस्राइल से परमाणु अप्रसार संधि से जुड़ने और अपने परमाणु सामग्रियों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी के निरीक्षण के लिए खोलने को कहा गया है। प्रस्ताव के खिलाफ इस्राइल, अमेरिका, कनाडा, मार्शल आइसलैंड, माइक्रोनिया और पलाउ ने मतदान किया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 4, 2012, 23:29

comments powered by Disqus