अब पेरिस में पैंट पहन सकेंगी महिलाएं

अब पेरिस में पैंट पहन सकेंगी महिलाएं

ज़ी न्यूज ब्यूरो

पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में महिलाओं को पैंट पहनने का अधिकार मिल ही गया। सरकार ने सोमवार को इसपर लगी पाबंदी हटा ली। महिलाओं के पैंट पहनने पर पाबंदी 200 साल से भी लगी हुई थी जो हटा लिया गया। महिला अधिकारों की मंत्री वलौड बेल्कासेम ने पाबंदी को आधुनिक फ्रांस के मूल्यों और कानूनों के खिलाफ बताया है।

1800 से लागू इस कानून के तहत पेरिस की महिलाओं को पैंट पहने जाने की स्थिति में आपराधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता था। यहां तक की पैंट पहनने के लिए स्थानीय पुलिस से अनुमति लेनी पड़ती थी।

हालांकि इस कानून में 1882 और 1909 में संशोधन भी किया गया, लेकिन तब भी महिलाओं को पूर्ण अधिकार नहीं मिल सका। तब शर्त रखी गई कि यदि महिलाएं साइकिल या घोड़े पर सवार हैं उसी स्थिति में उन्हें पतलून पहनने की इजाजत दी जा सकती है। लेकिन अब उन्हैं पैंट पहनने की पूरी तरह से आजादी मिल गई है और इसके लिए उन्हें किसी से भी अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी।

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 10:16

comments powered by Disqus