अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़, 500 से ज्यादा लापता

अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़, 500 से ज्यादा लापता

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपात राहत कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बाढ़ में 500 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ में कई सेलफोन टावरों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम प्रभावित हुआ है।

बॉल्डर शहर में बाढ़ से पहले ही कम से कम चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी और कल 60 साल की एक महिला भी बह गई। लैरीमर काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि इस महिला को मृत मान लिया गया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 15, 2013, 16:37

comments powered by Disqus