बाढ़ - Latest News on बाढ़ | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 81 हुई

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 17:34

अफगानिस्तान के पर्वतीय और सुदूर उत्तरी भाग में विनाशकारी बाढ़ के दो दिन बाद 80 से ज्यादा शव मिले हैं। बगलान प्रांत के गुजरिगा-ई-नूर जिले के पुलिस प्रमुख लेफ्टिनेंट फजल रहमान ने बताया कि शुक्रवार की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 54 से बढ़कर 81 हो गयी है।

बाढ़ से तबाह सर्बिया ने मांगी मोदी सरकार से मदद

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 22:57

सर्बिया ने आज नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारत सरकार से अपील की कि वह पिछली एक सदी में आई सबसे भयंकर बाढ़ से तबाह हुए देश के पुनर्निर्माण की उसकी कोशिशों में मदद करे।

अरुणाचल के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 18:27

पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। दीबांग घाटी जिला पिछले पांच दिनों से देश के शेष हिस्से से कटा हुआ है।

अफगानिस्तान में बाढ़ से 80 से ज्यादा लोगों की मौत

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 23:12

उत्तर अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने से 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी तथा बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। हेलीकॉप्टर इस क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों को ढूढ़ने में जुटे हैं।

ब्रिटेन में विनाशकारी तूफान के बाद बाढ़ की आशंका

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 09:59

ब्रिटेन में टेम्स नदी के किनारे बसे लोगों की समस्या और बढ़ सकती है क्योंकि यहां विनाशकारी तूफान के बाद आज और बाढ़ आने की आशंका है। तूफान के कारण जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ और बिजली भी ठप हो गई है।

फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 22 हुई

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 15:56

दक्षिणी फिलीपीन्स में आई भारी बाढ़ और भूस्खलनों में 22 लोग मारे जा चुके हैं और लगभग दो लाख लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित यह क्षेत्र अभी भी वर्ष 2012 में आए चक्रवात से उबरने की कोशिश में लगा है।

ब्राजील में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 32 हुई

Last Updated: Thursday, December 26, 2013, 11:15

ब्राजील के दो दक्षिण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार 50,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं ।

दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित

Last Updated: Sunday, November 17, 2013, 09:20

दक्षिण अफ्रीका में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से 18,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शहर के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता विल्फ्रेड सोलोमन्स जोहानेस ने बताया कि सप्ताहांत में आई तेज बारिश के कारण जगह जगह बाढ़ आ गई जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए, भूस्खलन हुए और कैपटाउन शहर के आसपास बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

रेड्डी ने बारिश प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, अब तक 53 मौतें

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 00:03

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने सोमवार को राज्य के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा किया। पिछले सप्ताह हुई मूसलाधार बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 53 हो गई है।

आंध्र प्रदेश बाढ़: अब तक 42 लोग मरे, सीएम आज करेंगे हवाई सर्वेक्षण

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 10:14

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है जबकि करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, मुख्‍यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी आज प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बचाव एवं राहत अभियान की समीक्षा करेंगे।

आंध्र प्रदेश और ओड़िशा में बाढ़ से तबाही, 51 की मौत

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 00:05

लगातार बारिश और बाढ़ से आंध्र प्रदेश और ओड़िशा में कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है और करीब 30 जिलों के सैकड़ों गांवों में पानी भरा हुआ है तथा क्षेत्र में सड़क और रेल सम्पर्क बाधित है।

आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर जारी, 32 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, October 26, 2013, 21:17

तटीय आंध्र प्रदेश में लगातार पांचवें दिन शनिवार को भी भारी बारिश जारी है। यहां सात और लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में भारी बारिश के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। सैकड़ों गांवों में पानी भरा हुआ है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और पूर्वोत्तर मानसून प्रबल होने के चलते राज्य में करीब एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है।

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर, छह की मौत

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 15:23

ओडिशा के चक्रवात प्रभावित गंजाम और अन्य तटीय जिलों में बाढ के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और इस बीच राज्य सरकार ने दक्षिणी इलाकों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टरों की मदद से बाहर निकालने का आज निर्णय लिया।

ममता ने बंगाल में बाढ़ का दोष झारखंड पर मढ़ा

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 19:41

पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में आई बाढ़ और उससे 12000 से ज्यादा लोगों के प्रभावित होने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड सरकार और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की आलोचना की है। ममता ने कहा कि उनके राज्य में `मानवजनित बाढ़` है।

ओडिशा में 647 गांव अभी भी जलमग्न

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:25

ओडिशा के पांच उत्तरी जिलों में फैलिन चक्रवात और मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ की स्थिति में बुधवार को मामूली सुधार हुआ, लेकिन 647 गांवों के लोग अभी तक पानी से घिरे हैं और इस दोहरी त्रासदी से अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है।

बिहार बन सकता है देश का अन्न भंडार : कलाम

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 23:01

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने बिहार में उपलब्ध प्रचुर जल के बेहतर इस्तेमाल की जरूरत बताते हुए कहा कि यहां उपलब्ध जल के सही प्रबंधन के जरिए इस प्राकृतिक संसाधन को आर्थिक विकास के रूप में परिणत किया जा सकता है।

उत्‍तराखंड आपदा के बाद से बंद पड़ी गंगोत्री यात्रा शुरू

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 14:14

पिछले जून में आई प्रलयंकारी आपदा के बाद से बंद पड़ी गंगोत्री यात्रा शुरू हो गई है। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, कल इस सिलसिले में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी पंकज पांडे ने गंगोत्री पहुंचकर यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कि गंगोत्री यात्रा में अब कोई रुकावट नहीं है तथा पूरे देश से लोग यात्रा पर आ सकते हैं।

मेक्सिको में भूस्खलन, बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, September 21, 2013, 15:44

मेक्सिको में भारी बारिश के कारण आई बाढ और भूस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़, 500 से ज्यादा लापता

Last Updated: Sunday, September 15, 2013, 16:37

अमेरिका के कोलोराडो में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए आपात राहत कर्मियों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बाढ़ में 500 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।

अचानक आई बाढ़ में बहने से बाल-बाल बचे 10 छात्र

Last Updated: Saturday, September 14, 2013, 08:28

पुलिस ने बताया कि यहां एक निजी स्कूल के 10 छात्रों को स्थानीय लोगों की मदद से अचानक आई बाढ़ में बहने से बचाया गया।

बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 201 हुई

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 13:25

बिहार में बाढ़ प्रभावित 20 जिलों में मृतकों की संख्या बढ़ कर 201 हो गई है। गंगा सहित कई नदियां अभी भी खतरे के निशान से उपर बह रही हैं लेकिन मौसम विभाग द्वारा उत्तर बिहार में दो-तीन दिनों तक अतिवृष्टि की संभावना को खारिज कर देने से राहत महसूस की जा रही है। राज्य में बाढ़ से करीब 69 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

एनडीआरएफ की मदद से जन्मे बच्चे का नाम `NDRF`!

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 13:11

आपने आज तक बच्चे के जन्म के पूर्व उसके नाम को लेकर मां-बाप को ज्योतिषी या घर के बड़े-बुजुर्गो से सुझाव लेते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाके में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) की मदद से नाव में जन्म लेने वाले बच्चे का नाम दंपति ने `एनडीआरएफ` रख दिया।

बिहार: बाढ़ से लाखों प्रभावित, अभियंताओं के अवकाश रद्द

Last Updated: Thursday, September 5, 2013, 11:54

बिहार के 38 जिलों में से 20 जिलों में बाढ़ से हालात और बिगड़ गए हैं। गंगा, पुनपुन, बूढ़ी गंडक और बागमती कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इधर, अपादा प्रबंधन विभाग का दावा है कि राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

बिहार में बाढ़ से अब तक 160 की मौत, 54 लाख आबादी प्रभावित

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 11:34

बिहार में बाढ से अब तक 160 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 54 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने बताया कि 15 जून से अब तक बिहार में बाढ से 160 लोगों की मौत हो गई है, जिनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है।

बिहार: गंगा का उफान चरम पर, एक अरब का नुकसान

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 15:07

बिहार में गंगा का जलस्तर घटने का नाम ही नहीं ले रहा है। गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर सेना को अलर्ट कर दिया गया है। पटना, सारण, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर सहित कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। कई नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

उप्र की सभी नदियां उफान पर, बाढ़ से हालात बेकाबू

Last Updated: Saturday, August 31, 2013, 11:52

उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, घाघरा, शारदा और राप्ती नदियों में उफान से आई बाढ़ का कहर जारी है। पश्चिमी हिस्से से लेकर पूर्वांचल तक चारों तरफ तटवर्ती इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाई है।

मप्र में नर्मदा खतरे के निशान से ऊपर, मृतकों की संख्या हुई 25

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 13:45

मध्यप्रदेश में बाढ़ की स्थिति में हालांकि कुछ सुधार हुआ है और बारिश रुकने से नदियों में पानी उतरना शुरू हो चुका है, बावजूद इसके नर्मदा होशंगाबाद सहित अनेक स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बनी हुई है।

मप्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 17 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 14:00

मध्यप्रदेश के अनेक भागों में हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। होशंगाबाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए सेना को बुलाया लिया गया है।

चीन में बाढ़ और तूफान से 19 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 10:30

चीन के उत्तरी आंतरिक मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में बाढ़ और तूफान के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या 118 हुई

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 22:20

पाकिस्तान सरकार ने आज बताया कि देश में अभी तक बारिश और बाढ़ से कम से कम 118 लोगों की मौत हुई है 800 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 105 हुई

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 23:47

चीन के उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व क्षेत्रों में विनाशकारी बाढ़ से पिछले एक सप्ताह के दौरान 105 लोगों की मौत हो गई है। नागरिक मामलों के मंत्रालय का कहना है कि बाढ़ और तूफान में करीब 115 लापता बताए गए हैं।

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश, बाढ़ से 110 मरे

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 18:50

पाकिस्तान के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 110 लोग मारे गए और तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

उत्‍तर प्रदेश के 15 जिले बाढ़ की चपेट में

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:00

उत्तराखंड और नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने और प्रदेश के विभिन्न अंचलों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश की लभगभग सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। गंगा, सरयू, शारदा, यमुना और घाघरा नदियां कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

चीन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 72 हुई

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 12:36

उत्तर और दक्षिण चीन में विनाशकारी बाढ़ से पिछले कुछ दिनों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से बाहर जाना पड़ा है ।

चीन में बाढ़ और भूस्खलन से सैकड़ों लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 23:43

उत्तर पूर्वी चीन में पिछले एक हफ्ते से जारी भारी वर्षा के चलते बाढ़ और भूस्खलन में सैकड़ों लोग की मौत हो गई है और हजारों अन्य प्रभावित हुए हैं।

चीन में बाढ़ और भूस्खलन से 29 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 17:34

उत्तर पूर्वी चीन में पिछले एक हफ्ते से जारी भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लापता हैं।

सूडान में मूसलाधार बारिश, 53 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 09:14

सूडान में भारी बारिश और बाढ़ से 53 लोगों की मौत हो गई है और 77 अन्य घायल हुए हैं। इसके ज्यादातर हिस्से बारिश एवं बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

अलकनंदा नदी में बह गया केशोराय मठ

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 20:28

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के श्रीनगर में ऐतिहासिक केशोराय मठ उफनाई अलकनंदा नदी में बह गया। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि शंकराचार्य द्वारा स्थापित किए गए 108 मठों में से एक किशोराय मठ का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा पिछले कुछ दिनों से अलकनंदा के बहाव के कारण टूट कर गिर रहा था लेकिन कल वह पूरा नदी में गिरकर समा गया।

अफगानिस्तान में बाढ़ से तबाही, 21 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, August 11, 2013, 18:28

काबुल के बाहरी इलाके में भारी बारिश और ओला वृष्टि से आई बाढ़ में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ से एक मस्जिद, मकान और फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से 80 मरे

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 21:53

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने पिछले चार दिन में 80 लोगों की जान ली है और 81,000 से ज्यादा लोगों को बेघर कर दिया है ।

महाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक 25 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 19:38

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश और बाढ़ में 25 लोगों की मौत हुई है।

इडुकी में राहतकर्मियों ने शुरू किया तलाशी अभियान

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 13:11

केरल के बारिश प्रभावित इडुकी जिले में राहतकर्मियों ने भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोगों की जानें जाने के बाद संभावित जीवित लोगों की तलाश में मंगलवार को अभियान शुरू कर दिया। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को अभी परिचालन कार्य शुरू करना है।

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ में 69 की मौत

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 23:47

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पिछले तीन दिनों में 69 लोगों की मौत हो गई। तटीय शहर कराची सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने आज बताया कि काची में ज्यादातर मौतें शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर, अमरोहा सोसायटी और सादी टाउन इलाकों में हुई हैं। ये इलाके अब भी जलमग्न हैं।

सांबा में तेज बाढ़, 30 गांवों का संपर्क कटा

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 19:52

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में भारी बारिश के चलते अचानक आयी तेज बाढ़ से 30 गांवों का राज्य के अन्य भागों से सम्पर्क टूट गया और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा।

पाक में बाढ़ में 70 गांव डूबे, मृतकों की संख्या हुई 50

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 18:29

भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई गांव डूब गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

अफगानिस्तान में बाढ़ का तांडव, 35 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 16:09

अफगानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि चार पूर्वी प्रांतों में आई बाढ़ में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई तथा 50 से अधिक लापता हैं।

लगातार बारिश से मप्र में नर्मदा उफान पर

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 22:48

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से नर्मदा नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नर्मदा नदी होशंगाबाद के सेठानी घाट पर जहां खतरे के निशान से पांच फुट ऊपर बह रही है।

यूपी में कई जिले बाढ़ की चपेट में, संकट गहराया

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 12:18

उत्तराखंड और नेपाल के विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे लाखों क्यूसेक पानी की वजह से उत्तर प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बाढ़ का कहर जारी है। अधिकारियों के मुताबिक करीब दो दर्जन जिले बाढ़ की चपेट में हैं और यहां लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

ओडिशा: 4 जिलों में बाढ़ अलर्ट, बचाए गए 60 स्कूली बच्चे

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 10:49

लगातार बारिश से दो प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढोतरी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने उत्तरी क्षेत्र के चार जिलाधिकारियों से स्थिति पर नजर रखने को कहा है।

`यूपी में हजार से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में`

Last Updated: Thursday, July 25, 2013, 20:57

उत्तर प्रदेश के 1000 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और सरकार की ओर से राहत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करके लौटे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ के कारण आम किसान के जनजीवन प्रभावित होने के लिए प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से जिम्मेदार है।

केदारनाथ मंदिर में जल्द शुरू होगी पूजा: बहुगुणा

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 19:53

आपदा से प्रभावित हुए केदारनाथ मंदिर में जल्दी ही पूजा अर्चना दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आज कहा कि मंदिर के गौरव, गरिमा और प्रतिष्ठा को पूरी भव्यता के साथ लौटाने का प्रयास किया जायेगा।

यूपी में बाढ़ से अब तक 152 मौतें, पांच लाख लोग विस्थापित

Last Updated: Monday, July 22, 2013, 13:04

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को 152 तक पहुंच गई। अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं इसके साथ भारी वर्षा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।

‘केदारनाथ मंदिर में दरारें लेकिन गर्भगृह को क्षति नहीं’

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 22:58

केदारनाथ मंदिर का दौरा करके लौटी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की एक टीम ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा है कि बाढ़ के बाद मंदिर में जगह-जगह पत्थर निकलने से दरारें पड़ गई है हालांकि गर्भगृह को कोई क्षति नहीं पहुंची है।

चीन में बाढ़ में तीन की मौत, सात लापता

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 13:23

उत्तर पश्चिमी चीन में भारी बारिश और बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य लापता बताए जाते हैं ।

उत्तराखंड त्रासदी के एक महीने पूरे, अब भी 5583 लोग लापता

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 09:53

उत्तराखंड त्रासदी के सोमवार को एक महीना पूरा हो गया है।

असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 12:03

असम में बाढ़ से राहत नहीं मिल पा रही है। 27 और गांवों के आज जलमग्न होने के साथ स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बिहार में बाढ़, सैकड़ों गांव प्रभावित

Last Updated: Thursday, July 11, 2013, 15:19

बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं, जिससे लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं।

`उत्तराखंड त्रासदी में 5000 से ज्यादा लोग मरे`

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 09:13

उत्तराखंड में पिछले महीने आई आपदा में 5000 से ज्यादा लोग मारे गए। एनजीओ एक्शएड ने मंगलवार को यह दावा किया। राज्य में राहत कार्यो में जुटी एनजीओ ने कहा है कि मारे गए लोगों की संख्या का अनुमान लगाना कठिन है।

यूपी में कई नदियां उफान पर

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 14:50

उत्तर प्रदेश में कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने और पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। जलस्तर में वृद्धि से कटान का सिलसिला जारी है।

उत्तराखंड: लगातार बारिश ने रोका राहत अभियान

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 13:14

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत कार्यों में रुकावट बनी हुई है, जिसके बाद सोमवार को केदारनाथ और अन्य प्रभावित जगहों पर राहत सामग्री गिराने का जिम्मा भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान को सौंपा गया।

हिमालय में बारूद के उपयोग के कारण हुई तबाही: राजेन्द्र सिंह

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 14:03

देश भर में पानी वाला बाबा के नाम से प्रसिद्ध राजेन्द्र सिंह ने कहा है कि हिमालय में निर्माण कार्य में भारी भरकम मशीनों के उपयोग और भारी मात्रा में बारूद के इस्तेमाल के कारण उत्तराखंड में तबाही मची और अगर सरकार को उत्तराखंड का स्थायी पुर्नवास करना है तो उसकी योजना बनने तक हिमालय में बन रहे बांध के कार्य रोक दिये जाने चाहिए।

उत्तराखंड में भारी बारिश, राहत कार्य के लिए चाहिए मौसम प्रतिरोधी हेलीकॉप्टर

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 13:55

बाढ प्रभावित उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण राहत कार्य बाधित हो गया है जिसके कारण सरकार ऐसे हेलीकॉप्टरों की सेवाएं लेने की तैयारी कर रही है जो खराब मौसम में भी उड़ान भरके रद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं चमोली जिलों के प्रभावित इलाकों में खाद्य आपूर्ति कर सकें।

असम में बाढ़ का कहर, करीब एक लाख लोग प्रभावित

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 18:35

भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई और यह खतरे के निशान को पार कर गया है। इसके कारण असम में करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

‘विधवाओं के गांव’ को गोद लेगा सुलभ इंटरनेशनल

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 23:31

गैर सरकारी संगठन सुलभ इंटरनेशनल ने उत्तराखंड के देवली ब्रह्मगढ़ गांव को गोद लेने की घोषणा की है। हाल में आए अचानक बाढ़ के कारण गांव के 57 लोगों के लापता हो जाने के बाद इसे ‘विधवाओं का गांव’ कहा जाने लगा है।

सिर्फ 5 मिनट में तबाह हो गया था केदारनाथ

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 10:58

केदारनाथ धाम में 17 जून को मौजूद रहे एक व्यक्ति और उसके जीवित बचे 25 वर्षीय पुत्र के मुताबिक केदारनाथ मंदिर और उसके आसपास के इलाके को तबाह होने में मात्र पांच मिनट लगे होंगे।

उत्तराखंड: बचाव अभियान पूरा,1.1 लाख लोग बचाए गए

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 23:07

बद्रीनाथ में फंसे 150 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही उत्तराखंड त्रासदी के 17 दिनों बाद फंसे सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बचाने का काम पूरा हो गया है।

उत्तराखंड: सिर्फ 5 मिनट में सबकुछ तबाह हो गया

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 16:29

केदारनाथ धाम में 17 जून को मौजूद रहे एक व्यक्ति और उसके जीवित बचे 25 वर्षीय पुत्र के मुताबिक केदारनाथ मंदिर और उसके आसपास के इलाके को तबाह होने में मात्र पांच मिनट लगे होंगे।

सभी इलाकों से लोगों को निकालने पर जोर: बहुगुणा

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 14:11

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मंगलवार को कहा कि अब राज्य के सभी इलाकों में फंसे लोगों को निकालने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जबकि पिछले महीने आई आपदा के बाद से 3,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

उत्तराखंड: बचाव अभियान समाप्‍त; बद्रीनाथ से सभी लोग निकाले, गांवों में गहराया खाद्यान्न संकट

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 15:48

बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के बद्रीनाथ में फंसे करीब 150 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही मंगलवार को यहां तीर्थयात्रियों का बचाव अभियान समाप्त हो गया, लेकिन खाद्यान्न की कमी से जूझ रहे राज्य के दूर दराज के 170 गांवों में राहत सामग्री पहुंचाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

उत्‍तराखंड: भारी बारिश का अनुमान, यूएन के अनुसार 11 हजार लापता

Last Updated: Tuesday, July 2, 2013, 10:05

उत्‍तराखंड में इस हफ्ते के अंत तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग इस संबंध में एक ताजा चेतावनी जारी की है। गौर हो कि राज्‍य में दो हफ्ते पहले हुई भारी बारिश, भूस्‍खलन और बादल फटने की घटना से भीषण तबाही मची।

यूपी में 570 गांव बाढ़ की चपेट में

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 14:55

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य के 570 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उत्तराखंड में फंसे 900 लोगों को निकालने की कोशिश जारी

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 12:59

उत्तराखंड में कई जगहों पर खराब मौसम के बावजूद बद्रीनाथ में फंसे करीब 900 लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। साथ ही प्रशासन केदारघाटी में बिखरे टनों मलबे में दबे शवों को निकाल कर उनका अंतिम संस्कार भी करता जा रहा है।

यूपी में बारिश का दौर जारी, तापमान गिरा

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:17

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिनों तक बारिश का दौर यूं ही जारी रहेगा।

उत्‍तराखंड: समय रहते जारी की गई थी चेतावनी

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 10:01

उत्तराखंड में आई बाढ़ को लेकर आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर तेज हो गया, जिसमें मौसम विभाग ने कहा कि उसने ‘समय रहते ही’ भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी जारी कर दी थी जबकि राज्य सरकार ने कहा कि वे ‘विशिष्ट’ नहीं थीं।

उत्‍तराखंड: बचाव अभियान आज खत्‍म होने की उम्‍मीद, सैकड़ों लोग अब भी हैं फंसे

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 09:50

उत्तराखंड में आई आपदा के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बद्रीनाथ में सैकड़ों तीर्थयात्री फंसे है। वहीं, स्थानीय लोगों को भी वहां से निकाला जाना बाकी है। जानकारी के अनुसार, करीब नौ सौ तीर्थयात्री अब भी बद्रीनाथ में फंसे हुए हैं और स्‍थानीय लोगों की तादाद भी सैकड़ों में है, जिन्‍हें अभी आपदाग्रस्‍त क्षेत्र से निकाला जाना है।

‘बाढ़ से तबाह उत्तराखंड में कोई बीमारी नहीं फैली’

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 00:30

सरकार ने रविवार को कहा कि बाढ़ से तबाह उत्तराखंड में कोई बीमारी नहीं फैली है।

जल प्रलय : पहाड़ के मिजाज को समझें

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 23:44

चारधाम की यात्रा पर पुण्‍य कमाने गए हजारों जिंदगियों ने कभी इस बात की कल्‍पना भी नहीं की होगी कि उन्‍हें इस तरह की भीषण दैवीय आपदा का सामना करना पड़ेगा। कुछ ऐसा अप्रत्‍याशित घटा कि इस देवभूमि में आए जल प्रलय में हजारों लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ी।

उत्तराखंड: मृतकों की संख्या अनिश्चित, 3000 अभी भी लापता

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 22:44

उत्तराखंड में आई आपदा में कितने लोग मारे गए इसे लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। रविवार को राज्य के एक मंत्री ने मारे गए लोगों की संख्या 10,000 के पार जाने की आशंका को खारिज नहीं किया और मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने लापता लोगों की संख्या 3000 बताई।

असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, और 43 गांव डूबे

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 21:01

असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और बिगड़ गई। तीन जिलों के 43 और गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। वहीं, पानी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी घुस गया जिसमें एक हिरण मर गया।

बहकर आए 27 शव इलाहाबाद में गंगा से निकाले गए

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 00:06

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरण कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड में बाढ़ के पानी में बहकर आये 27 शव इलाहाबाद में गंगा नदी से बरामद किये गये हैं।

सेना ने हर्सिल से लोगों को निकालने का कार्य पूरा किया

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 22:41

बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड में राहत अभियान के अंतिम चरण में प्रवेश करते हुये भारतीय वायुसेना ने शनिवार को कहा कि उसने अपने 26 विमानों और हेलीकाप्टरों का इस्तेमाल कर हर्सिल में फंसे तीर्थयात्रियों को निकालने का कार्य पूरा कर लिया है।

उत्तराखंड: विस अध्यक्ष ने मृतकों की संख्या बताई 10 हजार, शिंदे ने कहा-900

Last Updated: Sunday, June 30, 2013, 00:10

उत्तराखंड में अचानक आई बाढ़ एवं भूस्खलन के दो हफ्ते बाद राज्य विधानसभा के अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को दावा किया कि मृतकों की संख्या दस हजार से ज्यादा हो सकती है जबकि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मरने वालों की संख्या 900 है।

मानसूनी बारिश से यूपी के 558 गांवों में बाढ़

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 16:50

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मानसून खासा जोर पकड़ चुका है और जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षा की वजह से शारदा, घाघरा, क्वानो और गंगा समेत विभिन्न नदियां एक बार फिर उफान पर हैं।

नुकसान आंकने केदारनाथ जाएगा ASI का दल

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 23:46

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) उत्तराखंड में भीषण बाढ़ की वजह से केदारनाथ मंदिर को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पांच सदस्यीय दल वहां भेजेगा। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक बी आर मणि के नेतृत्व में एक दल रविवार को केदारनाथ के लिए रवाना होगा।

असम में बाढ़ से 55000 लोग प्रभावित

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 23:44

असम में धीरे धीरे बाढ़ ने कई इलाकों में अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है और 30 नए गांव भी आज इसकी चपेट में आ गए हैं। बाढ़ से सात जिलों की करीब 2,000 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है।

बाढ़ से उत्तर भारत में मौत पर शरीफ ने दुख जताया

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 23:37

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उत्तर भारत में बाढ़ के कारण हुई लोगों की मौत और सैकड़ों लोगों के बेघर होने पर शुक्रवार को संवेदना और दुख व्यक्त किया।

उत्तराखंड त्रासदी: हर्षिल सेक्‍टर पूरी तरह से खाली, शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर

Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 00:44

उत्तराखंड आपदा के 13 दिनों बाद हर्षिल सेक्टर को पूरी तरह से खाली कराए जाने के साथ ही बचाव कार्यकर्ताओं ने अपने विशाल अभियान को शुक्रवार को लगभग पूर्ण कर लिया तथा अब अपना अंतिम जोर बद्रीनाथ की ओर लगा दिया है जहां करीब 1400 लोग अभी तक फंसे हुए हैं। उधर, उत्तराखंड में मंगलवार को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद होने वाले 20 बहादुर जवानों को शुक्रवार को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

`फंसे लोगों को ज्‍यादा पैदल चलने को बाध्य न करें`

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 19:48

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार से कहा कि जहां तक व्यवहारिक हो वह बाढ़ में फंसे लोगों को लंबी दूरी पैदल तय करने के लिए बाध्य नहीं करे और उन्हें विमान से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाए।

उत्तराखंड में अब भोजन, घर की समस्‍या से जूझ रहे हैं स्‍थानीय लोग

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 19:03

बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के गांवों में रह रहे लोगों के सामने अब अपने क्षतिग्रस्त मकानों को दोबारा बनाने और घटते राशन की स्थिति से निपटना चुनौतीपूर्ण कार्य हैं।

अंतिम व्यक्ति को निकालने तक लगे रहेंगे: आर्मी चीफ

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 18:33

सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर फंसे सभी लोगों को बाहर निकालने तक उनका अभियान जारी रहेगा।

उत्‍तराखंड त्रासदी: राहत व बचाव अभियानों में फिर आई तेजी, तीन हजार लोग अब भी लापता

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 18:05

उत्तराखंड के मौसम में सुधार के साथ ही बाढ़ पीड़ितों के बचाव कार्यों में शुक्रवार को तेजी आ गई। राज्य में विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए 17 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगे हैं। वहीं, महामारी फैलने का खतरा कम करने के लिए बहुत तेजी से कार्य किया जा रहा है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केदारनाथ में शवों के सामूहिक अंतिम संस्कार का कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश में कई नदियां उफान पर, पलायन शुरू

Last Updated: Friday, June 28, 2013, 10:57

उत्तर प्रदेश में गंगा, शारदा और घाघरा नदियों का जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है जिससे लोग काफी डरे हुए हैं। जलस्तर में वृद्धि होते देख लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

उत्‍तराखंड बाढ़: गौरीकुंड में मिली 3 साल की `बेसहारा` मासूम

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 23:55

उत्‍तराखंड के गौरीकुंड में एक तीन साल की मासूम बच्‍ची बेसहारा पाई गई है। देहरादून जिला अस्‍पताल के डॉक्‍टर पिछले पांच दिनों से इस मासूम बच्‍ची का यहां इलाज कर रहे हैं। राज्‍य में भीषण आपदा की शिकार इस मासूम के दोनों पैरों में फ्रैक्‍चर है और उसे अपना नाम भी याद नहीं है।

धारी देवी के कुपित होने से देवभूमि में जल-प्रलय!

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 20:23

उत्तराखंड में कुदरत की विनाशलीला के पीछे अब एक नई बात कही जा रही है। यह कहा जा रहा है कि जल प्रलय की यह विनाशलीला धारी देवी की प्रतिमा हटाने की वजह से हुआ है।

उत्तराखंड बाढ़: आईटीबीपी के जवानों ने जीता लोगों का दिल

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 19:09

वर्षा से तबाह उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने वाले आईटीबीपी के जवानों ने संकट की इस घड़ी में अकुरणीय साहस और प्रतिबद्धता का परिचय देकर लोगों का दिल जीत लिया है।

उत्‍त्‍राखंड: सामूहिक अंतिम संस्कार जारी, बद्रीनाथ में बचाव अभियान रुका

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 18:44

महामारी फैलने की आशंका के बीच तेज बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित केदारनाथ में सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तेज कर दी गई जबकि बद्रीनाथ में फंसे लोगों को निकालने के लिए हवाई अभियान गुरुवार को मौसम फिर से खराब होने के चलते रोकना पड़ा।

केदारनाथ में 15 दिन बाद शुरू होगी औपचारिक पूजा

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 20:10

केदारनाथ में विधि विधान से पूजा शुरू कराने से पहले मंदिर की साफ सफाई के लिए मंदिर समिति शुक्रवार को 10 सदस्यीय नई टीम वहां भेजेगी जिसके बाद मंदिर का शुद्धिकरण होगा।

उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 5 हजार लोग, सैकड़ों लापता

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 10:16

खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन बाधित होने से अभी भी उत्तराखंड के अलग-अलग पहाड़ी क्षेत्रों में करीब पांच हजार लोग फंसे पड़े है और 400 लोग आधिकारिक रूप से लापता हैं।

उत्तराखंड त्रासदी - हेल्पलाइन नंबर

Last Updated: Thursday, June 27, 2013, 09:23

उत्तराखंड में बाढ़ एवं भूस्खलन से हजारों लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि भारी संख्या में लोग अभी भी जगह-जगह फंसे हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार ने राज्य भर में सहायता शिविर और हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं।

उत्‍तराखंड: शवों का दाह संस्कार शुरू, हजारों लोग को बचाना अब भी बाकी

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 23:34

मौसम थोड़ा साफ होने और महामारी का खतरा बढ़ने के बाद बुधवार को केदारनाथ में बाढ़ और बारिश की चपेट में आकर मारे गए लोगों के शवों का सामूहिक दाह संस्कार शुरू किया गया। हालांकि, विपदा के 11 दिन बाद भी 3500 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाना अभी बाकी है।