`असद के भविष्य पर चर्चा नहीं कर रहा रूस`

`असद के भविष्य पर चर्चा नहीं कर रहा रूस`

मास्को : रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनका देश सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के भविष्य को लेकर किसी से बातचीत नहीं कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लावरोव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चुनाव एजेंटों से मुलाकात के दौरान कहा कि रूस की प्राथमिकता सीरिया संकट का राजनीतिक समाधान ढूंढने की है। रूस चाहता है कि इस मामले के सभी पक्ष सबसे पहले हथियार डालें।

लावरोव ने कहा कि सीरिया पर रूस का रुख स्पष्ट है। वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्यों तथा अरब लीग देशों के बीच जेनेवा बैठक में बनी सहमति के आधार पर सीरिया समस्या का समाधान ढूंढने के पक्ष में है, जिसमें संकट के समाधान के लिए राजनीतिक तरीका अपनाए जाने पर सहमति बनी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 10, 2012, 11:47

comments powered by Disqus