आतंकवादियों का अड्डा बन रहा सीरिया: रूस

आतंकवादियों का अड्डा बन रहा सीरिया: रूस

मास्को : सीरिया में सरकारी बलों तथा विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष के बीच रूस ने कहा है कि यह देश अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों का अड्डा बनता जा रहा है। रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अलेक्जेंडर लुकाशेविच ने कहा है, `सीरिया का अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों का अड्डा बन जाना एक सच्चाई बनती जा रही है। यह एक डरावनी हकीकत है।`

सीरिया की सरकार ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उन सैकड़ों विदेशी नागरिकों की सूची सौंपी थी, जो सरकारी बलों की कार्रवाई में मारे गए थे। लुकाशेविच ने कहा कि संकटग्रस्त सीरिया में समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जरूरी है और रूस इसके लिए कोशिश करता रहेगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 5, 2013, 16:20

comments powered by Disqus