इला भट्ट की तारीफ में हिलेरी ने कसीदे गढ़े

इला भट्ट की तारीफ में हिलेरी ने कसीदे गढ़े

वॉशिंगटन : अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को अपनी ‘हीरोइनों’ में एक बताया। हिलेरी ने कहा, ‘दुनिया में मेरे कई हीरो और हीरोइन हैं। उनमें एक इला भट्ट भी हैं जिन्होंने कई वर्ष पहले भारत में सेल्फ इंम्प्लायड वुमेन्स एसोसिएशन (सेवा) संगठन की शुरुआत की।’

हिलेरी ने भट्ट के बारे में कहा, ‘वह काफी सुशिक्षित महिला हैं लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी खेतों में काम करने वाली, सब्जी बेचने वाली, घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं को संगठित करने में समर्पित कर दी। वैसी महिलाओं के लिए काम किया जिनका कोई महत्व नहीं माना जाता था।’

संगठन के सदस्यों से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए हिलेरी ने कहा, ‘जब मैं पहली बार भारत में उनसे प्रथम महिला के तौर पर मिली वह मुझे एक जनसमूह के पास ले गईं जहां महिलाएं हर क्षेत्र से आई हुई थीं। उनमें से कुछ 24 घंटे चलकर आई थीं और ये खूबसूरत महिलाएं थीं जो चमकदार साड़ियां पहनी हुई थीं और वे सेवा का हिस्सा थीं।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, June 22, 2012, 10:47

comments powered by Disqus