हिलेरी क्लिंटन - Latest News on हिलेरी क्लिंटन | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

ISI के चलते पाक को खुफिया अभियान के बारे में नहीं बताया: हिलेरी

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 20:48

अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के अनुसार अमेरिका ने एबोटाबाद में ओसामा बिन लादेन को मारने के अपने खुफिया अभियान के बारे में पाकिस्तान को नहीं बताया था क्योंकि उसे पता था कि खुफिया एजेंसी आईएसआई के तत्वों के अलकायदा और तालिबान के साथ करीबी रिश्ते बने हुए थे।

मनमोहन ने हिलेरी से कहा था- `26/11 जैसे दूसरे हमले पर संयम नहीं बरतेगा भारत`

Last Updated: Tuesday, June 10, 2014, 16:56

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने खुलासा किया है कि 2008 में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा मुंबई पर किए गए हमले के बाद भारत ने अमेरिका से साफ-साफ कह दिया था कि वह ऐसे किसी दूसरे हमले की स्थिति में संयम नहीं बरतेगा ।

लेविंस्की कांड से आगे बढ़ चुकी हूं : हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 15:59

वर्ष 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की संभावित डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह मोनिका लेविंस्की कांड से ‘आगे बढ़ चुकी’ हैं।

पुतिन ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ‘कमजोर’ महिला

Last Updated: Thursday, June 5, 2014, 10:55

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनीति पर चुटकी लेते हुए पूर्व विदेश मंत्री और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को एक ‘कमजोर’ महिला करार दिया है।

हिलेरी क्लिंटन पर जूता फेंकने वाली महिला रिहा

Last Updated: Saturday, April 12, 2014, 15:44

लास वेगास में एक सम्मेलन के दौरान अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पर जूता फेंकने की आरोपी महिला को अनुशासन भंग करते हुए गलत आचरण करने के लिए समन जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया है।

भाषण के दौरान महिला ने हिलेरी पर फेंका जूता

Last Updated: Friday, April 11, 2014, 13:24

लास वेगास में एक सम्मेलन में पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का भाषण शुरू होते ही उनपर जूता फेंकने वाली महिला को संघीय हिरासत में लिया गया है।

हिलेरी के फैसले से मेरा निर्णय नहीं बदलेगा : बाइडेन

Last Updated: Wednesday, February 26, 2014, 12:05

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के उनके फैसले पर इस बात से कोई असर नहीं पड़ेगा कि पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन डेमोकेट्रिक पार्टी से चुनाव लड़ती हैं या नहीं।

बेनगाजी हमले का बहुत अफसोस: हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 11:50

वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद के चुनाव में उम्मीदवारी की तैयारी कर रही पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनके कार्यकाल में उन्हें सबसे ‘ज्यादा अफसोस’ वर्ष 2012 में लीबिया स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमले का है। इस हमले में अमेरिकी राजदूत समेत चार अमेरिकी मारे गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होना चाहती हैं हिलेरी

Last Updated: Tuesday, September 24, 2013, 13:58

कुछ समय पहले तक 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनने की हिलेरी क्लिंटन की कोई योजना नहीं थी।

हिलेरी क्लिंटन पर प्रोग्राम दिखाने वाले चैनलों को चेतावनी

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 10:12

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को लेकर कार्यक्रम प्रसारित करने वाले कई प्रमुख अमेरिकी समाचार चैनलों को रिपब्लिकन पार्टी ने चेतावनी जारी की है।

‘रेडी फोर हिलेरी’ ने जुटाए 10 लाख डॉलर

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 13:06

राष्ट्रपति चुनावों के तीन साल दूर होने और हिलेरी क्लिंटन के 2016 राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी पर अभी तक फैसला नहीं करने के बाद भी ‘रेडी फोर हिलेरी’ के 10,000 से ज्यादा दानकर्ताओं ने जून में 10 लाख डॉलर जमा किया।

महिला राष्ट्रपति का चयन ऐतिहासिक संकेत होगा: हिलेरी

Last Updated: Saturday, June 22, 2013, 18:41

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि राष्ट्रपति के चुनाव में एक महिला का चयन पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को उचित ऐतिहासिक संकेत भेजेगा।

सोनिया गांधी दुनिया की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में

Last Updated: Wednesday, May 22, 2013, 22:43

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और भारतीय मूल की इंदिरा नूयी दुनिया की 10 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शुमार हैं। नूयी कोला कंपनी पेप्सिको की प्रमुख हैं। सूची में एंजिला मर्केल, मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन भी शामिल हैं।

`2016 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ सकती हैं हिलेरी`

Last Updated: Monday, April 8, 2013, 11:36

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकती हैं। उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने ऐसे संकेत दिए हैं।

हिलेरी को प्रति भाषण मिलेंगे 200,000 डॉलर

Last Updated: Friday, February 22, 2013, 15:00

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी वाक्पटुता का फायदा उठाते हुए भाषण संबंधी अनुबंध किया है, जिसके तहत वह अपने हर भाषण के लिए 200,000 डॉलर लेंगी। विदेश मंत्री रहते हुए सालभर में उनकी जो तनख्वाह थी, यह उससे भी अधिक है।

US के नए विदेश मंत्री के रूप में जॉन केरी ने ली शपथ

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 13:18

अमेरिकी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी और भारत के साथ मजबूत रिश्तों का समर्थन करने वाले जॉन केरी ने शनिवार को हिलेरी क्लिंटन की जगह पर अमेरिका के विदेश मंत्री पद की शपथ ली।

हिलेरी ने ओबामा को दिया औपचारिक इस्तीफा

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 11:56

हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को एक पत्र सौंप कर अमेरिका के विदेश मंत्री पद से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया।

चार साल पहले के मुकाबले आज ज्यादा आशावादी हूं : हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Saturday, February 2, 2013, 09:45

अमेरिकी विदेश मंत्री पद कार्यकाल के आखिरी दिन अपने कर्मचारियों को एक भावुक विदाई भाषण में हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि चार साल पहले की तुलना में वह आज ज्यादा आशावादी हैं।

`2014 में राष्ट्रपति पद के लिए दावा कर सकती हैं हिलेरी क्लिंटन`

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 18:07

लोकप्रियता के शीर्ष पर पहुंचने के बाद अमेरिका के शीर्ष राजनयिक पद से इस्तीफा देने वाली हिलेरी क्लिंटन वर्ष 2014 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का दावा पेश कर सकती हैं।

भारत की ‘LOOK EAST’ नीति का समर्थन करता है अमेरिका: हिलेरी

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 17:57

भारत की ‘पूर्व की ओर देखो’ नीति की सराहना करते हुए अमेरिका ने आज कहा कि वह एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक और बड़े लोकतंत्र की राह प्रशस्त करने के प्रयास के तहत इसका समर्थन करता है।

चीन की भूमिका सकारात्मक रही तो स्वागत करेंगे : हिलेरी

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 15:40

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि यदि चीन सकारात्मक भूमिका निभाता है तो अमेरिका उसके उभार का स्वागत करता रहेगा।

हिलेरी ने की भारत की ‘पूर्वोन्मुखी नीति की सराहना

Last Updated: Friday, February 1, 2013, 12:05

भारत की ‘पूर्वोन्मुखी नीति’ की सराहना करते हुए निवर्तमान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिका एशिया प्रशांत क्षेत्र से जुड़ने के नयी दिल्ली के कदम का समर्थन करता है।

राष्ट्रपति बनने की अभी कोई योजना नहीं : हिलेरी

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 13:59

विदेश मंत्री का पद छोड़ने से पहले सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में अमेरिका की विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने की अभी उनकी कोई योजना नहीं है।

जॉन कैरी की विदेश मंत्री की कुर्सी पक्की, सीनेट ने लगाई मुहर

Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 13:42

रिश्ते बनाने और निभाने की कला के लिए मशहूर वरिष्ठ सीनेटर जॉन कैरी की विदेश मंत्री की कुर्सी पक्की हो गई है। सीनेट ने बहुमत से विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी है।

26/11 में इंसाफ अब भी प्राथमिकताओं में: हिलेरी

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 23:19

डेविड हेडली को सजा सुनाए जाने के कुछ दिनों बाद अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि मुंबई हमले के गुनाहगारों को न्याय की जद में लाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और यह करना अमेरिका की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

हिलेरी के 2016 में राष्ट्रपति पद की दावेदारी के लिए अभियान

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 13:32

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी के लिए उनके समर्थकों के एक समूह ने अभियान की शुरूआत की है।

क्लिंटन अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्री: ओबामा

Last Updated: Saturday, January 26, 2013, 15:17

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी क्लिंटन की प्रशंसा के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें देश में अब तक के सर्वश्रेष्ठ विदेश मंत्रियों में से एक माना जाएगा और प्रशासन को उनकी कमी खलेगी।

‘भारत-अमेरिका साझेदारी से दुनिया अधिक सुरक्षित’

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 13:41

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी विश्व को पहले से अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित बना रही है।

हिलेरी ने बेंगाजी हमले पर सरकार का बचाव किया

Last Updated: Thursday, January 24, 2013, 11:52

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार को सीनेट फॉरेन रिलेशन कमिटी के सामने दी गई एक गवाही में लीबिया के बेंगाजी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया का बचाव किया। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक विदेश मंत्री ने कानून निर्माताओं से कहा कि बेंघाजी की घटना ऐसे ही नहीं हो गई।

बीमारी से उबरने के बाद काम पर लौटीं हिलेरी

Last Updated: Monday, January 7, 2013, 22:52

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन करीब एक महीने तक बीमारी के कारण कार्यालय से दूर रहने के बाद सोमवार को वापस लौटीं और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की।

हिलेरी के बचपन पर बनेगी फिल्म

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 17:55

राजनीति हस्तियों पर हॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों की सूची में नया नाम जल्दी ही सेवा-निवृत होने वाली अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का है।

अमेरिका: अगले सप्ताह ऑफिस लौटेंगी हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Friday, January 4, 2013, 11:13

दिमाग में खून का थक्का जमने का उपचार कराने के बाद अपने न्यूयार्क स्थित आवास पर स्वास्थ लाभ कर रहीं अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अगले सप्ताह कार्यालय लौटेंगी।

न्‍यूयार्क: इलाज के बाद हिलेरी क्लिंटन को मिली अस्पताल से छुट्टी

Last Updated: Thursday, January 3, 2013, 11:34

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को न्यूयार्क स्थित एक अस्पताल में उपचार के बाद आधिकारिक रुप से छुट्टी दे दी गई है।

हिलेरी अस्पताल में भर्ती, चेल्सिया ने डॉक्टरों और लोगों को कहा थैंक्स

Last Updated: Wednesday, January 2, 2013, 20:08

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सिर में चोट लगने के बाद खून के थक्के जमने का इलाज कराने के लिए न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती हैं । उनकी बेटी चेल्सिया ने अपनी मां के पास से ट्विटर पर डॉक्टरों और लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।

हिलेरी को दी जा रहीं खून पतला करने की दवाएं

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 19:47

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के सिर की शिराओं में जमे रक्त के थक्के को खत्म करने के लिए उन्हें खून पतला करने वाली दवाएं दी जा रही हैं। हिलेरी पिछले महीने निर्जलीकरण के कारण बेहोश होकर गिर गई थीं जिससे उनके सिर में चोट लगी थी। ये थक्के उन्हीं चोटों के कारण जमा हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी का इलाज जारी

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 10:11

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को उनके सिर में बना खून का थक्का घुलाने के लिए खून पतला करने की दवाएं दी जा रही हैं।

हिलेरी, ओबामा 2012 के सर्वाधिक पसंदीदा : सर्वे

Last Updated: Tuesday, January 1, 2013, 09:40

अमेरिकियों ने नए गैल्लप सर्वे में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को दुनिया की सबसे पसंदीदा महिला और राष्ट्रपति बराक ओबामा को सबसे दुनिया का सबसे पसंदीदा पुरुष माना है।

अस्पताल में भर्ती कराई गईं हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 10:07

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को न्यूयार्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस महीने की शुरुआत में पहुंची चोट के कारण बने रक्त के थक्के का पता चलने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

ओबामा विदेश मंत्री पद पर केरी को करेंगे नामांकित

Last Updated: Friday, December 21, 2012, 22:48

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले विदेश मंत्री के लिए वरिष्ठ सीनेटर जॉन केरी को नामांकित करेंगे।

बेनगाजी मामला: 4 अमेरिकी अधिकारी निलंबित

Last Updated: Thursday, December 20, 2012, 17:02

बेनगाजी हमला मामले की स्वतंत्र जांच में बड़ी सुरक्षा नाकामियों और कुप्रबंधन की बात सामने आने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है जबकि तीन अन्य पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है।

‘केरी अमेरिका के अगले विदेश मंत्री’

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 20:17

अमेरिकरी मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संबंध बनाने की कला में माहिर वरिष्ठ सीनेटर जान कैरी को अपने अगले विदेश मंत्री के रूप में नामित किए जाने का फैसला किया है।

बेहोश होकर गिरीं हिलेरी क्लिंटन, चोट लगी

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 10:01

पेट के संक्रमण का इलाज करा रहीं अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज बेहोश होकर गिर गईं उन्हें चोट आयी है।

`मोदी संबंधी पत्र भारत की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप`

Last Updated: Saturday, December 8, 2012, 15:31

अमेरिका में ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी-यूएसए’ नाम के संगठन ने आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी को वीजा दिए जाने पर लगी रोक जारी रखने को लेकर हिलेरी क्लिंटन को लिखा गया पत्र अमेरिकी सांसदों द्वारा भारत की लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप का प्रयास है।

अमेरिकी सांसदों की मांग, नरेंद्र मोदी को नहीं दिया जाए वीजा

Last Updated: Tuesday, December 4, 2012, 11:30

अमेरिकी कांग्रेस के 25 सदस्यों के एक समूह ने विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मांग की है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देने पर लगी रोक जारी रखी जाए।

परमाणु समझौते की उम्मीदों के बीच हिलेरी पहुंचीं चेक गणराज्य

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 10:39

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन संक्षिप्त दौरे पर चेक गणराजय पहुंचीं ।

हेडली, राणा के प्रत्यर्पण के लिए खुर्शीद का हिलेरी को पत्र

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 22:04

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिकी समकक्ष हिलेरी क्लिंटन को पत्र लिखकर पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी और मुंबई आतंकी हमले के आरोपी डेविड हेडली और उनके साथी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण के लिए आग्रह किया।

ब्रसेल्स में क्लिंटन से मुलाकात करेंगी खार

Last Updated: Saturday, December 1, 2012, 14:32

पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ब्रसेल्स में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात करेंगी। खार की अगुवाई में एक शिष्टमंडल तीन और चार दिसम्बर को ब्रसेल्स में होगा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को दी।

अमेरिका के लिए भारत और चीन दोनों जरूरी : हिलेरी

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 14:17

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अमेरिका को भारत और चीन जैसी उभरती शक्तियों के साथ अपने संबंधों का सफलतापूर्वक निर्वाह करने की जरूरत है।

यूक्रेन का रास्ता न अपनाए जॉर्जिया: हिलेरी

Last Updated: Friday, November 30, 2012, 11:08

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने जॉर्जिया को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह राजनीतिक उथल पुथल के इस युग में यूक्रेन का रास्ता नहीं अपनाए। यह संदेश जॉर्जिया के विदेश मंत्री माइया पंजीकिदजे को हिलेरी ने स्वयं दिया जब दोनों की मुलाकात यहां विदेश मंत्रालय में हुई।

हिलेरी पर फिलस्तीन को सहायता को लेकर केस

Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 09:09

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और विदेश मंत्रालय के खिलाफ फलस्तीन प्राधिकरण के लिए तय अमेरिकी सहायता राशि का उपयोग हमास जैसे आतंकी संगठनों को करने की अनुमति देने के आरोप में मुकदमा दायर किया गया है।

‘इजरायल की सुरक्षा को अमेरिका की प्रतिबद्धता मजबूत’

Last Updated: Wednesday, November 21, 2012, 11:35

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि यहूदी राष्ट्र इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता चट्टान की तरह मजबूत है। बहरहाल, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कल इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका को इस हिंसा के जल्द खत्म होने की उम्मीद थी जो सात दिनों तक जारी रहने के बाद एक जमीनी युद्ध में तब्दील होने के संकेत भी दे रही है।

तनाव कम करने पश्चिम एशिया गईं हिलेरी

Last Updated: Tuesday, November 20, 2012, 22:29

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने एवं क्षेत्र में टकराव को और बढ़ने से रोकने के लिए विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को मंगलवार को पश्चिम एशिया भेजा।

ऑस्ट्रेलिया को अमेरिका और चीन के बीच चुनाव की जरूरत नहीं है: हिलेरी

Last Updated: Thursday, November 15, 2012, 15:19

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज कहा कि आस्ट्रेलिया को अमेरिका के साथ मजबूत संबंध कायम रखने और चीन के साथ संबंध मजबूत बनाने के बीच विकल्प चुनने की जरूरत नहीं है ।

भारत से नजदीकी रिश्ते बनाएं ऑस्ट्रेलिया: हिलेरी

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 09:24

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ऑस्ट्रेलिया से आग्रह किया कि वह भारत के साथ सैन्य संबंध बढ़ाए, हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका देश चीन के शांतिपूर्ण उदय का भी समर्थन करता है।

रक्षा बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंची हिलेरी

Last Updated: Tuesday, November 13, 2012, 11:30

ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी रोधम क्लिंटन पर्थ पहुंचीं।

एशिया प्रशांत क्षेत्र का दौरा करेंगी हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 09:20

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 10 दिन की एशिया प्रशांत क्षेत्र की यात्रा के दौरान आस्ट्रेलिया, म्यामां, थाईलैंड, कंबोडिया और सिंगापुर जायेंगी।

सुसेन राइस बनेंगीं हिलेरी की उत्तराधिकारी!

Last Updated: Friday, November 9, 2012, 17:06

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत सुसेन राइस के अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की जगह लेने की उम्मीद है जिनकी अगले साल की शुरूआत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक का पद छोड़ने की संभावना है ।

हिलेरी ने सलमान खुर्शीद का जताया आभार

Last Updated: Sunday, November 4, 2012, 10:17

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को फोन करके इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फॉर रिजनल कोआपरेशन में अमेरिका को वार्ता साझेदार का दर्जा दिलाने में भारत की भूमिका के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

2016 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगी हिलेरी, किया खंडन

Last Updated: Friday, October 19, 2012, 09:56

अमेरिकी विदेशी मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इन अटकलों का खंडन किया है कि वह वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इसकी जगह वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति के लिए ‘उत्साहवर्धन’ कर सकती हैं।

महिलाओं की कम भागीदारी से अर्थव्यवस्था को नुकसान : क्लिंटन

Last Updated: Wednesday, October 17, 2012, 22:08

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि दुनियाभर में महिला कार्यबल की कमी है, जिसके कारण अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है।

लीबिया में सुरक्षा खामी पर हिलेरी ने किया बचाव

Last Updated: Tuesday, October 16, 2012, 11:58

उपराष्ट्रपति जोए बिडेन के बाद अब विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन लीबिया के बेनघाजी में अमेरिकी वाणिज्यदूतावास पर हुए हमले को लेकर राष्ट्रपति बराक ओबामा के बचाव में उतर आई हैं।

अरब जगत से नहीं हटेगा अमेरिका : हिलेरी

Last Updated: Saturday, October 13, 2012, 15:00

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिका हाल में अपने खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बावजूद अरब जगत से नहीं हटेगा।

मलाला के साहस का जवाब नहीं: हिलेरी

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 00:28

पाकिस्तान में तालिबान द्वारा 14 साल की मलाला युसूफजई पर हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि लड़कियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले छोटी लड़की बहुत साहसी है।

ईरान से परमाणु वार्ता को तैयार विश्व शक्तियां

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 14:06

विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों ने ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम विवाद के मद्देनजर दूसरे दौर की वार्ता के लिए आधार तय करने का निर्णय किया है। बशर्ते इस्लामिक देश की तरफ से कोई अहम पेशकश मिले।

`म्यांमा से होने वाले आयात से प्रतिबंध हटेगा`

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 21:53

अमेरिका ने कहा है कि वह म्यांमा से वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंधों में ढील देना शुरू करेगा। इससे दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

सीरिया पर गतिरोध खत्म करने की हो नई पहल: हिलेरी

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 09:05

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ‘मतभेदों से ग्रस्त’ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से सीरिया में जारी विवाद खत्म करने के लिए समझौते के नए प्रयास करने की अपील की है।

हिलेरी से मिले जरदारी, कई मुद्दों पर चर्चा

Last Updated: Tuesday, September 25, 2012, 14:09

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने यहां अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ पाकिस्तान और भारत के बीच संबंधों में सुधार, आतंकवाद और अमेरिका विरोधी हिंसक प्रदर्शन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर यहां एक बैठक कर यह चर्चा की।

बेनगाजी पर नहीं थी खुफिया सूचना : अमेरिका

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 09:42

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि पिछले सप्ताह बेनगाजी में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की ऐसी कोई खुफिया सूचना पहले से नहीं थी जिस पर कार्रवाई की जा सके । इस हमले में लीबिया में अमेरिकी राजदूत सहित चार अमेरिकी मारे गए थे ।

हिलेरी क्लिंटन से मिलीं आंग सान सू ची

Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 08:32

म्यामां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची ने अपने 17 दिवसीय अमेरिकी दौरे पर विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की और अपने देश में हुई प्रगति के बारे में चर्चा की।

अमेरिकी सहायता के लिए हिलेरी से मिलेंगी हिना

Last Updated: Tuesday, September 18, 2012, 13:00

पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी सहायता को बंद करने के सांसदों के बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार आज यहां पहुंचेंगी और विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी।

‘घृणित फिल्म’ से कोई लेना देना नहीं : हिलेरी

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 08:44

इस्लाम विरोधी फिल्म को लेकर पश्चिम एशिया में बढ़ते विरोध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिकी सरकार का इस वीडियो से कोई लेनादेना नहीं है।

तालिबान को ब्लैक लिस्ट करने का निर्णय नहीं: हिलेरी

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 08:54

मेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने देश द्वारा तालिबान से जुड़े हक्कानी नेटवर्क को विदेशी आतंकवादी संगठन का दर्जा दिये जाने के बाद आज संकेत दिया कि अमेरिका ने तालिबान को काली सूची में डालने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया है।

द. चीन सागर पर हिलेरी का दौरा भी कम नहीं कर सका चीन से मतभेद

Last Updated: Thursday, September 6, 2012, 00:25

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का चीन दौरा दक्षिण चीन सागर में छोटे देशों के साथ चीन की सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कोई भी सहमति बनाने में असफल रहा।

चीन के खिलाफ एकजुट हो आसियान : हिलेरी

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 20:26

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों के संगठन ‘आसियान’ के सदस्य देशों से अपील की कि उन्हें दक्षिण चीन सागर में विवादों से निपटने में चीन के सामने अपनी एकजुटता दिखानी चाहिए ।

`पाक में यूएस दूतावास कर्मचारी पर हमला कायराना`

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 10:02

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास कर्मचारी पर हुये हमले को ‘कायराना’ करार दिया और उस वक्त स्थानीय प्रशासन की प्रतिक्रिया को सराहा।

नौ सितंबर तक हक्कानी नेटवर्क पर रिपोर्ट देंगी हिलेरी

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 11:20

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि वह अगले हफ्ते अपने देश की संसद यानी कांग्रेस को यह बता देंगी कि हक्कानी नेटवर्क को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए या नहीं।

प्रशांत क्षेत्र में यूएस-चीन के लिए पर्याप्त संभावनाएं: हिलेरी

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 09:37

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने यह साफ कर दिया है कि दक्षिणी प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका सक्रिय बना रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह क्षेत्र उभर रहे चीन के लिए काफी बड़ा है।

अफगान में यूएस अफसर की मौत पर बिफरी हिलेरी

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 09:16

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और ‘यूएस एड’ प्रशासक राज शाह ने अफगानिस्तान में हुए उस आत्मघाती हमले की कठोर निंदा की है जिसमें उसके एक बेहतरीन अधिकारी की मौत हो गई।

`विश्व नेताओं को सब के अधिकारों के लिए बोलना चाहिए`

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 16:41

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत, चीन और पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के नेताओं से कहा है कि धार्मिक अल्पसंख्यकों सहित सभी के अधिकारों के लिये उठ खड़े हो ।

अफ्रीका दौरे पर जाएंगी हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 12:27

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अपनी 10 दिवसीय अफ्रीका यात्रा पर रवाना होंगी। वह दक्षिणी सूडान भी जाएंगी।

`आर्थिक वजहों से बढ़ा भारत और चीन का प्रभाव`

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 16:23

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का मानना है कि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों का वैश्विक स्तर पर प्रभाव उनकी आर्थिक प्रगति की वजह से बढ़ा है न कि सैन्य ताकत से।

102 देशों का दौरा कर हिलेरी ने बनाया रिकॉर्ड

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 18:11

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन एक कार्यकाल में सबसे ज्यादा विदेशी दौरा करने वाली अपने देश की विदेश मंत्री बन गई हैं।

हिलेरी के काफिले पर चले टमाटर और जूते

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 12:47

मिस्र में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के काफिले पर उस समय टमाटर और जूते फेंके जब वह एलेक्सजेंड्रिया में नये अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से लौट रही थी। प्रदर्शनकारी ‘मोनिका, मोनिका, मोनिका’ चिल्ला रहे थे।

इजरायल पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Monday, July 16, 2012, 08:43

शीर्ष स्तरीय बातचीत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इजरायल पहुंच चुकी हैं, जहां ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बाधित शांति प्रक्रिया पर वार्ता केंद्रित होने की उम्मीद है।

हिलेरी क्लिंटन लाओस की ऐतिहासिक यात्रा पर

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 09:56

हिलेरी क्लिंटन अपनी पहली लाओस यात्रा के तहत आज हनोई पहुंचेंगी । 57 सालों में पहली बार कोई अमेरिकी विदेश मंत्री लाओस की यात्रा पर है।

‘कंफर्ट वूमेन’ शब्द पर जब बिफरीं हिलेरी

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 14:06

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना के लिए यौनकर्मी के तौर पर इस्तेमाल की गई महिलाओं को ‘कंफर्ट वूमेन’ कहना पूरी तरह गलत है।

अमेरिका से सहयोगी संबंध चाहता है पाक: खार

Last Updated: Monday, July 9, 2012, 11:39

पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने अफगानिस्तान पर टोक्यो सम्मेलन के दौरान अपने समकक्ष हिलेरी क्लिंटन से आज कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ आपसी सहमति और समझौते से सहयोगी संबंध बनाना चाहता है।

बगैर घोषणा के काबुल पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन

Last Updated: Saturday, July 7, 2012, 11:05

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बगैर घोषणा किये काबुल के दौरे पर पहुंची। यह दौरा टोक्यो में होने वाले प्रमुख सम्मेलन से पहले किया गया है।

हिलेरी ने की सीरिया पर प्रतिबंध की सिफारिश

Last Updated: Friday, July 6, 2012, 18:11

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज सीरिया में सत्ता हस्तांतरण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में प्रस्ताव लाने और उसपर और प्रतिबंध लगाने की बात कही।

हिलेरी-खार में माफीनामे की भाषा पर हुई थी चर्चा

Last Updated: Wednesday, July 4, 2012, 13:51

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार के साथ पिछले साल नाटो हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने को लेकर माफीनामे की ‘भाषा’ पर चर्चा की थी।

सीरिया संघर्ष पर बात करने रूस पहुंचीं हिलेरी

Last Updated: Friday, June 29, 2012, 08:55

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रूस के समकक्ष नेता सेर्गेई लावरोव से मुलाकात करने सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचीं हैं। उनकी यह मुलाकात सीरिया में चल रहे संघर्ष के विषय में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अमेरिका ने पाकिस्तान को फिर से धमकाया

Last Updated: Saturday, June 23, 2012, 12:50

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान को भारत और अफगानिस्तान विरोधी आतंकी गुटों को मदद देने से बाज आने को कहा है।

इला भट्ट की तारीफ में हिलेरी ने कसीदे गढ़े

Last Updated: Friday, June 22, 2012, 10:47

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को अपनी ‘हीरोइनों’ में एक बताया। हिलेरी ने कहा, ‘दुनिया में मेरे कई हीरो और हीरोइन हैं। उनमें एक इला भट्ट भी हैं।

डॉ. आफरीदी को तुरंत रिहा करे पाक: हिलेरी

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 16:55

अमेरिका ने पाकिस्तान से सीआईए को ओसामा बिन लादेन का ठिकाना खोजने में मदद करने वाले डॉक्टर को तत्काल रिहा करने के लिए कहा है। अमेरिका ने कहा है कि डॉक्टर के साथ अपराधी की तरह बर्ताव नहीं किया जाए।

अमेरिकी प्रतिबंध से चीन को मिल सकती है छूट

Last Updated: Thursday, June 21, 2012, 12:31

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आज कहा कि चीन ईरान से आयातित तेल पर निर्भरता कम करने की दिशा में कदम उठा रहा है। उन्होंने संकेत दिया कि चीन को भी कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।

हिलेरी बिहार की कराटे गर्ल के जज्बे से प्रभावित

Last Updated: Wednesday, June 20, 2012, 11:57

हाल ही में अपनी कोलकाता यात्रा के दौरान बिहार की एक कराटे चैम्पियन लड़की से अत्यधिक प्रभावित अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक माह में दूसरी बार लोगों को उसके आत्मविश्वास और जज्बे के बारे में बताया।

‘उ. कोरिया सुधार शुरू करे या नतीजे भुगते’

Last Updated: Friday, June 15, 2012, 16:17

विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि उत्तर कोरिया के नये शीर्ष नेता को आर्थिक रूप से पिछड़े अपने देश में लोगों के कल्याण के लिए सुधार शुरू करना चाहिए या फिर उसे दमन से पीड़ित अपने लोगों के गुस्से का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

दिल का मामला है भारत-अमेरिका संबंध : हिलेरी

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 19:39

भारत-अमेरिका के बीच विभिन्न मुद्दों पर हुई वार्ताओं को महज चार शब्दों में समेटते हुए अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इसे सामान्य उतार-चढ़ावों वाला दिल का मामला बताया ।

'भारत से संबंधों की बेहतरी पर अमेरिका प्रतिबद्ध'

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 11:58

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि भारत के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिये अमेरिका प्रतिबद्ध है।

हिलेरी ने मनमोहन,गिलानी को सराहा

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 09:19

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के रिश्तों में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की खातिर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व और उनके पाकिस्तानी समकक्ष यूसुफ रजा गिलानी के नेतृत्व की सराहना की है।