इल ने दिए थे यूरेनियम बम बनाने के आदेश

इल ने दिए थे यूरेनियम बम बनाने के आदेश

इल ने दिए थे यूरेनियम बम बनाने के आदेशटोक्यो : उत्तर कोरिया के दिवंगत नेता किम जोंग इल ने अपने वैज्ञानिकों को बड़े पैमाने पर यूरेनियम बम बनाने के आदेश दिए थे। इस बात की जानकारी आंतरिक प्रशासनिक दस्तावेजों से हुई है।

समझा जाता है कि यह खुलासा उन दस्तावेजों से हुआ जिनका इस साल फरवरी में सत्तारूढ़ पार्टी के अधिकारियों के लिए अध्ययन किया गया था। यह जानकारी मानिची शिमबुन और तोक्यो शिमबुन अखबारों ने दी है।

दूसरे देशों के संदेह के बावजूद उत्तर कोरिया हमेशा से कहता रहा है कि वह बिजली उत्पादन के लिए यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। किम जोंग इल का निधन दिसंबर में हुआ था।

दस्तावेजों में घरेलू और विदेश नीतियों के ब्यौरे हैं। इनमें कहा गया है कि के किम जोंग इल ने यूरेनियम तथा प्लूटोनियम के उपयोग से परमाणु हथियार बनाने का आदेश दिया था।

जापान के तोक्यो शिमबुन ने कहा कि यह पहला मौका था जब किम जोंग इल द्वारा यूरेनियम बम बनाने का स्पष्ट आदेश सामने आया था।

इन दस्तावेजों में यह भी लिखा है कि किम जोंग उन के नेतृत्व में विदेश नीति में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद बहुत ही कम है। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 2, 2012, 14:45

comments powered by Disqus