Last Updated: Saturday, October 22, 2011, 07:50
दुशांबे (ताजिकिस्तान) : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इस सप्ताहांत ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के दौरे पर हैं। हिलेरी शुक्रवार को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे पहुंची और शनिवार को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद रवाना होंगी। उनकी यात्रा का मकसद अफगानिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अमेरिका अगले तीन वर्षों के दौरान अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को हटा लेगा और इसमें वह अफानिस्तान के पड़ोसी देशों की मदद चाहता है। इन दोनों देशों में हिलेरी मानवाधिकार के मुद्दों पर भी नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। हिलेरी हाल ही में माल्टा, लीबिया, ओमान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का दौरा कर चुकी है। वह रविवार को वॉशिंगटन के लिए रवाना हो जाएंगी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, October 22, 2011, 19:32