उत्तरी मैक्सिको में 19 लोगों के शव बरामद

उत्तरी मैक्सिको में 19 लोगों के शव बरामद

सियूदाद जुआरेज : मैक्सिको की उत्तरी सीमा पर स्थित चिहुआहुआ प्रांत में 19 लोगों का शव बरामद किया गया है। अधिकरियों ने बताया है कि इनमें 11 शव लंबे समय से मृत लोगों के हैं जो सामूहिक कब्रों में पाए गए और आठ शव वैसे लोगों के हैं जिन्हें हाल में मारा गया।

लापता लोगों से जुड़े सरकारी अभियोजन कार्यालय ने कल बताया कि अमेरिकी सीमा के पास सियूदाद जुआरेज से दक्षिणपूर्व में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एजिदो जीसस कारांजा में 11 पुरूषों का शव मिला है। यह शव जिस जगह मिले हैं, वह जुआरेज से यहां पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों का पंसदीदा स्थल है।

अधिकारियों ने बताया कि यह शव दो साल पहले यहां दफनाए गए थे जब यहां मादक पदार्थों के माफियाओं के बीच सीमा पर स्थित मार्गों को कब्जे में लेने की लड़ाईयां चल रही थीं।

अभियोजकों ने बताया कि अधिकारियों ने अमेरिका की सीमा से लगे रासेल्स के पास एक सड़क के किनारे फेंके गए आठ शव बरामद किए। इन लोगों का गत शुक्रवार को अपहरण किया गया। इन्हें जान से मारने से पहले मारा पीटा गया था। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 26, 2012, 10:53

comments powered by Disqus