एडवर्ड स्नोडेन के रूस छोड़ने पर रहस्य गहराया

एडवर्ड स्नोडेन के रूस छोड़ने पर रहस्य गहराया

एडवर्ड स्नोडेन के रूस छोड़ने पर रहस्य गहरायामास्को : सीआईए के पूर्व कर्मी एडवर्ड स्नोडेन का अमेरिकी अधिकारियों के साथ आंख मिचौली का खेल जारी है। उनके लातिन अमेरिका में शरण लेने के लिए रूस से कथित तौर पर निकल जाने की चर्चा चल रही है।

बड़े पैमाने पर अमेरिकी निगरानी कार्यक्रमों का स्नोडेन द्वारा खुलासा किए जाने से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मास्को से क्यूबा के लिए बुक की गई एक उड़ान में स्नोडेन नजर नहीं आए।

रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने कहा है कि स्नोडेन पहले ही वहां से जा चुके हैं। इंटरफैक्स के मजबूत सुरक्षा संपर्क हैं।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अपने देश के लिए स्नोडेन को देशद्रोही बताया है और रूस एवं चीन को चेतावनी दी है कि प्रत्यर्पण (स्नोडेन के) किए जाने के इनकार करने को लेकर अमेरिका के साथ दोनों देशों के संबंध को नुकसान पहुंच सकता है।

स्नोडेन रविवार को हांगकांग से मास्को पहुंचे थे। हांगकांग में उन्होंने अमेरिका और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों की गुप्त साइबर जासूसी कार्यक्रमों का खुलासा किया था।

उनके द्वारा सोमवार को एयरोफ्लोट 1005 उड़ान से मास्को से हवाना रवाना होने का कार्यक्रम था। इस विमान में कई पत्रकार मौजूद थे लेकिन यात्रियों में स्नोडेन नहीं पाए गए।

यह रहस्य इस बात से और गहरा गया है कि हांगकांग से उनके एयरोफ्लोट उड़ान से कल मास्को हवाई अड्डा पहुंचने के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से एक बार भी नहीं देखा गया।

इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने एक रूसी सुरक्षा सूत्र और एक एयरोफ्लोट सूत्र के हवाले से बताया कि वह हवाना की उड़ान में नहीं थे।

इस विषय से जुड़े एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘स्नोडेन संभवत: रूस पहले ही छोड़ चुके हैं। वह किसी अन्य विमान से गए होंगे।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, June 24, 2013, 18:12

comments powered by Disqus