Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 09:20

वाशिंगटन : अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन 10 दिन की एशिया प्रशांत क्षेत्र की यात्रा के दौरान आस्ट्रेलिया, म्यामां, थाईलैंड, कंबोडिया और सिंगापुर जायेंगी।
इस क्षेत्र की यात्रा के दौरान हिलेरी के साथ विभिन्न देशों में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रक्षामंत्री लिओन पेनेटा भी मौजूद रहेंगे। जहां पेनेटा के साथ हिलेरी आस्ट्रेलिया में रहेंगी वहीं ओबामा के साथ वह म्यामां, कंबोडिया और थाइलैंड में होंगी। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 10, 2012, 09:20