केन्या में सघर्ष, 38 लोग मारे गए

केन्या में सघर्ष, 38 लोग मारे गए

नैरोबी : रेडक्रॉस ने कहा है कि दक्षिणी पूर्वी केन्या में एक अर्ध खानाबदोश चरवाहा कबीला और एक कृषक कबीले के बीच सोमवार को हुए संघर्ष में नौ पुलिस अधिकारियों समेत 38 लोग मारे गए।

केन्या के रेडक्रॉस सचिव जनरल अब्बास गुलेट ने कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों में आठ बच्चे शामिल हैं। इस हमले में पोकोमो कबीले के करीब 300 लोगों ने ओर्मा कबीले के एक गांव में हमला किया। हमलावरों ने 167 घरों को आग लगा दी।

गुलेट ने कहा कि हालांकि दोनों कबीले समय-समय पर जमीन और पानी के संसाधनों को लेकर लड़ते रहते हैं, इस वर्ष हिंसा राजनीतिक रूप से उकसाई गई है।

शुक्रवार को ओर्मा समुदाय ने पोकोमो कबीले के 11 लोगों की हत्या कर दी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 10, 2012, 17:39

comments powered by Disqus