संघर्ष - Latest News on संघर्ष | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

हॉलीवुड एक्ट्रेस मारिया बेलो लिखेंगी संस्मरण

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 13:59

अभिनेत्री मारिया बेलो अपना संस्मरण लिखने की तैयारी कर रही हैं जिसमें वह अपने समलैंगिक संबंधों को लेकर किए गए संघर्षों के बारे में बताएंगी।

ब्लूस्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में दो गुटों के बीच झड़प, 12 घायल

Last Updated: Friday, June 6, 2014, 19:04

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के मौके पर आज स्वर्ण मंदिर के अकाल तख्त पर दो गुटों में तलवारें चलीं। इस खूनी संघर्ष में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।

सूडान में तेल को लेकर हुए संघर्ष में 41 की मौत

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 16:53

सूडान के पश्चिमी कोर्दोफान राज्य में तेल उत्खनन क्षेत्र पर कब्जे को लेकर सूडानी मूल के प्रतिद्वंद्वी समुदायों के बीच हुए संघर्ष में कम-से-कम 41 लोगों की मौत हो गई।

माली में हुए संघर्ष में लगभग 50 सैनिकों की मौत

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 09:22

माली के उत्तरी रेगिस्तानी शहर किडल में सशस्त्र विद्रोहियों के साथ हाल में हुए संघर्ष में लगभग 50 सैनिक मारे गए हैं। माली के रक्षा मंत्री सौमेयलोय बौबेये मैगा ने कल जन प्रसारण ओआरटीएम को बताया कि दुर्भाग्यवश लगभग 50 सैनिक मारे गए हैं और 48 घायल हो गए हैं।

बेनगाजी में संघर्ष में 79 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, May 18, 2014, 10:12

पूर्वी लीबिया में विद्रोही पूर्व सैन्य अधिकारी से सम्बद्ध सशस्त्र समूहों और इस्लामी मिलीशिया के बीच हुए भीषण संघर्ष में कम से कम 79 लोग मारे गए हैं और 141 अन्य घायल हो गए हैं।

सीपीएम-तृणमूल समर्थकों के बीच संघर्ष में 13 घायल

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 10:07

उत्तरी 24 परगना जिले के हरोआ में माकपा और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए संघर्ष में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हरोआ के ब्राह्मणचक इलाके में दो मतदान केन्द्रों के निकट हुए इस संघर्ष में दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव किया और लाठियां चलाईं।

मेरठ में तनावपूर्ण शांति, सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 09:31

मेरठ में रविवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई सांप्रदायिक संघर्ष के मद्देनजर एहतियात के तौर पर जिले की इंटर तक की सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। इस घटना के मद्देनजर जिलाधिकारी ने संस्थानों को सोमवार को बंद करने के आदेश दिए हैं।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 12:02

पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बनी भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है। भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस कार्रवाई का जवाब दिया।

मेरठ में प्याऊ को लेकर सांप्रदायिक संघर्ष, 50 घायल

Last Updated: Sunday, May 11, 2014, 08:59

उत्तर प्रदेश के मेरठ के तीरगरान इलाके में एक मस्जिद के पास प्याऊ बनाने को लेकर दो संप्रदायों के बीच शनिवार को हुए हिंसक संघर्ष में कम से कम 50 लोग घायल हो गए।

यूक्रेन में खूनी संघर्ष बढ़ा, कूटनीतिक समाधान में जुटे पश्चिमी देश

Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 20:29

पश्चिमी देशों ने आज यूक्रेन को गृहयुद्ध से बचाने के कूटनीतिक समाधान के लिए अंतिम प्रयास शुरू किया जबकि यूक्रेन में खूनी संघर्ष रूस की सीमा के पास तक फैल गया।

पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

Last Updated: Tuesday, May 6, 2014, 23:03

जम्मू-कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकी पर गोलीबारी कर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने समुचित जवाब दिया।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन, 9 दिनों में तीसरी घटना

Last Updated: Sunday, May 4, 2014, 14:15

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों पर छोटे और स्वचालित हथियारों से हमला कर नौ दिन में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Friday, April 25, 2014, 15:09

पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के लिए उसने छोटे हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पाक तालिबान का संघर्ष विराम आगे बढ़ाने से इनकार

Last Updated: Wednesday, April 16, 2014, 23:07

पाकिस्तान में शांति वार्ता को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को पाकिस्तानी तालिबान ने 40 दिन के संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया, हालांकि उसने कहा कि वह बातचीत आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाक तालिबान ने 10 अप्रैल तक संघर्ष विराम बढ़ाया

Last Updated: Friday, April 4, 2014, 21:24

पाकिस्तानी तालिबान ने आज संघर्ष विराम को 10 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया और कहा कि वह सरकार के साथ शांति वार्ता पर आगे की कार्रवाई के बारे में बाद में फैसला करेगा।

पाक तालिबान संघर्षविराम की अवधि बढ़ाने को राजी

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 00:16

पाकिस्तानी तालिबान की ओर से घोषित एक महीने का संघषर्विराम सोमवार को समाप्त होने वाला है लेकिन सरकार और संगठन के बीच बनी नयी सहमति के अनुसार इसकी अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

पाक सरकार के वार्ताकारों ने की तालिबान से शांति वार्ता, संघर्ष विराम जारी रहेगा

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 08:56

प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबान आज उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर सरकारी वार्ताकारों के साथ पहली सीधी वार्ता करने के बाद संघर्ष विराम जारी रखने पर सहमत हो गया।

`केजरीवाल के हिरासत की तात्कालिक प्रतिक्रिया थी विरोध`

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 23:05

आम आदमी पार्टी (आप) ने जिला चुनाव अधिकारी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा मुख्यालय के बाहर उसका प्रदर्शन गुजरात में पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल की हिरासत की तात्कालिक प्रतिक्रिया था।

दंगाई गतिविधियों में संलिप्त थे आप कार्यकर्ता: दिल्‍ली पुलिस

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 19:07

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदर्शनकारियों पर अपने कर्तव्य निर्वहन से उसे रोकने के लिये ‘दंगाई गतिविधि और आपराधिक ताकत’ के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। आप कार्यकर्ताओं ने यहां भाजपा मुख्यालय में बुधवार को प्रदर्शन किया था जिसने हिंसक रूप ले लिया था।

संघर्ष मामले में 14 आप कार्यकर्ताओं को जमानत

Last Updated: Thursday, March 6, 2014, 19:36

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर पार्टी समर्थकों के साथ संघर्ष में मामले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के 14 कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को जमानत दे दी।

बीजेपी के साथ संघर्ष को लेकर आशुतोष और शाजिया से पूछताछ, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को भेजा नोटिस

Last Updated: Friday, March 7, 2014, 00:48

बीजेपी के साथ संघर्ष को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता आशुतोष और शाजिया इल्मी को एक प्राथमिकी में नामजद किए जाने के बाद गुरुवार को पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

पाकिस्तान सरकार, तालिबान वार्ताकारों की बैठक सोमवार को

Last Updated: Saturday, March 1, 2014, 23:28

पाकिस्तान सरकार और तालिबान नामित वार्ताकारों की बैठक सोमवार को होगी जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान द्वारा किये जाने की संभावना है।

यूक्रेन : हिंसा में 70 से अधिक लोगों की मौत, 500 घायल

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 08:46

यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रदर्शनकारी पुलिस लाइन पर देसी बम फेंकते हुए आगे बढ़े और सरकारी स्निपरों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चला दीं जिसमें कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए।

यूक्रेन के कीव में खूनी संघर्ष, 18 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, February 19, 2014, 13:05

कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच खूनी संघर्ष के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में पिछले तीन महीनों से जारी राजनीतिक संकट का यह सबसे हिंसक संघर्ष है।

`पाकिस्तानी तालिबान करेगा संघर्ष विराम की घोषणा`

Last Updated: Monday, February 17, 2014, 00:39

तालिबान ने सैद्धांतिक तौर पर संघर्ष विराम का फैसला किया है जिसकी घोषणा अगले 24 घंटे में होने की संभावना है लेकिन उसने हिरासत में बंद गैर-लड़ाकों को छोड़ने और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र से पाकिस्तानी सेना की वापसी की मांग की है।

पाकिस्तानी तालिबान ने संघर्ष विराम का किया फैसला

Last Updated: Sunday, February 16, 2014, 18:31

तालिबान ने सैद्धांतिक तौर पर संघर्ष विराम का फैसला किया है जिसकी घोषणा अगले 24 घंटे में होने की संभावना है लेकिन उसने हिरासत में बंद गैर-लड़ाकाओं को छोड़ने और उत्तर वजीरिस्तान क्षेत्र से पाकिस्तानी सेना की वापसी की मांग की है।

कामयाबी हमेशा संघर्ष के साथ आती है: हेलेन मिरेन

Last Updated: Saturday, February 15, 2014, 18:02

ऑस्कर विजेता हेलेन मिरेन ने कहा कि सालों की मेहनत और संघर्ष के बाद ही कामयाबी हासिल होती है।

10000 से अधिक सीरियाइयों ने ली तुर्की में शरण

Last Updated: Wednesday, February 12, 2014, 15:38

तुर्की-सीरिया की सीमा पर हुए संघर्षो के कारण पिछले 10 दिनों में 10,000 से ज्यादा सीरियाइयों ने तुर्की में शरण ली है।

सीरियाई शहर से लोगों को बाहर निकालने का काम तेज

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 12:25

सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हुआ संघर्ष विराम तीन दिन और बढ़ने के बाद सहायता अधिकारियों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकालने का काम तेज कर दिया।

अमेरिका ने दक्षिण सूडान में संघर्षविराम उल्लंघन पर चिंता जताई

Last Updated: Sunday, February 9, 2014, 15:11

अमेरिका ने इन दावों पर चिंता जताई है कि दक्षिण सूडान की सरकार और विद्रोहियों दोनों की ओर से, हिंसक संघर्ष को रोकने के लिए हुए समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है। इस संघर्ष में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है।

बुलंदशहर में 2 गुटों के बीच संघर्ष, 3 की मौत

Last Updated: Wednesday, January 29, 2014, 00:06

जिले के खुर्जा देहात के सैदा फरीदपुर गांव में मंगलवार दोपहर दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बगैर उकसावे के पाक सैनिकों ने सीमा पर की गोलीबारी

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 15:18

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पाकिस्तानी सैनिकों ने संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए बगैर उकसावे के करीब तीन घंटे तक गोलीबारी की।

दक्षिणी सूडान में नौका दुर्घटना, 200 से अधिक लोग डूबे

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:39

दक्षिणी सूडान की श्वेत नील नदी में हुए एक नौका हादसे में कम से कम 200 से अधिक लोग डूब गए।

भारतीय सेना प्रमुख की टिप्पणी ‘उकसाने वाली’ : पाकिस्तान

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 23:18

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर आगाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को कहा कि इस तरह के ‘उकसाने वाले’ बयान नुकसानदेह हो सकते हैं।

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देगा भारत : थलसेना प्रमुख

Last Updated: Monday, January 13, 2014, 17:59

थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान को आगाह किया कि अगर पड़ोसी देश किसी नियम का उल्लंघन करता है तो भारत भी समान लहजे में जवाब देगा। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में सेना की कार्रवाई में 10 पाकिस्तानी जवानों की जान गई थी।

पटना साहिब गुरुद्वारे में संघर्ष, 6 लोग घायल

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 16:04

बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रसिद्ध पटना साहिब गुरद्वारे में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में करीब छह सिख श्रद्धालु घायल हो गए। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बताया कि गुरद्वारा प्रबंधन समिति में नियुक्ति को लेकर पैदा हुए विवाद पर दो सिख गुटों के बीच संघर्ष हुआ।

इराक में अलकायदा के साथ संघर्ष में 100 से अधिक लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 09:11

इराक के अंबार प्रांत के दो शहरों के इलाकों में पुलिस और कबायलियों के अलकायदा सम्बद्ध उग्रवादियों के साथ हुए संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गए।

भारत-पाक के DGMO के बीच 24 दिसंबर को होगी बैठक

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 22:45

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए 24 दिसंबर को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे। गौरतलब है कि तीन महीने पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ तनाव कम करने के लिए बैठक करने को लेकर सहमत हुए थे।

दक्षिण सूडान की राजधानी जूबा में भीषण संघर्ष

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 21:40

दुनिया के सबसे नवीन राष्ट्र दक्षिण सूडान में कथित तौर पर तख्तापलट की कोशिश नाकाम होने के बाद राजधानी जूबा में राष्ट्रपति के प्रति वफादार सैनिकों और विद्रोहियों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है।

पाक DGMO ने भारतीय समकक्ष से मुलाकात का न्यौता दिया

Last Updated: Tuesday, December 17, 2013, 19:35

पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने अपने भारतीय समकक्ष को आगामी 24 दिसंबर को मुलाकात करने के लिए आमंत्रित किया है। इस मुलाकात में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का फिर किया उल्लंघन

Last Updated: Friday, November 22, 2013, 20:42

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मेंढर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की है।

2013 में 12,000 अफगान तालिबानियों का हुआ सफाया: यूएन

Last Updated: Monday, November 18, 2013, 18:49

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल करीब 12,000 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए, घायल हुए या पकड़े गए हैं।

भारत ने पाकिस्तान से कहा- सार्थक बातचीत के लिए अनुकूल नहीं समय

Last Updated: Tuesday, November 12, 2013, 19:36

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार की हुर्रियत नेताओं के साथ मुलाकात से नाराज भारत ने मंगलवार को कहा कि सतत शांति के लिए उपयोगी बातचीत तभी हो सकती है जब ‘भावनाओं और संवेदनाओं का सम्मान’ हो। उन्होंने पाकिस्तानी सेना द्वारा हाल में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को ‘‘प्रतिकूल’’ करार दिया।

पाक सेना ने अब जम्मू में चौकियों को बनाया निशाना

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 08:43

पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया।

पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, जम्मू में चौकियों को बनाया निशाना

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 00:01

पाकिस्तानी सैनिकों ने आज रात नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले में अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने प्रभावी जवाब दिया।

जानिए, पाकिस्तान में अचानक क्यों रोका गया शशि थरूर का वीडियो संबोधन

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 21:59

केंद्रीय मंत्री शशि थरूर द्वारा भारत एवं पाकिस्तान के कारोबारियों को वीडियो के जरिए दिए जा रहे संबोधन को आज उस वक्त अचानक रोक दिया गया जब उन्होंने नियंत्ररण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान सरकार की आलोचना की।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति कायम रखेंगे भारत-पाक

Last Updated: Tuesday, October 29, 2013, 19:52

भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा प्रहरियों ने फ्लैग मीटिंग कर जम्मू सीमा पर जीरो लाइन में किसानों को फसल काटने देने के लिए शांति कायम रखने पर सहमति जताई जबकि बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बार बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं पर कड़ा प्रतिवाद दर्ज कराया।

शरीफ को और समय दिया जाना चाहिए : खुर्शीद

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 23:43

पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रहने के बीच भारत ने सोमवार को इस बात पर निराशा जताई कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के निर्णय करने के बावजूद अब तक दोनों ओर के डीजीएमओकी बैठक तय नही की जा सकी है।

एंटनी ने नियंत्रण रेखा के हालात की समीक्षा की

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 21:49

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार हो रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के मद्देनजर वहां के हालात की रक्षा मंत्री ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली एक उच्चस्तरीय बैठक में सोमवार को समीक्षा की गयी।

संघर्ष विराम उल्लंघन : भारत-पाक DGMO की बातचीत

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 22:40

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघनों में कोई कमी नहीं आने के मद्देनजर भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने मंगलवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात की और ऐसा समझा जाता है कि उन्होंने इसे लेकर भारत की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया।

सीमा के उस पार आतंकियों को प्रशिक्षण दे रहा सईद: शिंदे

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 19:27

जम्मू कश्मीर में इस साल ‘‘घुसपैठ की घटनाओं में वृद्धि’’ पर चिंता जताते हुए गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि आशंका है कि लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज सईद भारत-पाक सीमा के उस ओर आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए प्रशिक्षण दे रहा हो।

शिंदे के दौरे के दौरान पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 18:36

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के जम्मू एवं कश्मीर दौरे के दौरान मंगलवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम संधि के उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर आए।

बीएसएफ ने जवानों से कहा- कड़ाई से जवाबी कार्रवाई करें

Last Updated: Tuesday, October 22, 2013, 00:23

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संघर्ष विराम उल्लंघन की बढती घटनाओं की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान से लगती सीमा पर तैनात अपने जवानों को शत्रुओं का आसान शिकार नहीं बनने बल्कि कड़ाई से उन्हें जवाब देने का निर्देश दिया।

आतंक के खात्मे के बगैर पाक से न हो बातचीत: भाजपा

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 23:43

भाजपा ने सोमवार को कहा कि ‘‘वार्ता और आतंक’’ साथ साथ नहीं चल सकते और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चाहिए कि पाकिस्तान द्वारा अपनी धरती से भारत के खिलाफ चलाई जा रही सभी आतंकी गतिविधियों के बंद होने तक उससे बातचीत नहीं की जाए।

संघर्ष विराम के उल्लंघन पर उमर के तेवर सख्त, कहा-अन्य विकल्प तलाशे केंद्र

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 23:32

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अपने तेवर सख्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के लगातार किए जा रहे उल्लंघन का भारत निशाना नहीं बना रह सकता और अगर ये सब जारी रहता है, तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए।

संघर्ष विराम को लेकर पाक की गंभीरता का आकलन करेंगे: भारत

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 08:42

भारत ने रविवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती जा रही घटनाओं से बिगड़ती स्थिति का वह आकलन करेगा। इस मुद्दे को कुछ दिनों के लिए दोनों तरफ के सैन्य अभियान महानिदेशकों पर छोड़ दिया गया है। दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों को शांति बहाली का भार सौंपा गया है।

संघर्ष विराम उल्लंघन चिंता का विषय: खुर्शीद

Last Updated: Saturday, October 19, 2013, 16:27

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए आज कहा कि यह केवल कूटनीति ही नहीं अपितु सैन्य संबंधों का भी मामला है।

पाकिस्‍तान ने उरी सेक्‍टर में भारतीय चौकी को बनाया निशाना, नौवां संघर्ष विराम उल्लंघन

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 18:09

पाकिस्तानी सेना ने एक हफ्ते से कम समय में नौंवा संघर्ष विराम करते हुए जम्मू-कश्मीर के उरी सेकटर में नियंत्रण रेखा के पास ‘बिना उकसावे‘ के गोलाबारी की है।

सांप्रदायिक संघर्ष : आंध्र के शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई

Last Updated: Wednesday, October 16, 2013, 15:34

नलगोंडा जिले के देवारकोंडा कस्बे में दो समुदायों के लोगों के बीच संघर्ष के एक दिन बाद पुलिस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए आज प्रयास तेज कर दिए और शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

पाक ने 24 घंटे में तीन बार किया सीजफायर का उल्लंघन

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 14:48

पाकिस्तान ने पिछले एक दिन में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Friday, October 11, 2013, 13:42

पाकिस्तान ने पिछले एक दिन में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की।

मिस्र में पुलिस-इस्लामियों के बीच झड़प में 50 की मौत

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 15:01

मिस्र में इस्लामियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 50 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह झड़प उस समय हुई जब गत जुलाई में सैन्य तख्तापलट में सत्ता से बेदखल किये राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के वफादारों ने रविवार को काहिरा के मध्य चौक पर एकत्रित होने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया जिससे दोनों के बीच झड़प हुई।

`सीरियाई संघर्ष में अब तक 1.15 लाख मारे गए`

Last Updated: Wednesday, October 2, 2013, 17:21

सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना और विद्रोहियों के बीच 30 माह से जारी संघर्ष में अब तक 115,000 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह दावा सामाजिक कार्यकर्ता ने किया है।

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवान घायल

Last Updated: Tuesday, September 17, 2013, 13:51

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर तीन भारतीय सीमावर्ती चौकियों पर भारी गोलीबारी और रॉकेट हमले किए।

पाक सैनिकों ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

Last Updated: Monday, September 16, 2013, 10:39

पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर रविवार से दूसरी बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय सीमा में गोलीबारी की। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने सोमवार को दी।

मुलायम से भाजपा का सवाल : जातीय संघर्ष क्या साम्प्रदायिक संघर्ष से बेहतर हैं?

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 21:10

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में साम्प्रदायिक हिंसा को ‘जातीय संघर्ष’ बताए जाने संबंधी मुलायम सिंह यादव के बयान की आलोचना करते हुए भाजपा ने कहा कि सपा प्रमुख ऐसा कह रहे हैं मानो जातीय संघर्ष साम्प्रदायिक संघर्ष से बेहतर चीज है।

पाक सेना ने 5 भारतीय चौकियों पर साधा निशाना

Last Updated: Wednesday, September 11, 2013, 21:05

संघर्ष विराम उल्लंघन की ताजा घटना के तहत पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पांच भारतीय अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाईं जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने जोरदार जवाब दिया।

पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, चौकियों पर गोलीबारी

Last Updated: Monday, September 9, 2013, 21:02

पाकिस्तान के सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे जम्मू के दो अग्रिम इलाकों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।

मुजफ्फरनगर में हिंसा, पत्रकार सहित 6 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 21:35

मुजफ्फरनगर जिले में शऩिवार को दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष में एक पत्रकार सहित छह लोग मारे गये और 35 अन्य घायल हो गये। कई जगह पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई जिसके चलते जिले के तीन थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया और स्थिति तनाव पूर्ण है।

पाक सैनिकों ने मेंढर में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 09:14

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और घटना को अंजाम देते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात पुंछ जिले में मेंढर सेक्टर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

पाक सेनाध्यक्ष अशफाक परवेज कयानी ने एलओसी का किया दौरा

Last Updated: Tuesday, September 3, 2013, 18:53

पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल अशफाक परवेज कयानी ने आज पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में संघर्ष विराम उल्लंघनों के चलते उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिये नियंत्रण रेखा का दौरा किया ।

पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 22:59

एक सप्ताह तक सबकुछ शांत रहने के बाद सोमवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी की।

पाक ने फिर तोड़ा संघषर्विराम, भारत ने दिया जवाब

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 23:32

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को लगातार 22वें दिन नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया।

पाक में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में 4 आतंकी मरे

Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 14:35

पाकिस्तान में दक्षिण वजीरिस्तान के सारारोघा इलाके में हुए संघर्ष में कम से कम चार आतंकवादियों और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी।

पुंछ में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Monday, August 26, 2013, 19:04

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और असैनिक क्षेत्रों में सोमवार को गोलाबारी करके एकबार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जवाब में भारतीय पक्ष ने भी गोलीबारी की।

पाक का दावा, भारतीय गोलाबारी में 2 महिलाओं की मौत

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:16

पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 14:12

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में शनिवार को तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को मेंढर सेक्टर में भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

पाक ने एलओसी के पास फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 00:00

पाकिस्तानी सेना ने आज उस वक्त तीसरी दफा नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम का उल्लंघन किया जब उसने पुंछ और राजौरी सेक्टरों में अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में एक बच्चा जख्मी हो गया।

पाकिस्तान के पंजाब में गुटीय संघर्ष, बेमियादी कर्फ्यू

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 14:31

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भक्कर और अन्य अशांत जिलों में भीषण गुटीय संघर्ष में 11 लोगों की मौत के एक दिन बाद सख्त अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 12:39

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जि़ले के दो उप सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर स्थित चौकियों पर बुधवार रात मोर्टार के गोले दागकर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

गंभीर गलती कर रही पाक सेना, देंगे माकूल जवाब: थलसेना

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 21:14

संघर्ष-विराम के बार-बार उल्लंघन और ‘बीएटी’ हमलों पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए थलसेना के एक शीर्ष कमांडर ने रविवार को पड़ोसी देश को चेताया कि वह एक ‘गंभीर गलती’ कर रहा है। शीर्ष कमांडर ने कहा कि सही समय पर और अपनी मर्जी की जगह पर उसे ‘पूरी ताकत’ के साथ करारा जवाब दिया जाएगा।

सुरक्षा बलों ने मुर्सी समर्थकों के कब्जे वाले मस्जिद पर बोला धावा

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 23:50

मिस्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को उस मस्जिद पर धावा बोल दिया जहां सत्ता से हटाये गए मोहम्मद मुर्सी के सैकड़ों समर्थक जमा हुए थे।

पाक सैनिकों ने फिर की कश्‍मीर सीमा पर गोलीबारी

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 18:43

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर आज लगातार पांचवें दिन तनाव को बढ़ाते हुए फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया ओैर पुंछ में स्थित बहुत सी अग्रिम सीमा चौकियों और रिहाइशी इलाकों की ओर गोलियां बरसाईं।

लोकसभा में पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 16:08

लोकसभा में पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है।

किश्‍तवाड़ हिंसा पर केंद्र-विपक्ष में जुबानी जंग, ताजा संघर्ष में कई लोग घायल

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 00:25

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ कस्बे में भड़की सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सोमवार को संसद में केंद्र और विपक्ष के बीच खूब जुबानी जंग हुई। इस हिंसा की गूंज आज संसद में जमकर सुनाई दी।

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

Last Updated: Monday, August 12, 2013, 23:34

सीमा पर तनाव गहराने के बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने आज दोबारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार से पाक के जवान छठी बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चुके हैं।

सांप्रदायिक संघर्ष: जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 18:06

किश्तवाड़ जिले में सांप्रदायिक संघर्ष के मद्देनजर ऐहतियातन शनिवार को जम्मू से पवित्र अमरनाथ के लिये तीर्थयात्रा रोक दी गयी।

हड़ताल के कारण कश्मीर में जनजीवन प्रभावित

Last Updated: Saturday, August 10, 2013, 12:20

किश्तवाड़ जिले में हुए संघर्ष में दो लोगों के मौत के विरोध में कट्टरपंथी हुर्रियत कांफ्रेंस द्वारा किये गये हड़ताल के आह्वान के चलते कश्मीर घाटी में आज सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ।

किश्तवाड़ की घटना पर कार्रवाई करें उमर : सुषमा

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 19:04

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ कस्बे में शुक्रवार को हुए सांप्रदायिक संघर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सुषमा स्वराज ने राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

संघर्ष के बाद किश्तवाड़ में लगाया गया कर्फ्यू

Last Updated: Friday, August 9, 2013, 14:47

जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले में दो समुदाय के लोगों में संघर्ष के बाद सेना को बुला लिया गया है और इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। संघर्ष में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

उरी सेक्टर में पाक की ओर से फिर गोलीबारी

Last Updated: Wednesday, August 7, 2013, 13:51

भारतीय सीमा में घुसकर पांच सैनिकों को मारने के अगले ही दिन बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर दिया। पाक की ओर से आज फिर फायरिंग की गई।

बुंदेलखंड राज्य के लिए होगा संसद का घेराव

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 09:07

तेलंगाना की तर्ज पर बुंदेलखंड पृथक प्रांत संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों बुंदेलखंडी संसद का घेराव करेंगे। ट्रेनें रोकेंगे और रास्ता जाम करेंगे।

मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी, 75 की मौत

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 17:25

मिस्र में पदच्युत राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 75 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

कश्मीर के बड़गाम में कर्फ्यू जारी

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 12:41

जम्मू एवं कश्मीर के मध्यवर्ती बड़गाम जिले में दो दर्जन से अधिक गावों में सप्ताह के प्रारंभ में हुए गुटीय संघर्ष के बाद लगाया गया कर्फ्यू लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी है।

पाक में संघर्ष में 22 आतंकियों, 6 सैनिकों की मौत

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 22:34

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के अशांत खबर कबाइली क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने के अभियान के दौरान 22 आतंकवादियों और छह सैनिकों की मौत हो गई।

अपने लड़ाकों को सीरिया भेज रहा पाक तालिबान

Last Updated: Saturday, July 13, 2013, 20:48

पाकिस्तानी तालिबान संकटों में फंसे राष्ट्रपति बशर अल असद के बलों के खिलाफ संघर्ष के लिए अपने अरब और उज्बेक लड़ाकों को सीरिया भेज रहा है।

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 16:10

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी चौकी की ओर गोलीबारी की।

अफगानिस्तान में भारत-पाक के बीच अगला संघर्ष!

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 10:46

अमेरिका के एक पूर्व राजनयिक ने कहा है कि भारत के प्रति पाकिस्तान की सेना की नीति और रुख में जरा भी बदलाव नहीं आया है और दोनों देशों के बीच संघर्ष का अगला क्षेत्र अफगानिस्तान हो सकता है।

मिस्र: सेना और मुर्सी समर्थकों में संघर्ष, 54 की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 16:38

सैन्य मुख्यालय के बाहर देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में 54 लोगों की मौत के बाद मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने अगले साल की शुरूआत में फिर से चुनाव कराने का वचन दिया है ।

काहिरा: हिंसात्मक संघर्ष में 34 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 14:44

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और सैनिकों के बीच यहां राजधानी में रिपब्लिकन गार्डस के मुख्यालय के बाहर सोमवार सुबह हिंसात्मक संघर्ष में 34 लोगों की मौत हो गई ।