चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनी

चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनी

चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनीबीजिंग : चीन ने पूर्व चीन सागर में जापान द्वारा तीन विवादित द्वीप खरीदे जाने की एक बार फिर कड़ी आलोचना की है और इस अवैध एकतरफा निर्णय के गम्भीर परिणाम होने की टोक्यो को चेतावनी दी है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, जापान ने विवादित पांच सेंकाकू द्वीपों में से तीन द्वीपों को कुरिहारा परिवार से 2.61 करोड़ डॉलर में खरीदने के निर्णय की सोमवार को औपचारिक घोषणा की। चीन में सेंकाकू द्वीपों को दियाओयू कहा जाता है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार तड़के एक बयान में कहा, चीन सरकार घोषणा करती है कि इन द्वीपों को खरीदने की कोशिश बिल्कुल अवैध है।

बयान में कहा गया है, इससे जापान के आक्रमण और चीनी क्षेत्र पर उसके कब्जे तथा दियाओयू द्वीपों तथा उससे लगे टापुओं पर चीन की सम्प्रभुता के ऐतिहासिक तथ्य कभी नहीं बदले जा सकते।

बयान में कहा गया है कि जापान की एकतरफा कार्रवाई के होने वाले किसी भी गम्भीर परिणाम के लिए वह जिम्मेदार होगा।

पूर्व चीन सागर में स्थित इन विवादित द्वीपों पर ताईवान भी दावा करता है। ये द्वीप महत्वपूर्ण पोत-परिवहन मार्ग पर पड़ते हैं और उनके चारों ओर हाइड्रोकार्बन के विशाल भंडार हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 11, 2012, 16:04

comments powered by Disqus