विवादित द्वीप - Latest News on विवादित द्वीप | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

दक्षिण चीन सागर तनाव के बारे में चिंता न करे भारत: चीन

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 17:11

दक्षिण चीन सागर में तनाव को लेकर भारत द्वारा चिंता जताए जाने से नाराज चीन ने सोमवार को कहा कि भारतीय लोगों को इस मुद्दे के बारे में ‘बहुत अधिक चिंता करने’ की जरूरत नहीं है।

चीनी जहाजों ने किया विवादित द्वीप क्षेत्र में प्रवेश

Last Updated: Sunday, January 12, 2014, 14:41

पूर्वी चीन सागर में जापान के नियंत्रण वाले विवादित द्वीप जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाजों ने प्रवेश किया।

तनाव के बीच विवादित जल क्षेत्र में घुसा चीन का जहाज

Last Updated: Sunday, December 8, 2013, 17:48

पूर्व चीन महासागर में जापान के नियंत्रण वाले द्वीपों के पास विवादित जलक्षेत्र में रविवार को चीन के तीन जहाज घुस गए। पिछले महीने चीन द्वारा वायु रक्षा क्षेत्र की घोषणा के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। जापानी तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

हवाई रक्षा क्षेत्र पर तनाव के बीच चीन पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Last Updated: Wednesday, December 4, 2013, 14:03

पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर चीन के नए हवाई रक्षा क्षेत्र पर विवाद के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडेन शीर्ष चीनी रहनुमाओं से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे।

चीन का कदम ‘बेहद खतरनाक’, हो सकते हैं गंभीर परिणाम : जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 23:27

चीन द्वारा विवादित द्वीपों वाले क्षेत्र सहित एक हवाई रक्षा पहचान क्षेत्र बनाए जाने की घोषणा को जापान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘बेहद खतरनाक’ बताया। उधर, दक्षिण कोरिया ने भी चीन के खिलाफ वाकयुद्ध छेड़ दिया।

चीन ने ‘हवाई रक्षा क्षेत्र’ पर US, जापान की आपत्तियों को किया खारिज

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 12:35

चीन ने ईस्ट चाइना में विवादित द्वीपों के ऊपर हवाई रक्षा क्षेत्र सृजित किए जाने के अपने कदम पर जापान और अमेरिका की आपत्तियों को खारिज करते हुए इन्हें ‘‘पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य’’ करार दिया है। साथ ही चीन ने इस आलोचना को लेकर अमेरिका के समक्ष विरोध भी दर्ज कराया है।

चीन के कदम का कड़ा विरोध के बारे में सोच रहा जापान

Last Updated: Monday, November 25, 2013, 11:18

वायु रक्षा क्षेत्र घोषित करने की चीन की एकतरफा घोषणा के बाद जापान ने ‘अप्रत्याशित घटनाओं’ के खतरे के प्रति आगाह किया है।

जापानी दावे वाले द्वीप समूह के ऊपर चीनी विमानों ने गश्त लगाई, विवाद बढ़ा

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 19:00

चीन और जापान के बीच शनिवार को उस वक्त विवाद गहरा गया जब चीनी लड़ाकू विमानों ने उस विवादित द्वीप समूह की हवाई गश्त लगाई जिस पर टोक्यो अपना दावा करता है। पीपुल्स लिबरेशन एयर फोर्स (पीएलएएफ) के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा, ‘‘दो बड़े विमानों ने गश्त के मिशन को अंजाम दिया है। इनकी मदद के लिए चेतावनी विमान और लड़ाकू विमान भी थे।’’

चीन ने जापान को धमकाया-ड्रोन गिराने पर देगा करारा जवाब

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 20:47

चीन ने रविवार को जापान को चेतावनी दी कि पूर्व चीनी समुद्र के विवादास्पद द्वीपसमूह में उसके मानवरहित ड्रोनों को गिराने के किसी भी प्रयास को युद्ध की कार्रवाई समझा जाएगा और इसका जवाब दिया जाएगा।

चीन के पोतों ने विवादित क्षेत्र में प्रवेश किया: शिन्हुआ

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 22:14

चीन के चार तटरक्षक पोतों ने टोक्यो के साथ तनाव का कारण बने पूर्व चीन सागर के द्वीपों के पास विवादित जल क्षेत्र में प्रवेश किया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने शनिवार को यह खबर दी।

विवादास्पद द्वीपों के पास जल क्षेत्र में घुसे 8 चीनी जहाज : टोक्यो

Last Updated: Tuesday, April 23, 2013, 10:23

जापान सरकार ने कहा है कि चीन के आठ सरकारी जहाज विवादास्पद द्वीपों के पास जापानी जल क्षेत्र में आज प्रवेश कर गए।

विवादित जलक्षेत्र में आया चीनी जहाज : जापान

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 15:13

जापान ने कहा है कि रविवार को पूर्वी चीन सागर के विवादित जलक्षेत्र में चीन का एक जहाज कुछ समय के लिए चक्कर लगाता रहा।

जापानी लड़ाकू विमानों के पीछे चीन ने दौड़ाए अपने जंगी जहाज

Last Updated: Saturday, January 12, 2013, 00:02

पूर्वी चीन सागर में चीन एवं जापान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जापान के दो एफ-15 लड़ाकू विमानों द्वारा अपने वाई-8 जंगी जहाज का पीछा किया जाने के बाद चीन ने अपने दो जे-10 जंगी जहाजों को पूर्वी चीन सागर की तरफ रवाना किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘चीन के 4 पोत विवादित जल क्षेत्र में दाखिल हुए’

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 15:34

जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि जापानी नियंत्रण वाले द्वीप से लगे विवादित जल क्षेत्र में चीन के चार समुद्री निगरानी पोत दाखिल हुए थे।

क्षेत्रीय संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं : चीन

Last Updated: Saturday, October 27, 2012, 19:15

पूर्वी चीन सागर के द्वीपों को लेकर जापान के साथ जारी विवाद में अपना रुख सख्त करते हुए चीन ने कहा है कि देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाले किसी भी कदम का ‘बलपूर्वक’ जवाब दिया जाएगा।

विवादित द्वीप : बातचीत पर चीन की आपत्ति

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 21:29

बीजिंग : पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों पर अपने दावे को दोहराते हुए चीन ने सोमवार को इस द्वीप समूह के आस-पास की जलसीमा में मछली पकड़ने पर ताइवान के साथ बातचीत करने की जापान की योजना पर आपत्ति जताई।

विवादित द्वीपों की निगरानी को नौकाएं भेजेगा चीन

Last Updated: Wednesday, October 3, 2012, 00:31

चीन ने अवैध तरीके से जापानी कार्यकर्ताओं के विवादित पूर्वी चीन सागर में प्रवेश करने पर नजर रखने के लिए जलक्षेत्र के करीब चार निगरानी नौकाओं की तैनाती का एलान किया है।

चीन की शिकायत, जापान ने चुराए उसके ‘द्वीप’

Last Updated: Friday, September 28, 2012, 17:53

चीन के विदेश मंत्री यांग जेइची की संयुक्त राष्ट्र में जापानी राजनयिकों के साथ तीखी झड़प हो गई और उन्होंने जापान पर विवादित द्वीपों को चुराने का आरोप लगाया।

विवादित द्वीपों पर चीन और जापान के बीच तनाव चरम पर

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 23:23

पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीप समूहों को लेकर चीन और जापान के बीच का तनाव आज उस वक्त चरम पर पहुंच गया जब चीन ने कहा कि उसने पहली बार उस क्षेत्र में नौसेना तैनात कर दी है।

विवादित द्वीपों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा : जापान

Last Updated: Thursday, September 27, 2012, 18:17

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा ने कहा है कि जापान पूर्वी चीन सागर में स्थित विवादित द्वीपों के मुद्दे पर चीन से कोई समझौता नहीं करेगा।

विवादित द्वीप के समुद्र में उतरे चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 23:39

दो चीनी निगरानी पोत आज विवादित द्वीपों के समीप समुद्र में प्रवेश कर गए। इन द्वीपों पर जापान और चीन अपना-अपना दावा करते हैं। जापान ने किसी निजी पक्ष से इन द्वीपों को हासिल किया था।

विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोत

Last Updated: Friday, September 14, 2012, 09:40

जापान के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि चीन सरकार के छह जहाज विवादित द्वीपों के निकट जलक्षेत्र में आए हैं। तटरक्षक बल ने उन्हें उस जगह को छोड़ने की चेतावनी जारी की है।

चीन ने जापान को दी गम्भीर परिणाम की चेतावनी

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 18:55

चीन ने पूर्व चीन सागर में जापान द्वारा तीन विवादित द्वीप खरीदे जाने की एक बार फिर कड़ी आलोचना की है और इस अवैध एकतरफा निर्णय के गम्भीर परिणाम होने की टोक्यो को चेतावनी दी है।

विवादित द्वीप समूह को खरीदेगा जापान!

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 16:02

जापान और चीन के बीच तनाव की पृष्ठभूमि में टोक्यो ने पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीप समूह को खरीदने के लिए कदम बढ़ाया है, जिस पर बीजिंग की ओर से प्रतिक्रिया की आशंका है।

चीन ने विवादित द्वीपों पर शुरू की परियोजनाएं

Last Updated: Monday, August 27, 2012, 16:04

वियतनाम द्वारा विवादित द्वीपों पर नये शहर को बसाने की योजना का विरोध किये जाने के बाद भी चीन ने वहां पर आधारभूत परियोजनाओं के तहत नालियां और कचड़ा निपटारा सुविधाओं का निर्माण करना शुरू कर दिया है।

चीनी समर्थकों का समूह विवादित द्वीप की ओर बढ़े

Last Updated: Sunday, August 12, 2012, 19:23

हांगकांग और मकाऊ से चीन समर्थक कार्यकर्ताओं का एक समूह पूर्वी चीन द्वीप समूह के लिए आज निकला ।

विवादित द्वीप पर पहुंचे राष्ट्रपति बाक

Last Updated: Friday, August 10, 2012, 19:57

मीडिया रपटों में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग-बाक जापान के साथ विवाद वाले द्वीप पर शुक्रवार को पहुंच गए।

चीन का पैंतरा, विवादित द्वीप पर बसाया नया शहर

Last Updated: Tuesday, July 24, 2012, 16:27

चीन ने विवादास्पद दक्षिणी चीन सागर में एक छोटे द्वीप पर नया शहर बसाने का एलान किया है। चीन की सरकार ने कहा कि विवादित क्षेत्र में सांशा शहर को आगे काफी विकसित किया जाएगा और जियाओ जिए को इसका पहला मेयर निर्वाचित किया गया है।

`विवादित द्वीप के पास पहुंचे चीन के पोत`

Last Updated: Wednesday, July 11, 2012, 11:58

जापानी तटरक्षक बल का कहना है कि चीन के तीन गश्त पोतों ने आज क्षेत्रीय तनाव के केन्द्र में मौजूद द्वीपों का रूख किया।

वियतनाम के दावे वाले द्वीप की ओर चीनी पोत रवाना

Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 18:25

दक्षिणी चीन सागर में कुछ इलाकों को लेकर पड़ोसी देशों के साथ विवाद के कारण उपजे तनाव के बीच चीन ने उस द्वीप की ओर मंगलवार को चार निगरानी पोत भेजे हैं जिस पर वियतनाम अपना दावा करता है।