चीन ने विवादित द्वीपों पर शुरू की परियोजनाएं

चीन ने विवादित द्वीपों पर शुरू की परियोजनाएं

बीजिंग : वियतनाम द्वारा विवादित द्वीपों पर नये शहर को बसाने की योजना का विरोध किये जाने के बाद भी चीन ने वहां पर आधारभूत परियोजनाओं के तहत नालियां और कचड़ा निपटारा सुविधाओं का निर्माण करना शुरू कर दिया है । दक्षिण चीन सागर में हाल ही में बनाये गये शहर सांशा ने अपने पहले आधारभूत परियोजनाआ का निर्माण शुरू कर दिया है।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि नालियों के पानी को निपटाने और कचड़ा एकत्रित करने की सुविधायें बनायी जायेंगी ताकि मूंगे की भित्ती से बने इस द्वीपीय शहर में सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।

करीब 200 टापूओं, शिशा, झोंगशा और नांशा द्वीपों के बालू के किनारों, भित्ति से बने इस शहर को पिछले महीने बसाया गया है। इसके चारों ओर 20 लाख वर्ग किलोमीटर समुद्री जल है जिसके स्वामित्व को लेकर कई देशों के साथ विवाद चल रहा है।

वियतनाम इन द्वीपों को स्पार्टली और पारासेल द्वीप समूह कहता है और पिछले महीने इसका विरोध किया था । उसने कहा कि सांशा शहर को बसाया जाना अवैध है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों तथा वियतनाम की संप्रभुता का ‘गंभीर’ उल्लंघन है। (एजेंसी)

First Published: Monday, August 27, 2012, 16:04

comments powered by Disqus