जापान के जलक्षेत्र में चीनी पोतों का प्रवेश

जापान के जलक्षेत्र में चीनी पोतों का प्रवेश

नाहा (जापान) : चार चीनी नौवहन निगरानी पोतों ने पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीपसमूह के आसपास जापान के भूभागीय जल क्षेत्र में शुक्रवार को फिर प्रवेश किया। जापानी तटरक्षक के अनुसार, आज 14वां दिन है जब चीनी पोतों ने द्वीपसमूह के पास लंगर डाला।

इन्हीं चीनी पोतों ने मंगलवार को भी जापान नियंत्रित द्वीपसमूह के भूभागीय जल में प्रवेश किया था। इन द्वीपसमूहों पर चीन अपना दावा करता है। जब तटरक्षकों ने चीनी पोतों को जापान के भूभागीय जल में प्रवेश न करने की चेतावनी दी तो एक पोत ने रेडियो के माध्यम से जवाब दिया कि वह चीनी जल क्षेत्र में ‘वैध अभियान’ चला रहे हैं। जापान ने सितंबर में द्वीपसमूह का राष्ट्रीयकरण कर दिया, जिसके बाद से उसके और चीन के बीच द्विपक्षीय तनाव तेज हो गया है। इसी तनाव के बीच चीन ने द्वीपसमूहों के आसपास अपनी नौवहन गतिविधियां तेज कर दी हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 2, 2012, 13:28

comments powered by Disqus