Last Updated: Tuesday, January 31, 2012, 16:23
टोक्यो : संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने जापान के परमाणु रिएक्टर की सुरक्षा जांच के लिए मंगलवार को अपनी मंजूरी दे दी, लेकिन यह भी कहा कि तोक्यो को फुकुशिमा हादसे के संदर्भ में लोगों का विश्वास फिर से जीतने के लिए प्रयास तेज करने होंगे।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार के आमंत्रण पर जापान में है। यह प्रतिनिधिमंडल जांच के बाद लोगों को यह समझाने की कोशिश करेगा कि निष्क्रिय पड़े परमाणु संयंत्र इतने सुरक्षित हैं कि उन्हें फिर से शुरू किया जा सकता है।
जापान के 54 में से कुछ ही रिएक्टर काम कर रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि अगर रिएक्टर पुन: चालू नहीं किए गए तो बिजली का संकट हो सकता है। लेकिन ये रिएक्टर स्थानीय समुदायों की सहमति से ही चालू किए जा सकते हैं। सरकार की परमाणु और औद्योगिक सुरक्षा एजेंसी (एनआईएसए) ने आईएईए से आह्वान किया था कि बंद पड़े रिएक्टरों की वह सुरक्षा जांच कर ले जिसके बाद उन्हें चालू किया जाएगा।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 31, 2012, 21:55