दुनियाभर में रहते हैं 23.2 करोड़ वैश्विक प्रवासी

दुनियाभर में रहते हैं 23.2 करोड़ वैश्विक प्रवासी

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एशिया में बीते एक दशक में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई है। इसमें भी अमेरिका प्रवासियों का सबसे लोकप्रिय गंतव्य बना हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (यूएन-डीईएसए) के नए आंकड़ों में दिखाया गया है कि वर्ष 1990 के 15.4 करोड़ और 2000 के 17.5 करोड़ लोगों की तुलना में, वर्तमान में विश्व आबादी के 23.2 करोड़ या 3.2 प्रतिशत लोग दुनियाभर में बसते हैं।

नए अनुमानों में क्षेत्र, गंतव्य देश, मूल देश और लिंग एवं आयु शामिल किए गए हैं। दक्षिण में विकासशील देशों में 9.6 करोड़ लोगों की तुलना में उत्तर के विकसित देश 13.6 करोड़ अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों के घर हैं। संयुक्त राष्ट्र के अर्थव्यवस्था व सामाजिक मामलों के महासचिव वू होंगबो ने कहा कि मूल देश और गंतव्य देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में प्रवासन एक बेहद महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रवासन, व्यक्तियों के उपलब्ध अवसरों को विस्तृत करता है और संसाधनों के उपयोग एवं गरीबी को कम करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 12, 2013, 14:31

comments powered by Disqus