Last Updated: Sunday, December 25, 2011, 15:06
अबुजा : नाइजीरिया में रविवार को क्रिसमस के दिन चर्च को निशाना बनाकर कई विस्फोट किये गये। इनमें दो शक्तिशाली आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम 40 लोगों की जान गयी।
बोको हरम के प्रवक्ता अबु क्वाका ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। यह विस्फोट क्रिसमस के अवसर पर आयोजित सामूहिक प्रार्थना के बाद हुआ। इस विस्फोट के फौरन बाद मध्य शहर जोस के एक चर्च में दूसरा धमाका हुआ जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस शहर में ईसाइयों और मुसलमानों के बीच निरंतर संघर्ष होता रहता है।
योबेराज्य में पुलिस आयुक्त टांको लावान ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने देश की खुफिया पुलिस राज्य सुरक्षा सेवा (एसएसएस) के मुख्यालय को निशाना बनाया। विस्फोट के बाद उग्रवादियों ने कई उत्तरी शहरों में विस्फोटकों और आग्नेय अस्त्रों के जरिये हमले किये। सेना और पुलिस इन उग्रवादियों को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया।
सेना के सैन्य प्रमुख जनरल अजुबुइके इहेजिरिका ने शनिवार को कहा था कि बोको हरम संप्रदाय के उग्रवादियों ने बृहस्पतिवार को हमले शुरू किये थे। यह गुट क्षेत्र में शरिया कानून लागू करवाना चाह रहा है। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सेना और संदिग्ध बंदूकधारियों के बीच छिड़े संघर्ष में कम से कम 70 लोगों के मारे जाने की खबर है। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 26, 2011, 13:21