नाइजीरिया - Latest News on नाइजीरिया | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

नाइजीरिया में फुटबॉल मैदान में विस्फोट, 40 की मौत

Last Updated: Monday, June 2, 2014, 10:01

नाइजीरिया के अशांत उत्तर पूर्व में एक फुटबॉल मैदान में बम विस्फोस्ट होने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में बोको हराम ने 4 गांवों पर किया हमला

Last Updated: Sunday, June 1, 2014, 11:37

नाइजीरिया के अशांत उत्तरपूर्व क्षेत्र में चार गांव में संदिग्ध बोको हराम के हमलों में कई लोग मारे गए हैं। बोरनो राज्य में हमले पर अभी सेना की तरफ से बयान नहीं आया है। यहां पिछले पांच साल के दौरान बोको हराम के हमले में हजारों लोग मारे गए हैं।

नाइजीरिया में सेना को मिली अगवा छात्राओं के स्थान की जानकारी

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 12:58

नाइजीरिया की सेना को उस स्थान का पता चल गया है जहां अपहृत लड़कियों को छुपा कर रखा गया है, लेकिन लोगों को जान के खतरे की आशंका के बीच सेना उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्टो से सामने आई है।

नाइजीरियाई गांव पर बोको हरम का हमला, 24 की हत्या

Last Updated: Monday, May 26, 2014, 09:28

बोको हराम के बंदूकधारियों ने पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव पर हमला बोलकर कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने हाल के कुछ महीनों में घातक हमले तेज कर दिए हैं।

नाइजीरिया में 2 बम विस्फोट, 118 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 12:15

मध्य नाइजीरिया के शहर जोस के बाजार में मंगलवार दोपहर दो बम विस्फोट हुए, जिसमें 118 लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में बम विस्फोटों में 46 लोगों की मौत

Last Updated: Wednesday, May 21, 2014, 08:59

मध्य नाइजीरिया में बुधवार को हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरियाई राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने जोस शहर में हुए इस हमले की निंदा की और इसे ‘मानव स्वतंत्रता पर एक त्रासदीपूर्ण हमला’ करार दिया। उन्होंने इस हमले में शामिल हमलावरों को ‘क्रूर और बुरा’ बताया।

नीलामी से मिले धन को नाइजीरियाई लड़कियों के लिए देगी मलाला

Last Updated: Wednesday, May 14, 2014, 14:36

महिला शिक्षा के लिए संघर्षरत पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई अपना पोर्ट्रेट नीलाम कर उससे मिलने वाला धन लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा एडवोकेसी पर केंद्रित नाइजीरियाई परमार्थ संगठनों को देगी।

नाइजीरिया ने अपहर्ताओं के साथ बातचीत के दरवाजे खोले

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 23:58

नाइजीरियाई सरकार के एक अधिकारी ने कहा है कि करीब 300 अपृहत स्कूली लड़कियो को मुक्त कराने के प्रयासों के क्रम में सभी विकल्प खुले हुए हैं।

अगवा नाइजीरिया छात्राओं की खोज में US ने लगाया टोही विमान

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 18:59

अमेरिका ने नाइजीरिया के सुदूर क्षेत्र से अगवा की गईं 200 से अधिक स्कूली छात्राओं को ढूंढने के अंतरराष्ट्रीय प्रयास में तेजी के तहत वहां एक टोही विमान तैनात किया है।

अगवा नाइजीरियाई छात्राओं की तलाश में जुटे अमेरिकी सैनिक

Last Updated: Tuesday, May 13, 2014, 17:14

अमेरिकी-अफ्रीकी कमान के 16 सैनिकों की टुकड़ी ने नाइजीरियाई सेना के साथ मिलकर अपहृत नाइजीरियाई छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। आतंकवादी संगठन बोको हरम ने इन छात्राओं के अपहरण की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पेंटागन के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि अबुजा में अमेरिकी दूतावास के विदेश विभाग के नेतृत्व वाली सैन्य टुकड़ी में संचार विशेषज्ञ, तर्कशास्त्री, नागरिक मामलों के विशेषज्ञ और खुफिया अभियान के विशेषज्ञ शामिल हैं।

बोको हरम ने बंधक लड़कियों के बदले कैदियों को छोड़ने की शर्त खारिज की

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 22:46

नाइजीरिया ने सोमवार को 200 से अधिक स्कूली लड़कियों को छोड़ने के लिए बोको हराम नेता अबुबकर शेकाउ द्वारा रखी गई शर्त खारिज कर दी।

बोको हरम के नए वीडियो में नाइजीरिया की लापता लड़कियों को दिखाने का दावा

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 18:43

बोको हरम ने सोमवार को एक नया वीडियो जारी करके नाइजीरिया की लापता स्कूली लड़कियों को दिखाने का दावा किया। संगठन ने कहा कि इन किशोरियों को इस्लाम कबूल करवाया गया है और उसके सभी लड़ाकों को जेल से रिहा किये जाने तक लड़कियों को नहीं छोड़ा जाएगा।

छात्रा अगवा मामला: ओलांद ने की वार्ता की पेशकश

Last Updated: Monday, May 12, 2014, 12:47

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने चरमपंथी इस्लामी आतंकवादी समूह बोको हराम द्वारा छात्राओं को अगवा करने के मसले से निबटने के लिए रविवार को नाइजीरिया और इसके पड़ोसी राष्ट्रों के साथ पेरिस में एक शिखर वार्ता का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ओलांद ने अजरबेजान की राजधानी बाकू के दौरे के दौरान यह टिप्पणी की।

नाइजीरियाई छात्राओं के लिए प्रदर्शन में शामिल हुईं ऐनी हैथवे

Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 15:58

हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने अपहृत नाइजीरियाई छात्राओं को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने की मांग को लेकर निकाले गए विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

नाइजीरिया की मदद के लिए अमेरिका ने गठित की टीम

Last Updated: Friday, May 9, 2014, 13:43

अमेरिका ने नाइजीरिया से अगवा 200 स्कूली छात्राओं को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए वहां की सरकार को मदद देने के लिए एक विशेष दल का गठन किया है।

नाइजीरिया में 100 से अधिक अगवा छात्राएं हुईं मुक्त

Last Updated: Thursday, April 17, 2014, 10:39

नाइजीरियाई सेना का कहना है कि उत्तर पूर्व के एक स्कूल में मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा अगवा की गई 129 छात्राओं में से आठ को छोड़कर बाकी सभी को मुक्त करा लिया गया है।

नाइजीरिया: स्कूल से 100 से ज्यादा छात्राएं अगवा

Last Updated: Tuesday, April 15, 2014, 23:20

नाइजीरिया के उत्तरपूर्वी शहर बोरनो के एक स्कूल से काफी संख्या में स्कूली छात्राओं के अपहरण किए जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हथियारों से लैस इस्लामी आतंकवादियों ने छात्राओं का अपहरण किया है। चिबोक शहर स्थित स्कूल पर यह हमला सोमवार को हुआ।

नाइजीरिया में विस्फोट में 71 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, April 14, 2014, 18:07

नाइजीरिया की राजधानी के बाहरी इलाके में सोमवार को एक बस अड्डे में हुए दोहरे विस्फोट में 71 लोगों की मौत हो गई और 124 अन्य घायल हो गए।

नाइजीरिया सुरक्षा मुख्यालय में गोलीबारी में 18 की मौत

Last Updated: Monday, March 31, 2014, 08:45

राष्ट्रपति भवन के पास नाइजीरिया के सुरक्षा सेवा मुख्यालय में गोलीबारी में सोमवार को 18 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को इस्लामी चरमपंथियों द्वारा जेल तोड़ने के प्रयास के तौर पर अंजाम दिया गया माना जा रहा है।

नाइजीरिया में हिंसा: कम से कम 100 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, March 16, 2014, 23:30

नाइजीरिया के धार्मिक रूप से विभाजित केंद्र में इस सप्ताहांत हुई हिंसा में कम से कम 100 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी रविवार को एक स्थानीय अधिकारियों ने दी। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि मुस्लिम वर्चस्व वाले गड़रियों और ईसाई किसानों के बीच तनाव ने और जानलेवा रूप ले लिया।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 69 लोगों की हत्या की

Last Updated: Friday, March 14, 2014, 08:33

उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के कैटसीना प्रांत में मोटरबाइक पर सवार बंदूकधारियों ने चार गांवों पर हमला कर कम से कम 69 लोगों की हत्या कर दी ।

नाइजीरिया में आतंकी हमले में 115 की मौत, 1500 इमारतों में आगजनी

Last Updated: Friday, February 21, 2014, 09:14

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों के एक और दौर में करीब 115 लोग मारे गए और 1,500 इमारतों में आग लगा दी गयी।

नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 11 मारे गए

Last Updated: Sunday, February 2, 2014, 18:46

नाइजीरिया के आडमावा स्टेट में एक चर्च पर हुए हथियारबंद हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

नाइजीरिया ने अगवा तीन भारतीयों को छुड़ाया

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 09:16

नाइजीरिया की खुफिया पुलिस ने कहा है कि इक्वेटोरियल गिनिया के तट से एक मालवाहक जहाज से अगवा किये गये तीन भारतीय नागरिकों को छुड़ा लिया गया है।

नाइजीरिया: चरमपंथियों के हमले 99 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 10:19

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में एक चर्च में प्रार्थना के दौरान तथा एक गांव पर संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों के हमले में कम से कम 99 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटकों और आग्नेयास्त्रों से किए गए इस हमले में सैकड़ों मकान नष्ट हो गए।

नाइजीरिया में 30 ग्रामीणों की हत्या, मकानों में आग लगाई

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 00:07

नाइजीरिया के मध्य हिस्से में चल रही जातीय और धार्मिक हिंसा के क्रम 30 ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है और 40 मकानों को आग के हवाले कर दिया गया है।

बोको हरम ने 40 लोगों की हत्या की, 300 घरों को जलाया

Last Updated: Tuesday, November 5, 2013, 11:35

अशांत पूर्वोत्तर नाइजीरिया में उग्रवादियों ने पिछले सप्ताह दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 40 लोगों की हत्या कर दी और एक दर्जन अन्य लोगों को घायल कर दिया।

नाइजीरिया: चर्च में मची भगदड़ में 24 मरे, 17 घायल

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 12:04

नाइजीरिया के दक्षिण पूर्वी अनंबरा राज्य में गर्वनर पद के विवादास्पद चुनाव को लेकर हुई राजनीति के कारण एक चर्च में मची भगदड़ में 24 लोगों की मौत हो गई है और 17 अन्य घायल हो गए।

बंदूकधारियों ने दूल्हे और 30 बारातियों की हत्या की

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 10:36

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामिक उग्रवादियों ने एक बारात पर हमला कर दूल्हे सहित 30 से अधिक बारातियों की हत्या कर दी।

नाइजीरिया में चर्च में मची भगदड़ से 17 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, November 3, 2013, 12:59

पूर्वी नाइजीरिया में एक चर्च में भगदड़ मचने से 17 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं।

नाइजीरिया में आतंकवादियों ने 19 लोगों की हत्या की

Last Updated: Monday, October 21, 2013, 17:31

नाइजीरिया के बोर्नो स्टेट राज्य में कैमरून से लगी देश की सीमा के पास सैनिकों का वेष धारण किए हुए इस्लामी बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने एक नकली जांच चौकी बनाकर 19 लोगों की हत्या कर दी।

नाइजीरिया में बोको हरम ने सो रहे छात्रों को गोलियों से भूना, 50 की मौत

Last Updated: Monday, September 30, 2013, 12:06

नाइजीरिया में इस्लामिक गुट बोको हरम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। गुट ने रविवार आधी रात एक स्कूल के डॉरमेट्री में सो रहे छात्रों पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें कम से कम 50 छात्रों के मारे जाने की खबर है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नाइजीरिया में नौका दुर्घटना में 42 की मौत, 100 लापता

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 11:12

यात्रियों और सामानों से लदी एक नाव के मध्य नाइजीरिया के नाइजर नदी में उलट जाने के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य लापता हो गए।

नाइजीरिया में सेना ने 50 विद्रोहियों को मार गिराया

Last Updated: Saturday, September 7, 2013, 10:11

नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य में नाइजीरियाई सेना ने एक हमले में कट्टरपंथी समूह बोको हरम के कम से कम 50 सदस्यों को मार गिराया।

नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने 24 लोगों की हत्या की

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 15:19

नाइजीरिया में सैनिकों की वर्दी पहने संदिग्ध आतंकवादियों ने कम से कम 24 लोगों की हत्या कर दी। आतंकवादियों के हमले के बाद से 34 लोग लापता भी हैं।

दक्षिण दिल्ली में दो अफ्रीकी नागरिकों की हत्या

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 10:06

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से रिपब्लिकन ऑफ कांगो और नाइजीरिया के दो अफ्रीकी नागरिकों का शव रहस्यमय परिस्थितियों में पाया गया।

`नाइजीरिया में बोको हरम के हमले में 38 की मौत`

Last Updated: Sunday, September 1, 2013, 09:36

नाइजीरिया में सप्ताहांत में संदिग्ध बोकोहरम विद्रोहियों द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 38 लोग मारे गए हैं और 34 अन्य लापता हैं।

भारतीय, नाइजीरियाई ने लागोस में संयुक्त रूप से बनाया अस्पताल

Last Updated: Friday, August 30, 2013, 11:36

भारतीय और नाइजीरियाई व्यवसायियों द्वारा 12.20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से भी अधिक की लागत से बनाये गये एक अत्याधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न अस्पताल का लागोस में नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री ने उद्घाटन किया।

नाइजीरिया में 44 लोगों की गला काटकर हत्या

Last Updated: Saturday, August 24, 2013, 18:46

उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने 44 लोगों की गला काटकर हत्या कर दी।

नाइजीरिया में उग्रवादियों ने 44 लोगों की हत्या की

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 09:05

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे कम से कम 44 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

नाइजीरिया के स्कूल में हमला, 30 की मौत

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 14:10

नाइजीरिया के योब राज्य में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियांे ने एक सरकारी स्कूल की इमारत को आग लगा दी, जिसके कारण 29 विद्यार्थी और एक अध्यापक की मौत हो गई। इन हथियारबंद लोगों ने ममूदो शहर स्थित इस सरकारी सैकेंडरी स्कूल पर रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह तीन बजे हमला किया।

नाइजीरिया में स्कूल पर आतंकी हमला, 42 मरे

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 22:41

नाइजीरिया में बोको हरम आतंकवादी संगठन के कथित बंदूकधारियों ने 42 लोगों की हत्या कर दी है। मरने वालों में ज्यादातर छात्र हैं।

नाइजीरियाई सेना ने 50 आतंकियों को मार गिराया

Last Updated: Monday, July 1, 2013, 23:38

नाइजीरिया की सेना ने उत्तरी बोर्नो प्रांत में कम से कम 50 आतंकवादियों को मार गिराया है।

दिल्ली में 125 करोड़ रुपये की एफेड्रिन जब्‍त

Last Updated: Wednesday, June 26, 2013, 20:40

पुलिस ने राजधानी में एक नाइजीरियाई नागरिक और तीन अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ ही 370 किलोग्राम प्रतिबंधित एफेड्रिन जब्त कर मादक पदार्थों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का भंडाफोड़ करने का बुधवार को दावा किया। जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ का मूल्य करीब 125 करोड़ रुपये है।

ऑनलाइन लॉटरी धोखाधड़ी में नाइजीरियाई गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, June 25, 2013, 08:50

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 2010 में राज्य के वारंगल जिले में हुई एक ऑनलाइन लॉटरी ठगी के मामले में नयी दिल्ली से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया।

नाइजीरिया में जहाज से तीन भारतीय अगवा

Last Updated: Thursday, June 20, 2013, 00:00

नाइजीरिया के तेल समृद्ध डेल्टा क्षेत्र में एक समुद्री पोत पर सवार तीन भारतीय क्रू सदस्यों और एक रूसी अभियंता का हथियारबंद समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने यहां आज बताया कि अपहृत भारतीयों में जहाज का कैप्टन, मुख्य अधिकारी और एक अन्य अधिकारी शामिल है।

नाइजीरिया ने 100 नाविकों को ट्रेनिंग के लिए भारत भेजा

Last Updated: Monday, June 3, 2013, 08:50

अपने तटीय व्यापार पर नियंत्रण करने की दिशा में कदम उठाते हुए नाइजीरिया ने अपने देश से 100 युवकों को समुद्री यात्राओं की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण पाने के लिए भारत भेजा है।

लंदन हमला : नाइजीरियाई मूल के लंदनवासी की पहचान

Last Updated: Thursday, May 23, 2013, 22:44

इंग्लैंड में बुधवार को हुए एक आंतकवादी हमले में एक ब्रिटिश सैनिक की हत्या करने वाले दो संदिग्धों में से नाइजीरियाई मूल के एक लंदनवासी की पहचान कर ली गई है।

नाइजीरिया में आतंकवादियों के शिविरों पर हमला, 21 की मौत

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 22:56

नाइजीरिया के उत्तरपूर्व में सेना की ओर से आतंकवादियों के संदिग्ध शिविरों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया: हमले में 30 पुलिसकर्मी मारे गए

Last Updated: Friday, May 10, 2013, 10:59

नाइजीरिया के मध्य नसरावा राज्य में एक स्थानीय हथियारबंद समूह द्वारा घात लगा कर किए गए हमले में कम से कम 30 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।

नाइजीरिया: बोको हरम के हमले में 55 की मौत

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 09:33

नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत बोर्नो में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम की ओर से सेना के एक शिविर, एक पुलिस थाने और एक जेल पर किए गए हमलों में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बोको हरम के 13 आतंकी भी शामिल हैं।

नाइजीरिया में हिंसा, 39 लोगों की मौत

Last Updated: Sunday, May 5, 2013, 09:21

नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से तराबा में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में इसाइयों और मुसलमानों के बीच झड़प में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में हिंसा, 25 लोग मरे

Last Updated: Friday, April 26, 2013, 22:36

नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में सुरक्षा बलों और कट्टरपंथी संगठन बोको हराम के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम 25 लोग मारे गए।

नाइजीरिया में संघर्ष, 185 लोगों की मौत

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 11:36

शुक्रवार को नाइजीरिया के उत्तरी राज्य बोरनो में सेना और इस्लामी विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में मछुआरा समुदाय के लगभग 185 लोग मारे गये हैं।

उत्तरी नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 11 की हत्या

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 11:20

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य अदमावा में बंदूकधारियों ने कई घरों में घुसकर 11 लोगों को मार डाला। पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद इब्राहिम ने कहा, ‘हमें मीदलू गांव में 11 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है जिनमें दो निजी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।’

उत्तरी नाइजीरिया में हमलों में 19 की मौत

Last Updated: Tuesday, April 2, 2013, 08:52

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कादुना में सप्ताहांत में बंदूकधारी हमलावरों ने एक स्थानीय समुदाय के दो गांवों पर हमला कर 19 लोगों को मार डाला।

नाइजीरिया में ग्रामीणों पर हमला, 28 की मौत

Last Updated: Wednesday, March 27, 2013, 12:11

नाइजीरिया के उत्तरी राज्य प्लेटो में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किये गये हमले में कम से कम 28 लोग मारे गये हैं।

उत्तर नाइजीरिया में हमला, 25 मरे

Last Updated: Monday, March 25, 2013, 09:33

उत्तरी नाइजीरिया में मशीनगनों, बमों और ग्रेनेडों से लैस अज्ञात हमलावरों के सुनियोजित हमलों में कम से कम 25 लोग मारे गए हैं ।

नाइजीरिया में सीरियल हमला, 25 की मौत

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 08:57

नाइजीरिया के पूर्वी हिस्से में जेल, थाने और एक बैंक पर किए गए हमलों में 25 लोग मारे गए हैं।

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 70 मरे

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 20:38

नाइजीरिया के उत्तरी शहर कानो में हुए आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या कम से कम 70 हो गई है, हालांकि आधिकारिक विवरण में यह संख्या काफी कम बताई गई है।

नाइजीरिया में 6 विदेशी बंधकों की हत्या!

Last Updated: Monday, March 11, 2013, 08:52

नाइजीरिया के एक इस्लामी आतंकवादी संगठन ने सात `विदेशी ईसाइयों` की हत्या की आशंका जताई है। ब्रिटेन के एक समाचार पत्र के अनुसार, मारे गए सभी लोग निर्माण श्रमिक थे।

नकली दवाईयां बेचने में दो विदेशी समेत 4 गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, February 24, 2013, 20:42

एक वरिष्ठ नागरिक को कैंसर के इलाज में कारगर होने का दावा कर लगभग 12 लाख रुपए की नकली दवाईयां बेचने के लिए एक भारतीय दंपति और दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

नाइजीरिया में दक्षिण कोरिया के 3 डॉक्टरों की हत्या

Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 21:14

नाइजीरिया के योब राज्य में रविवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने तीन दक्षिण कोरियाई डॉक्टरों की हत्या कर दी। योब राज्य के पुलिस आयुक्त सानुसी रूफाई ने बताया कि हमला पोतिस्कुम शहर में हुआ।

नाइजीरिया में 9 महिला पोलियो कर्मियों की हत्या

Last Updated: Friday, February 8, 2013, 22:53

नाइजीरिया के कानो शहर में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों ने शुक्रवार को पोलियो टीका अभियान में शामिल नौ महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की हत्या कर दी।

नाइजीरिया में भारतीय कंपनी के पोत पर हमला, 4 की मौत

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 20:34

नाइजीरिया में भारतीय कंपनी से संबंधित एक पोत पर समुद्री लुटेरों की ओर से किए गए हमले में दो सैनिकों सहित चार लोग मारे गए हैं।

नाइजीरिया में भारतीय जहाज पर हमला, चार की मौत

Last Updated: Wednesday, February 6, 2013, 08:51

नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा में संदिग्ध जलदस्युओं ने भारतीय कंपनी के एक जहाज पर हमला कर दिया जिसमें चार लोग मारे गए।

नाइजीरिया में 17 आतंकवादी ढेर

Last Updated: Sunday, February 3, 2013, 08:58

नाइजीरियाई सुरक्षाबलों ने बोर्नो प्रांत में आतंकवादियों के दो प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाया जिनमें कम से कम 17 आतंकवादी और एक सैनिक की मौत हो गई।

भारत ने 17 बंधकों के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी

Last Updated: Tuesday, January 29, 2013, 21:02

भारत ने नाइजीरियाई स्वामित्व वाले एमटी रॉयल ग्रेस पर सोमाली जलदस्युओं के हाथों पिछले 10 महीने से बंधक बने 17 नाविकों की जल्द मुक्ति के लिए नाइजीरिया से मदद मांगी है।

मध्य नाइजीरिया में संघर्ष, 22 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, January 25, 2013, 20:24

नाइजीरिया के उत्तर मध्य प्रांत प्लेतेयाउ में दो समुदायों के बीच ताजा संघर्षों में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हैं।

नाइजीरिया में आतंकियों ने की 15 ईसाइयों की हत्या

Last Updated: Monday, December 31, 2012, 09:18

इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने नाइजीरिया के एक गांव में 15 ईसाइयों को गला काटकर मार डाला।

नाइजीरिया में एयरटेल ऑफिस पर आत्मघाती हमला

Last Updated: Saturday, December 22, 2012, 22:05

एक आत्मघाती हमलावर ने भारती एयरटेल की एक नाइजीरियाई अनुषंगी के कानो उत्तरी शहर स्थित कार्यालय पर आज हमला किया।

तेल टैंकर पर दस्युओं का हमला, 5 भारतीयों का अपहरण

Last Updated: Wednesday, December 19, 2012, 19:02

हथियारों से लैस जल दस्युओं ने नाइजीरिया के पास एक तेल टैंकर जहाज पर हमला कर चालक दल के पांच भारतीय सदस्यों का अपहरण कर लिया।

हेलीकॉप्टर हादसे में नाइजीरिया के गवर्नर की मौत

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 11:32

सरकारी अधिकारियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर देश के दक्षिणी भाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक राज्य के गवर्नर और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित कई लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में बार में हमला, 10 मरे

Last Updated: Wednesday, November 28, 2012, 13:27

नाइजीरिया के तटीय इलाके के एक बार में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कम से कम 10 लोगों की हत्या कर दी। इसके अलावा कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी।

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 11 मरे

Last Updated: Sunday, November 25, 2012, 23:50

उत्तरी नाइजीरिया में दो आत्मघाती हमलावरों ने एक सैन्य बैरक के अंदर स्थित एक गिरजाघर को निशाना बना कर विस्फोट किया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

बोको हराम ने 3 पुलिसकर्मियों को मारा

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 22:06

नाइजीरिया के योबे प्रांत में चरमपंथी संगठन बोको हराम ने तीन पुलिस अधिकारियों कर हत्या कर दी है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने ली 21 की जान

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 22:29

नाइजीरिया के उत्तरी जामफारा प्रांत के एक गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी।

बाढ़ से एयरटेल नाइजीरिया के 85 केंद्रों को नुकसान

Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 13:56

आतंकी हमले और नाइजीरिया के कई भागों में बाढ़ के कारण एयरटेल नाइजीरिया के 85 इंस्टालेशन केंद्रों को नुकसान हुआ। एयरटेल नाइजीरिया भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का अंग है।

नाइजीरिया में गिरिजाघर पर आत्मघाती हमला

Last Updated: Sunday, October 28, 2012, 19:35

उत्तरी नाइजीरिया के कादुना शहर में एक आत्मघाती कार हमलावर ने रविवार को एक कैथोलिक गिरिजाघर पर हमला किया जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हमले के समय गिरिजाघर में प्रार्थना सभा चल रही थी।

इस्लामी कट्टरपंथी बोको हरम ने 23 की ली जान

Last Updated: Sunday, October 21, 2012, 09:57

कट्टरपंथी इस्लामी धड़े बोको हरम के संदिग्ध आतंकवादियों ने राकेट लाचंर एवं ग्रेनेडों से उत्तरी नाइजीरिया पर हमला किया जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गये जबकि समूह के एक नेता को एक सांसद के घर से पकड़ लिया गया।

नाइजीरिया में हुए हमले में चीनी श्रमिक की मौत

Last Updated: Saturday, October 20, 2012, 09:12

नाइजीरिया के मैदुगुरी में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हरम के संदिग्ध सदस्यों द्वारा किये गये एक हमले में एक भवन निर्माण कंपनी में काम करने वाले एक चीनी नागरिक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

नाइजीरिया के कदुना में 20 की हत्या

Last Updated: Sunday, October 14, 2012, 20:04

नाइजीरिया के कदुना राज्य में एक बंदूकधारी ने रविवार तड़के 20 लोगों की हत्या कर दी। बीबीसी के अनुसार घटना डकैतों से प्रभावित डोगो डवा गांव में घटी और अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतकों में अधिकतर लोग मस्जिद से निकल रहे थे।

मध्य नाइजीरिया में ताजा हिंसा,17 मरे

Last Updated: Thursday, October 11, 2012, 08:44

नाइजीरिया के उत्तरी प्रांत प्लातेउ के रियोम स्थानीय सरकार क्षेत्र में फुलानी चरवाहा समुदाय के सदस्यों ने 17 लोगों की हत्या कर दी।

सेना ने बोको हरम के 30 उग्रवादियों को मार गिराया

Last Updated: Monday, October 8, 2012, 23:00

नाइजीरिया की सेना ने उत्तरी योब राज्य में इस्लामी कट्टरपंथी समूह बोको हरम के दूसरे नंबर के नेता समेत 30 उग्रवादियों को मार गिराया और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने की 46 छात्रों की हत्या

Last Updated: Tuesday, October 2, 2012, 23:52

उत्तर नाइजीरिया में स्वतंत्रता दिवस के दिन सैनिक के भेष में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक छात्रावास पर हमला कर 46 छात्रों की हत्या कर दी।

अगवा पोत के साथ 23 भारतीय नाविक मुक्त

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 23:25

नाइजीरिया के तट पर संदिग्ध समुद्री डाकुओं द्वारा कब्जा कर लिये गये तेल टैंकर और उसके सभी 23 नाविकों को नाइजीरिया की नौसेना के हस्तक्षेप के बाद मुक्त करा लिया।

समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीयों सहित तेल टैंकर को बनाया बंधक

Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 21:31

गिनी की खाड़ी में नाइजीरिया के लागोस समुद्र तट पर समुद्री डाकुओं ने 23 भारतीय नाविकों समेत तेल टैंकर का अपहरण कर लिया। तेल टैंकर कम्पनी ने यह जानकारी दी।

नाइजीरिया में बाढ़ का कहर, 11की मौत

Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 08:49

नाइजीरिया में फिर से आई बाढ़ में 11 और लोगों की मौत हो गई है ।

नाइजीरिया में सड़क हादसा, 29 मरे

Last Updated: Saturday, September 1, 2012, 10:37

नाइजीरिया में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी।

उत्तरी नाइजीरिया में दो लोगों की हत्या

Last Updated: Thursday, August 23, 2012, 13:34

उत्तरी नाइजीरिया के डमतुरू शहर के बाहरी इलाके में इस्लामी उग्रवादी समूह बोको हरम के संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में कम से कम दो लोग मारे गए।

नाइजीरिया में बाढ़ से 28 मरे, कई लापता

Last Updated: Tuesday, August 14, 2012, 09:14

नाइजीरिया के पूर्वी भाग में प्लातेयु राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

नाइजीरिया में आत्मघाती हमला, 8 मरे

Last Updated: Monday, August 6, 2012, 10:38

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर दमातुरु में एक सैन्य चौकी पर संदिग्ध बोको हरम हमलावर के आत्मघाती बम हमले में कम से कम छह सैनिकों व दो अन्य की मौत हो गई है। हमला रविवार को हुआ था।

उत्तरी नाइजीरिया में कई आत्मघाती विस्फोट

Last Updated: Monday, July 30, 2012, 23:19

उत्तरी नाइजीरिया में आज दो थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए जिसमें कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। माना जा रहा है कि विस्फोट आत्मघाती हमले हैं।

नाइजीरिया: पोत पर समुद्री डाकुओं का हमला, एक की मौत

Last Updated: Saturday, July 28, 2012, 09:52

दक्षिणी नाइजीरिया में इतालवी कंपनी एजिप के कर्मियों को ले जा रहे एक पोत पर संदिग्ध जलदस्युओं ने हमला किया । इसमें जान बचाने के लिए पोत से कूदे एक व्यक्ति की डूब जाने से मौत हो गई ।

नाइजीरिया में दो भारतीयों की हत्या

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 23:30

भारत ने गुरुवार को नाइजीरिया में हुई अपने दो नागरिकों की हत्या की विस्तृत जांच की मांग की है । दोनों की हत्या मैदुगुड़ी शहर में कट्टरपंथी इस्लामिक समुदाय बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने की है।

पांच पत्नियों ने किया पति का गैंगरेप, मौत

Last Updated: Wednesday, July 25, 2012, 15:52

अभी तक तो आपने औरतों से ही बलात्कार की खबरें पढ़ी होगी लेकिन नाइजीरिया में एक व्यवसायी से उसकी पांच पत्नियों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। अत्यधिक सेक्स के कारण व्यवसायी की मौत हो गई।

नाइजीरिया : तेल टैंकरों में आग से 30 की मौत

Last Updated: Saturday, July 21, 2012, 11:41

नाइजीरिया के एक दक्षिणी शहर में विस्फोट के बाद पांच तेल टैंकरों में लगी आग से 30 लोगों की जलकर मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता युशाउ शोएब ने बताया कि पेट्रोल के पांच टैंकरों में आग लग गई।

नाइजीरिया : बंदूकधारियों ने 5 को मौत के घाट उतारा

Last Updated: Friday, July 20, 2012, 09:30

उत्तरी नाइजीरिया में दो अलग-अलग घटनाओं में बंदूकधारियों ने एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती विस्फोट, 5 मरे

Last Updated: Saturday, July 14, 2012, 18:23

उत्तरी नाइजीरिया के हिंसाग्रस्त मैदुगुरी शहर में एक किशोर आत्मघाती बम हमलावर ने शुक्रवार की नमाज के दौरान विस्फोट कर दिया जिससे पांच लोगों की मौत हो गई।

नाइजीरिया में तेल टैंकर में विस्फोट, 200 मरे

Last Updated: Friday, July 13, 2012, 10:35

नाइजीरिया के दक्षिण में पलट चुके एक तेल टैंकर से पेट्रोल निकालने की कोशिश कर रहे कम से कम 200 ग्रामीण टैंकर में हुए जबरदस्त विस्फोट से मारे गए।