Last Updated: Saturday, February 25, 2012, 13:26
अबुजा : नाइजीरिया के दो शहरों में पुलिस मुख्यालय और मस्जिद को निशाना बनाकर किए गए हमले में 17 लोग मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, चरमपंथी संगठन बोको हरम के सदस्यों ने गोम्बे में पुलिस मुख्यालय पर हमला किया। यहां कुछ अधिकारियों सहित 12 लोगों की मौत हो गई।
हमलावरों ने बम और बंदूकों से पुलिस मुख्यालय पर हमला किया ताकि वे जेल में बंद अपने साथियों को बाहर निकाल सकें, हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही। उधर, कानो शहर में शुक्रवार शाम चरमपंथियों ने एक मस्जिद में घुसकर गोलीबारी की। इस दौरान पांच नमाजी मारे गए।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, February 25, 2012, 18:56