नाइजीरिया: जातीय हिंसा में 66 मरे - Zee News हिंदी

नाइजीरिया: जातीय हिंसा में 66 मरे

लागोस (नाइजीरिया): दक्षिणी पूर्वी नाइजीरिया में जातीय हिंसा में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

 

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एजा और एजीलो समुदायों के बीच हुई हिंसा में 66 लोग मारे गए हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

 

इसके पहले की खबरों में कहा गया था कि इस घटना में महिलाओं और बच्चों समेत 52 लोग मारे गए हैं। एबोनी में एजा और एजीलो समुदायों के बीच यह झगड़ा वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। सरकार ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 2, 2012, 08:41

comments powered by Disqus