Last Updated: Monday, January 9, 2012, 11:53
कानो (नाइजीरिया) : उत्तर नाइजीरिया में सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई जिसमें 30 लोग घायल हो गए।
यह झड़प उस समय हुई जब ईंधन कीमतों में वृद्धि को लेकर आयोजित पूरे देशभर में आयोजित हड़ताल के तहत हजारों प्रदर्शनकारी गवर्नर कार्यालय पर एकत्रित हुए थे। घायल हुए 30 लोगों में 18 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें गोली मारी गई।
एक संघठन के नेता ने यह भी कहा कि पुलिस ने नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस में उस समय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी जब वहां हजारों लोग प्रदर्शन कर रहे थे।
कानो शहर स्थित गवर्नर कार्यालय पर जब हजारों प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए उस समय पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ ही हवा में गोलियां चलाईं। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 9, 2012, 23:32