नाइजीरिया: बंदूकधारी ने 20 की हत्या की - Zee News हिंदी

नाइजीरिया: बंदूकधारी ने 20 की हत्या की

कांगो (नाइजीरिया): नाइजीरिया में इस्लामी संगठन बोको हरम ने एक ताजा हिंसा में ईसाइयों को निशाना बनाते हुए हुए 20 से अधिक व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया है।

 

उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मुबी शहर में  पांच बंदूकधारियों ने एक घर पर उस समय हमला किया जब वहां एक रात पहले गोलीबारी में मारे गये एक व्यक्ति के लिए शोकसभा हो रही थी ।

 

मरने वालों की संख्या अलग-अलग बताई गयी है। स्थानीय निवासियों और अधिकारियों ने मरने वाले की संख्या 17 से उपर बताई है जबकि पुलिस ने 12 व्यक्तियों के मरने की खबर दी है। इसी शहर में गत रात हुये हमलों में दो से लेकर पांच व्यक्ति मारे गये थे।

 

एक स्थानीय पत्रकार और अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार रात बंदूकधारियों ने योला सिटी सेन्टर के चचरें के आवासीय इलाकों पर हमला किया और आठ लोगों की हत्या कर दी।

 

गुरूवार की शाम बंदूकधारियों ने गोमबे के उत्तरी पूर्वी शहर में एक चर्च पर अंधाधुंध गोलीबारी कर छह व्यक्तियों को मार डाला जिनमें पादरी की पत्नी भी शामिल है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 7, 2012, 09:11

comments powered by Disqus