Last Updated: Tuesday, July 3, 2012, 08:46

अबुजा : नाइजीरिया के कट्टरपंथी समूह बोको हराम के संदिग्ध उग्रवादियों ने देश के उत्तरी शहर माइदुगुरी में निर्माण कार्य में लगे नौ लोगों को मार डाला।
सेना के संयुक्त कार्य बल के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सगीर मूसा ने एक बयान में कहा कि बोरनो सेंट्रल मस्जिद के शेहू में नौ मजदूर निर्माण कार्य कर रहे थे। कल तड़के बोको हराम के संदिग्ध सदस्यों ने उन पर हमला किया।
मूसा ने बताया कि जब संयुक्त कार्य बल के जवान मौके पर पहुंचे तो वहां नौ शव पड़े हुए थे। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 3, 2012, 08:46