नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 6 की मौत - Zee News हिंदी

नाइजीरिया में चर्च पर हमला, 6 की मौत

अबुजा : उत्तरी नाइजीरिया में एक आतंकवादी संगठन के संदिग्ध आतंकवादियों ने चर्च में प्रार्थना सभा पर गोलियां चला दीं जिससे पादरी की पत्नी सहित 6 लोगों की मौत हो गई।

 

माना जा रहा है कि इस्लामी संगठन बोको हरम ने इस हमले को अंजाम दिया। इससे पहले इस संगठन ने दक्षिणी नाइजीरिया के ईसाइयों से मुस्लिम बहुल उत्तरी नाइजीरिया छोड़ने की चेतावनी दी थी। नाइजीरियाई पुलिस ने इस धमकी को खारिज करते हुए क्षेत्र के हर नाइजीरियाई व्यक्ति की जिंदगी की रक्षा करने की प्रतिबद्धता जताई थी। बंदूकधारियों ने कल रात गोमबे राज्य के नासरावा शहर के एक चर्च में घुसकर प्रार्थना के लिए एकत्रित लोगों पर गोलियां चला दीं जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

 

इस घटना की अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन बोको हरम द्वारा जारी चेतावनी के कारण इस संगठन पर ही मुख्य संदेह है। हमले के शिकार डीपर लाइफ क्रिश्चियन चर्च के पादरी जानसन जौरो ने कहा कि चर्च के अंदर जब गोलियां चलीं उस समय वह अपने सदस्यों के साथ गहरी प्रार्थना में मग्न थे। इस घटना में छह लोगों की मौत के अलावा आठ लोग घायल हुए। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 6, 2012, 17:31

comments powered by Disqus