न्‍यूयार्क: इलाज के बाद हिलेरी क्लिंटन को मिली अस्पताल से छुट्टी

न्‍यूयार्क: इलाज के बाद हिलेरी क्लिंटन को मिली अस्पताल से छुट्टी

न्‍यूयार्क: इलाज के बाद हिलेरी क्लिंटन को मिली अस्पताल से छुट्टीवाशिंगटन : अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को न्यूयार्क स्थित एक अस्पताल में उपचार के बाद आधिकारिक रुप से छुट्टी दे दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को क्लिंटन के प्रवक्ता फिलिप रीन्स ने कहा कि विदेश मंत्री हिलेरी को शाम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके चिकित्सक दल ने यह सलाह दी है कि उनकी सेहत में हर स्तर पर सुधार हो रहा है, और उन्हें यह भरोसा है कि वह बिल्कुल स्वस्थ हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वह फिर से कार्यालय जाने को लेकर उत्सुक हैं। हिलेरी के सिर में खून जम जाने की शिकायत पर उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके चिकित्सकों के अनुसार यह खून दाएं कान के पीछे उनके मस्तिष्क और खोपड़ी के बीच की नस में जमा हुआ था।

हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि इस वजह से न तो उन्हें कोई मस्तिष्काघात हुआ है और न ही उनके तंत्रिका तंत्र को कोई नुकसान पहुंचा है और वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 3, 2013, 10:44

comments powered by Disqus