Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:01
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारी शुक्रवार को वाघा सीमा पर सात मछुआरों सहित 11 भारतीय कैदियों को भारतीय अधिकारियों को सौपेंगे।
सातों मछुआरों को आज सुबह कराची की एक जेल से रिहा किया गया और उन्हें बस से लाहौर लाया गया। भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने बताया कि चार अन्य भारतीयों को लाहौर के एक जेल से रिहा किया जाएगा। इन कैदियों ने अपनी सजा की मियाद पूरी कर ली है इसलिए उन्हें रिहा किया गया है।
मछुआरों को अवैध तरीके से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 11 कैदियों को कल सुबह वाघा सीमा से भारत भेजा जाएगा।
भारत और पाकिस्तान हर साल दर्जनों मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार करते हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों ने मछुआरों की जल्दी रिहाई के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, February 28, 2013, 19:01