मछुआरे - Latest News on मछुआरे | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

श्रीलंका ने 73 भारतीय मछुआरे को किया गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 17:22

श्रीलंका ने कथित तौर पर अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए 73 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस घटना से कुछ दिन पहले ही श्रीलंका ने 33 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

29 भारतीय मछुआरों को छोड़ेगा श्रीलंका

Last Updated: Tuesday, June 3, 2014, 23:22

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 29 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता के यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद ताजा घटनाक्रम घटित हुआ।

भारत ने 32 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया

Last Updated: Wednesday, May 28, 2014, 19:01

पाकिस्तानी पहल के अनुरूप कदम उठाते हुए भारत ने आज कच्छ जिले में बंद 32 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा कर दिया और अपने वतन की वापसी के लिए वे पंजाब के वाघा सीमा की तरफ रवाना हो चुके हैं।

मोदी ने राजपक्षे के साथ मछुआरों के मुद्दे को उठाया

Last Updated: Tuesday, May 27, 2014, 23:07

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सुलह प्रक्रिया शीघ्रता से किए जाने की हिमायत की और मछुआरों के मुद्दे सहित अन्य अहम विषयों पर चर्चा की।

पाकिस्तान ने 151 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 18:21

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली पहुंचने से एक दिन पहले रविवार को सद्भावना का परिचय देते हुए 151 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। दूसरी ओर श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने भी अपने यहां की जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान ने 59 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 15:12

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नयी दिल्ली पहुंचने से एक दिन पहले आज सद्भावना का परिचय देते हुए 59 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।

पाक 26 मई को रिहा करेगा 152 भारतीय मछुआरों को

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 10:20

पाकिस्तान सरकार ने 26 मई को 152 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का निर्णय लिया है। उसी दिन नरेंद्र मोदी नवाज शरीफ तथा दक्षेस देशों के अन्य प्रमुखों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पाकिस्तान शनिवार को 152 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा

Last Updated: Sunday, May 25, 2014, 00:36

सोमवार को नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई भारत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व सद्भावनापूर्ण संकेत के तौर पर पाकिस्तान शनिवार को 152 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा।

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में आठ मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, April 1, 2014, 22:40

कच्चातिवू के निकट मछलियां पकड़ रहे भारतीय मछुआरों को शनिवार को पेय पदार्थ एवं मिठाइयां देकर हैरान करने वाली श्रीलंकाई नौसेना ने आज तड़के धनुषकोटि तट से परे भारतीय क्षेत्र में आठ मछुआरों पर हमला कर दिया।

श्रीलंका की नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Tuesday, March 4, 2014, 10:28

श्रीलंका की नौसेना ने जाफना में डेल्फ द्वीप के तट पर देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के कारण कम से कम 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

इतालवी नौसैनिकों पर नहीं चलेगा समुद्री डकैती निरोधी कानून के तहत केस

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 17:57

भारत के दो मछुआरों की हत्या मामले में इटली की दो नौसैनिकों को राहत मिली है। केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इटली के नौसैनिकों पर समुद्री डकैती निरोधी कानून, एसयूए के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाए।

मरीन केस: विदेश मंत्रालय की राय से सहमत कानून मंत्रालय

Last Updated: Saturday, February 22, 2014, 23:16

इतावली मरीन मामले में एक नया मोड़ आया है । केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शनिवार को विदेश मंत्रालय की इस राय से सहमति जाहिर की कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीनों पर समुद्री डकैती विरोधी वह विवादित कानून लागू नहीं किया जाएगा जिसका इटली की सरकार ने कड़ा विरोध किया है।

मरीन मुद्दे को लेकर इटली एक बार फिर जाएगा यूएन और ईयू

Last Updated: Thursday, February 20, 2014, 00:35

हत्या के आरोपों का सामना कर रहे अपने दो मरीन के मुकदमे के संचालन में देरी से भारत से नाराज इटली ने कहा है कि वह मामले का शीघ्रता से निपटारे के लिए नयी दिल्ली पर दबाव बनाने को लेकर एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और यहां तक कि राष्ट्रमंडल का रूख करेगा।

मरीन्स केस में भारतीय राजदूत इटली में तलब

Last Updated: Tuesday, February 18, 2014, 22:06

इटली ने दो साल पहले दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन पर मुकदमा चलाने में देरी को अस्वीकार्य बताते हुए और इस पर निराशा जताने के लिए भारतीय राजदूत बसंत कुमार गुप्ता को तलब किया।

मरीन मसला: इटली के बाद अब EU ने भारत को चेताया

Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 17:37

यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एश्टन ने कहा है कि संघ को भारत को कड़ा संदेश देने की जरूरत है क्योंकि दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीन पर सुनवाई का समुद्री लूटपाट के खिलाफ यूरोप के संघर्ष पर बहुत बड़ा असर पड़ा है।

मरीन केस: सख्त धारा लगाने पर इटली ने भारत को चेताया

Last Updated: Monday, February 10, 2014, 23:05

इटली ने सोमवार को चेताया कि वह दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में 2012 से वहां सुनवाई का सामना कर रहे दो इतालवी मरीनों के खिलाफ समुद्री डकैती निरोधक कानून के कड़े प्रावधान लगाने के भारत के ‘अस्वीकार्य’ कदम का ‘जवाब’ देगा।

मछुआरे हत्या केस में इतालवी मरीनों को नहीं होगी मौत की सजा, आरोप में संशोधन

Last Updated: Friday, February 7, 2014, 22:12

केरल मछुआरे हत्या मामले में यू टर्न लेते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से दो आरोपी इतालवी मरीनों के खिलाफ आरोप में संशोधन करके इसे हत्या के बजाय हिंसा में बदलने के लिए कहा जिससे उन्हें मौत की सजा मिलने की संभावनाएं खत्म हो गईं।

पाकिस्तानी जेल में भारतीय मछुआरे की मौत

Last Updated: Tuesday, February 4, 2014, 18:16

पाकिस्तान के तटीय शहर कराची की एक जेल में भारत का एक मछुआरा मृत पाया गया है। पिछले दो महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार इस भारतीय कैदी की पहचान किशोर भगवान के रूप में हुई है। भगवान लांधी जेल में मृत पाए गए।

मछुआरों पर पाक ज्यादती का जवाब दे केंद्र: मोदी

Last Updated: Saturday, February 1, 2014, 22:43

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्र से कहा कि पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों से बुरे बर्ताव का ‘करारा जवाब’ दिया जाए।

श्रीलंका में 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 10:47

श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 25 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

इतालवी मरीनों पर मुकदमा चलाने पर जल्द फैसला करेगा NIA

Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 19:49

केंद्रीय गृह मंत्रालय राष्ट्रीय जांच एजेंसी के उस कदम पर अगले कुछ दिनों में फैसला कर सकता है जिसमें केरल के दो मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी मरीनों पर उस कानून के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी गयी है जिसके तहत दोषी को सिर्फ मौत की सजा मिलती है ।

इटली मरीन केस: विशेष अदालत में आरोपी पेश होंगे

Last Updated: Tuesday, January 7, 2014, 19:29

वर्ष 2012 में केरल तट से दूर समुद्र में दो भारतीय मछुआरों को मारने के आरोपी दो इतालवी मरीन बुधवार को यहां की एक अदालत में पेश होंगे जो उन दोनों को हिरासत में लेने के राष्ट्रीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर सुनवाई करेगी।

तमिलनाडु के 17 मछुआरों पर श्रीलंकाई समकक्षों का हमला

Last Updated: Thursday, October 31, 2013, 20:49

दो अलग-अलग घटनाओं में नागपत्तनम जिले के विभिन्न गांवों के 17 मछुआरों पर कथित तौर पर कोडियाकराई तट से दूर बीच सागर में उनके श्रीलंकाई समकक्षों ने आज कथित तौर पर हमला किया।

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी, तीन नौकाएं क्षतिग्रस्त

Last Updated: Sunday, October 27, 2013, 19:00

श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर की गई कथित गोलीबारी की दो घटनाओं में तीन नौकाएं क्षतिग्रस्त हो गई।

पाकिस्तान ने 40 भारतीय मछुआरों पर मामला दर्ज किया

Last Updated: Friday, October 25, 2013, 23:51

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी द्वारा गिरफ्तार 40 भारतीय मछुआरों पर शुक्रवार को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में अवैध तरीके से घुसने का औपचारिक रूप से मामला दर्ज किया गया।

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए 37 भारतीय मछुआरे

Last Updated: Tuesday, October 15, 2013, 15:15

श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 37 भारतीय मछुआरों को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे देश के उत्तरी तट पर मछलियां पकड़ रहे थे।

इटली मरीन मामले में केवल कोर्ट फैसला कर सकता है: खुर्शीद

Last Updated: Saturday, October 12, 2013, 18:13

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने इटली के मरीन मामले का अदालत से बाहर निपटारा करने की किसी भी संभावना को खारिज किया जब तक कि अदालत से ऐसा आदेश नहीं आता है क्योंकि यह आपराधिक मामला है।

श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ बातचीत के लिए श्रीलंका पहुंचे खुर्शीद

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 14:55

विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जेल में बंद भारतीय मछुआरों और प्रांतों को सत्ता हस्तातंरण सहित कई मुद्दों पर शीर्ष श्रीलंकाई नेतृत्व के साथ बातचीत के लिये सोमवार को यहां पहुंचे।

मछुआरों के मुद्दे पर दृढ़ता का परिचय दे सरकार: जयललिता

Last Updated: Sunday, September 29, 2013, 15:10

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिए जाने की ताजा घटना की पृष्ठभूमि में केंद्र की संप्रग सरकार पर अपने मछुआरों को ‘असहाय’ छोड़ देने का आरोप लगाया।

पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated: Friday, September 20, 2013, 09:25

पाकिस्तानी नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने कथित रूप से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में आ घुसे 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान ने 337 भारतीय कैदियों को किया रिहा

Last Updated: Friday, August 23, 2013, 17:47

नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के कारण दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने शुक्रवार को 337 भारतीय नागरिकों को रिहा किया। इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं।

भारत ले सकता है गवाहों के बयान : इतालवी मंत्री

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 23:47

इटली के रक्षा मंत्री मारिओ माउरो ने कहा है कि भारत में हत्या के आरोपों का सामना कर रहे इटली के नौसैनिकों के मामले में यदि अभियोजक तेल टैंकर पर मौजूद अन्य चार राइफल मैनों की गवाही दर्ज करे तो इटली के लिए हर्ष की बात हो सकती है।

चश्मदीद इतालवी मरीनों ने भारत आने से किया इंकार

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 19:58

केरल में समुद्र तट के निकट दो इतालवी नौसैनिकों (मरीन) द्वारा भारतीय मछुआरों की हत्या के चश्मदीद चार अन्य इतालवी मरीन ने गवाही के लिए भारत आने से इंकार कर दिया है। इससे इस मामले में फैसला आने में और विलंब होगा।

मछुआरों पर हमला, ‘अमित्र राष्ट्र’ की हरकत: जया

Last Updated: Tuesday, August 6, 2013, 10:57

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों पर हमला तथा उनका ‘अपहरण’ किए जाने की घटनाओं को ‘अमित्र राष्ट्र’ की करतूत करार देते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह कोलंबो के खिलाफ ‘आक्रामक कूटनीति’ अपनाए।

श्रीलंका ने 65 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, July 31, 2013, 09:30

श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में 65 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है जो नौ ट्रॉलरों में सवार थे। श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वार्नाकुल सूर्या ने कहा है कि कल पांच ट्रॉलरों में सवार 34 मछुआरों को उत्तर के प्वाइंट प्रेडो के अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका ने 49 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated: Wednesday, July 3, 2013, 14:08

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए 49 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है और वे एक-दो दिन में घर पहुंच जाएंगे। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को यहां बताया कि 24 मछुआरों को कल श्रीलंका की अनुराधापुरम स्थित जेल से रिहा किया गया और 25 अन्य को आज जफना से रिहा किया गया।

मरीन्स मामले की तेजी से सुनवाई चाहता है इटली

Last Updated: Tuesday, June 11, 2013, 19:56

इटली के उपविदेश मंत्री स्टाफन डे मिस्तूरा ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से मुलाकात कर दो भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीन के मामले की त्वरित सुनवाई का आग्रह किया।

पाकिस्तान ने 45 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated: Saturday, May 25, 2013, 10:52

पाकिस्तान ने आज सद्भावना के कदम के तहत 45 भारतीय मछुआरों को रिहा किया लेकिन भारतीय अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई पर भ्रम की स्थिति बन गयी है।

रिहाई के बाद वतन लौटे 26 भारतीय मछुआरे

Last Updated: Friday, May 24, 2013, 13:01

श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा पांच अप्रैल को गिरफ्तार किए गए 26 भारतीय मछुआरे रिहाई मिलने के बाद आज सुबह अपने वतन लौट आए हैं।

पाकिस्तान, 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा

Last Updated: Friday, May 17, 2013, 16:51

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मीर हजार खान खोसो ने 51 भारतीय मछुआरों को मानवीय आधार पर रिहा करने का फैसला किया है।

श्रीलंका में भारतीय मछुआरे के रिहाई का आदेश

Last Updated: Wednesday, May 8, 2013, 14:16

श्रीलंका की एक अदालत ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में पिछले महीने यहां से गिरफ्तार किए गए 30 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का बुधवार को आदेश दिया।

‘इटली मरीन केस में मौत की सजा का सवाल ही नहीं’

Last Updated: Sunday, April 28, 2013, 00:00

भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के दो मरीन को मौत की सजा सुनाने की इटली द्वारा संभावना जताने के बाद भारत ने शनिवार को कहा कि मृत्युदंड का सवाल ही पैदा नहीं होता।

`इटली मरीन पर दोनों देशों में कोई समझौता नहीं`

Last Updated: Thursday, April 25, 2013, 14:06

सरकार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी दो इतालवी सैनिकों के संबंध में दोनों देशों के बीच किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं और यह मामला अदालत के समक्ष विचाराधीन है।

इतालवी नौसनिकों पर फैसला गुरुवार तक टला

Last Updated: Monday, April 22, 2013, 15:29

सर्वोच्च न्यायालय, एसयूए 2002 लागू करने और दो इतालवी नौसैनिकों द्वारा की गई दो भारतीय मछुआरों की हत्या की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा की जा रही जांच के खिलाफ इटली सरकार की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार (25 अप्रैल) को फैसला सुनाएगा।

मरीन केस: इटली ने उठाया NIA के अधिकार पर सवाल

Last Updated: Tuesday, April 16, 2013, 14:46

इटली ने दो भारतीय मछुआरों की कथित हत्या के मामले में अपने दो नौसैनिकों के खिलाफ जांच को लेकर आज उच्चतम न्यायालय में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया। सरकार ने इटली के इस तर्क से अहसमति व्यक्त करते हुये न्यायालय को आश्वासन दिया कि यह जांच 60 दिन में पूरी कर ली जाएगी।

इतालवी मरीन: कडे प्रावधानों को छोड सकता है एनआईए

Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 20:29

केरल तट के निकट भारतीय मछुआरों की दो इतालवी नौसैनिकों द्वारा कथित रूप से हत्या किये जाने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून के उस कडे प्रावधान को छोड सकती है, जिसके तहत हत्या के दोषी को मौत की सजा मिलती है ।

श्रीलंका ने 56 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 22:42

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के समुद्री जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर भारत के 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे पिछले दो दिन में गिरफ्तार कुल भारतीय मछुआरों की संख्या 56 पहुंच गई है।

मछुआरों के मुद्दे पर केंद्र का रुख नरम: करुणानिधि

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 21:54

द्रमुक प्रमुख एम.करुणानिधि ने इतालवी मरीनों द्वारा केरल के दो मछुआरों की कथित हत्या मामले में दिखाये ‘सक्रिय’ रुख की तुलना में तमिलनाडु के मछुआरों पर लगातार होने वाले हमलों में ‘नरम रुख’ अपनाने के लिये केंद्र सरकार की आलोचना की।

श्रीलंका ने 56 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

Last Updated: Sunday, April 7, 2013, 18:00

श्रीलंकाई नौसेना ने कथित रूप से देश के समुद्री जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर भारत के 30 मछुआरों को गिरफ्तार किया है जिससे पिछले दो दिन में गिरफ्तार कुल भारतीय मछुआरों की संख्या 56 पहुंच गई है।

श्रीलंकाई जलसीमा में 26 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

Last Updated: Saturday, April 6, 2013, 13:15

श्रीलंका की नौसेना ने देश की जलसीमा में कथित रूप से मछली पकड़ते हुए कम से कम 26 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

केरल जेल से 14 पाकिस्तानी मछुआरे रिहा

Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 15:24

केरल के केंद्रीय कारागार में बंद 14 पाकिस्तानी मछुआरों को उनके वतन वापस भेज दिया गया है।

समुद्री लुटेरों ने की 16 बांग्लादेशी मछुआरों की हत्या

Last Updated: Monday, April 1, 2013, 21:26

बंगाल की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने बांग्लादेश के 16 मछुआरों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारत लौटने को इच्छुक थे मरीन्स : इटली

Last Updated: Friday, March 29, 2013, 17:24

भावुकता से भरे इटली के रक्षा मंत्री गियामपाओलो दी पाओला ने कहा कि भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए भारत भेजे गए दोनों इतालवी मरीन्स अपनी इच्छा से वापस गए हैं।

नौसेनिकों की वापसी में SC का रवैया हुआ मददगार : एंटनी

Last Updated: Sunday, March 24, 2013, 15:25

रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने रविवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय और केंद्र सरकार के सख्त रवैये तथा हस्तक्षेप के चलते दोनों इतालवी नौसेनिकों को वापस लाने में मदद मिली जिन पर दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप है।

दोनों पक्षों की ओर से हुई गलती : इटली

Last Updated: Saturday, March 23, 2013, 22:55

इटली ने आज दावा किया कि दोनों पक्षों की ओर से ‘गलतियां’ हुई हैं तथा भारत को शुरू से ही यह बात महसूस करनी चाहिए थी कि केरल के न्यायाधीशों के पास भारतीय मछुआरों की जान लेने का आरोप झेल रहे दो इतालवी मरीन के खिलाफ मामले की सुनवाई करने का अधिकार नहीं है।

मरीन को मृत्युदंड न मिले, इसलिए विवाद जरूरी था: इटली

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 23:40

इटली ने शुक्रवार को कहा कि दो भारतीय मछुआरों की हत्या का आरोप झेल रहे इतालवी मरीन को मौत की सजा न दी जाए यह सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में भारत के साथ कूटनीतिक विवाद ‘आवश्यक’ था।

भारत पहुंचे इटली के दोनों मरीन, नहीं होगी फांसी

Last Updated: Friday, March 22, 2013, 22:32

दो भारतीय मछुआरों की हत्या मामले में सुनवाई का सामना करने के लिए इटली के दो मरीन शुक्रवार शाम भारत लौट आए। हत्या के आरोपी इटली के दोनों नौसैनिक विशेष विमान से शाम छह बजकर पचास मिनट पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे।

श्रीलंकाई नौसेना के खिलाफ सख्ती बरती जाए : जयललिता

Last Updated: Wednesday, March 20, 2013, 17:39

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने बुधवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर ताजा हमलों को देखते हुए भारत सरकार से श्रीलंका के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की अपील की।

मरीन मुद्दे पर बोलीं सोनिया-भारत को हल्के में न इटली

Last Updated: Tuesday, March 19, 2013, 21:35

भारतीय मछुआरों की हत्या के दोषी इटली के दो मरीन के खिलाफ देश में पैदा हुए आक्रोश को मुखर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां इटली को विश्वासघाती बताया और कहा कि किसी भी देश को भारत को हल्के में लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

मरीन मुद्दा : यूरोपीय संघ चाहता है वियना सम्मेलन का ‘आदर’ करे भारत

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 22:32

यूरोपीय संघ (ईयू) ने सावधानीपूर्वक रुख अपनाते हुए सोमवार को कहा कि नौसैनिकों की वापसी के मसले पर भारत और इटली दोनों को एक आपसी समझौते पर पहुंचना होगा और इस संकट का हल निकालना होगा।

भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर पीएम से पहल की मांग

Last Updated: Monday, March 18, 2013, 13:15

पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के आस पास भारतीय मछुआरों के पाकिस्तानी बलों द्वारा पकड़े जाने के बढ़ते मामलों के बीच नेशनल फिश वर्कर्स फोरम ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

इतालवी मरीन की मां ने कहा- बेटे के साथ न्याय हुआ

Last Updated: Sunday, March 17, 2013, 17:48

दो भारतीय मछुआरों की हत्या के सिलसिले में भारत में सुनवाई का सामना कर रहे इटली के एक नौसैनिक की मां ने रविवार को कहा कि उनके बेटे के साथ न्याय किया गया है और ‘अब सब कुछ ठीक है।’

34 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा श्रीलंका

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 08:54

श्रीलंका नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिये जाने पर कल भारत के कड़े विरोध के बाद श्रीलंका की एक अदालत ने 34 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का आदेश दे दिया।

श्रीलंका से रिहा हुए 34 भारतीय मछुआरे

Last Updated: Friday, March 15, 2013, 19:57

श्रीलंका ने नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 53 भारतीय मछुआरों में से 34 को शुक्रवार को रिहा कर दिया। नौसेना ने इन मछुआरों को बुधवार को हिरासत में लिया था।

श्रीलंका की गिरफ्त में 53 भारतीय मछुआरे, राजनयिक तलब

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 19:37

श्रीलंका की नौसेना ने बीते 24 घंटों के दौरान कुल 53 भारतीय मछुआरों को अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर दाखिल होने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसको लेकर भारत सरकार ने आज दिल्ली में श्रीलंका के उप उच्चायुक्त को तलब किया।

श्रीलंकाई नौसैनिकों ने 60 मछुआरों को पकड़ा

Last Updated: Thursday, March 14, 2013, 14:53

श्रीलंका के नौसैनिकों ने गुरुवार को कच्चातिवू के पास से तमिलनाडु के कम से कम 60 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरा संघ के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

श्रीलंका से रिहा 16 भारतीय मछुआरे घर लौटे

Last Updated: Wednesday, March 13, 2013, 17:43

श्रीलंका की एक अदालत द्वारा रिहा किये गए तमिलनाडु के 16 मछुआरे आज यहां पहुंच गए। श्रीलंका ने इस महीने की शुरूआत में इन मछुआरों को अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मरीन मामला: कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे चांडी

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 23:22

केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पिछले साल फरवरी में राज्य के तट के पास दो मछुआरों पर कातिलाना हमले के आरोपी दो इतालवी मरीनों को भारत वापस नहीं भेजने के इटली के फैसले को मंगलवार को अस्वीकार्य बताते हुये कहा कि पीड़ित मछुआरों के परिजनों को न्याय दिलाने के लिये केरल कानूनी विकल्पों पर गौर करेगा।

मरीन मुद्दा: BJP संसद में लाएगी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 23:05

इतालवी मरीन के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास के तहत भाजपा बुधवार को संसद के दोनों सदनों में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएगी।

इटली की वादा खिलाफी पर भारत का कड़ा रुख, मरीन की वापसी की मांग

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 21:35

भारत ने वादे से मुकरी इटली सरकार का रुख खारिज करते हुए मंगलवार को दो इतालवी मरीन की वापसी की मांग की ताकि उनके खिलाफ देश में ही हत्या का मामला चलाया जा सके।

इटली के समक्ष उठाएंगे मरीन मुद्दा : मनमोहन

Last Updated: Tuesday, March 12, 2013, 17:31

इटली द्वारा अपने दो मरीनों (नौसैनिक) को भारत भेजने से इंकार किए जाने पर संसद में हुए हंगामे के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को कहा कि यह मामला इटली के साथ उठाया जाएगा ताकि आरोपी सैनिकों को दो भारतीय मछुआरों की कथित हत्या करने के लिए मुकदमे का सामना करने के उद्देश्य से भारत लाया जा सके।

श्रीलंका में 16 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, नौका जब्त

Last Updated: Sunday, March 3, 2013, 13:34

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा उल्लंघन करने के आरोप में 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तीन नौकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

पाक 11 कैदियों को करेगा भारत के हवाले

Last Updated: Thursday, February 28, 2013, 19:01

पाकिस्तानी अधिकारी शुक्रवार को वाघा सीमा पर सात मछुआरों सहित 11 भारतीय कैदियों को भारतीय अधिकारियों को सौपेंगे।

श्रीलंकाई नौसेना ने 20 मछुआरों पर किया हमला

Last Updated: Tuesday, February 19, 2013, 15:11

कच्चातिवू द्वीप के समीप मंगलवार तड़के मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 20 मछुआरों पर श्रीलंका की नौसेना के जवानों ने कथित रूप से हमला किया।

समुद्र में भिड़े श्रीलंकाई और भारतीय मछुआरे

Last Updated: Sunday, February 17, 2013, 17:55

श्रीलंकाई समुद्री सीमा में रविवार सवेरे श्रीलंकाई और भारतीय मछुआरों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा के समीप हुई।

केंद्र सरकार पर करुणानिधि ने फिर साधा निशाना

Last Updated: Saturday, February 16, 2013, 18:12

डीएमके अध्यक्ष एम. करुणानिधि ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भारतीय मछुआरों पर श्रीलंकाई सेना के हमले या ईंधन मूल्य वृद्धि जैसे मुद्दों पर राज्य के नेताओं द्वारा दिए गए बयान को गंभीरता से नहीं लेती।

पाक सभी भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा

Last Updated: Wednesday, January 23, 2013, 00:11

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को कहा कि सद्भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तानी जेलों में बंद सभी भारतीय मछुआरे जल्द रिहा किए जाएंगे।

श्रीलंका नौसेना के हमले में 12 मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 15:07

श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए वहां की नौसेना द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में आज 12 मछुआरे घायल हो गए।

श्रीलंकाई नौसेना ने 27 मछुआरों को पकड़ा

Last Updated: Monday, December 24, 2012, 13:01

श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंकाई नौवहन सीमा में मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए।

कोच्चि पहुंचे इटली के रक्षा मंत्री पाओला

Last Updated: Sunday, December 16, 2012, 11:29

इटली के रक्षा मंत्री गियामपाओलो डि पाओला अपने देश के उन दो नौसेनिकों से मिलने आज रात यहां पहुंचे, जिन पर इस साल फरवरी में दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर जान लेने के मामले में मुकदमा चल रहा है।

श्रीलंका ने 37 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Monday, December 3, 2012, 15:09

श्रीलंका ने भारत के करीब 37 मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के कथित प्रवेश को लेकर की गई है।

पाक ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, November 14, 2012, 11:20

पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजराज के जखाउ तट के पास नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया।

पाक 15 भारतीय मछुआरों को करेगा रिहा

Last Updated: Saturday, November 10, 2012, 14:50

पाकिस्तान सोमवार को 15 भारतीय मछुआरों को रिहा करेगा जो समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए थे।

इटली ने खुर्शीद के साथ मरीन का मुद्दा उठाया

Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 16:30

इटली के प्रधानमंत्री मारियो मोंटी ने विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ मुलाकात के दौरान दो मछुआरों की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो इतालवी मरीन का मुद्दा उठाया।

बांग्लादेश में भीषण तूफान, 19 की मौत

Last Updated: Friday, October 12, 2012, 00:08

बांग्लादेश के दक्षिणी तटीय द्वीपों और जिलों में आज तड़के चक्रवातीय तूफान में कम से कम 19 लोगों की मृत्यु हो गई और 1500 मछुआरों के लापता होने का अनुमान है।

पाक ने 33 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Monday, October 1, 2012, 19:08

पाकिस्तानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी विशेष आर्थिक क्षेत्र में मछलियां पकड़ने के आरोप में आज 33 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी पांच नांव जब्त कर ली।

पाक जेल से रिहा 48 मछुआरे वापस आए

Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 20:47

पाकिस्तान ने सद्भावना के तौर पर जिन 48 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था, वे मंगलवार को बाघा सीमा के जरिए अपने देश आ गए।

पाक ने 48 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated: Monday, September 10, 2012, 14:22

पाकिस्तान ने बतौर सद्भावना दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची की जेल में बंद 48 भारतीय मछुआरों को आज रिहा कर दिया है।

पाक में सजा पूरी कर चुके भारतीय मछुआरे रिहा

Last Updated: Saturday, September 8, 2012, 19:05

पाकिस्तान ने आज विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा की यात्रा के प्रति सद्भावना व्यक्त करते हुए उन सभी भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

तूफान में चीन के 30 मछुआरे लापता

Last Updated: Tuesday, August 28, 2012, 15:53

दक्षिण कोरिया में आए जबर्दस्त तूफान के कारण दो नौकाएं डूब जाने से कम से कम 30 चीनी मछुआरे लापता हो गए हैं ।

हमले में तमिलनाडु के 22 मछुआरे घायल

Last Updated: Wednesday, August 22, 2012, 00:08

पाक जलडमरूमध्य स्थित कच्चातिवू के पास मंगलवार को कथित रूप से श्रीलंकाई नौसेना के दो हमलों में तमिलनाडु के 22 मछुआरे जख्मी हो गए जबकि उसने 16 अन्य को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। बीते दो दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

श्रीलंकाई नौसेना के हमले में छह मछुआरे घायल

Last Updated: Tuesday, August 21, 2012, 12:56

श्रीलंका की नौसेना के कथित हमले में आज तमिलनाडु के छह मछुआरे घायल हो गये जबकि 13 अन्य को उसने पाक जलडमरू मध्य में स्थित कच्चातिवू के नजदीक से हिरासत में ले लिया । पिछले दो दिनों में इस तरह की यह दूसरी घटना है ।

पाक ने 55 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Last Updated: Wednesday, August 15, 2012, 17:22

पाकिस्तान ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को सद्भावना के तौर पर बंदरगाह शहर कराची की जेल में बंद 55 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।

श्रीलंका ने 23 मछुआरों को रिहा किया : कृष्णा

Last Updated: Friday, July 27, 2012, 15:12

विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने आज कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने 22 जुलाई को तमिलनाडु के जिन 23 मछुआरों को गिरफ्तार किया था, उन्हें रिहा कर दिया है ।

भारत ने श्रीलंका से मछुआरे रिहा करने को कहा

Last Updated: Thursday, July 26, 2012, 15:52

भारत ने श्रीलंका से तमिलनाडु के 23 मछुआरों को मानवीय आधार पर रिहा करने को कहा है। इन मछुआरों को श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

श्रीलंका ने भारत के 23 मछुआरों को किया गिरफ्तार

Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 22:18

श्रीलंका के नौसैनिकों ने आज कथित तौर पर पाक जलडमरूमध्य में काचाथेवू के पास कुछ नावों पर हमला कर तमिलनाडु के 23 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिकी सेना ने चेतावनी नहीं दी थी: दुबई पुलिस

Last Updated: Thursday, July 19, 2012, 20:37

दुबई से सटे समुद्र तट पर भारतीय मछुआरों की नौका पर गोली चलाने से पहले अमेरिकी नौ सेना ने उन्हें चेतावनी नहीं दी थी।

भारतीय मछुआरे की हत्या की जांच का यूएस का आश्वासन

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 21:21

दुबई में एक अमेरिकी नौसेना पोत से हुई गोलीबारी में एक भारतीय मछुआरे के मारे जाने पर अमेरिका ने आज खेद जताते हुए भारत को पूरी जांच का आश्वासन दिया है। भारत ने इस मौत को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भारत ने ध्यान दिलाया है कि संयुक्त अरब अमीरात ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और यह वहां के कानून के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।

जयललिता ने पीएम से कहा, तमिल मछुआरे की हत्या की जांच हो

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 18:25

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि वह दुबई के समुद्र में अमेरिकी जहाज पर सवार एक कर्मी के हाथों तमिलनाडु के एक मछुआरे की हत्या का मामला अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के समक्ष उठायें और उसकी विस्तृत जांच की मांग करें।

भारतीय मछुआरे की हत्या की जांच जारी, भारत करेगा कार्रवाई

Last Updated: Tuesday, July 17, 2012, 14:12

भारत ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि वह दुबई में अमेरिकी पोत द्वारा मारे गए भारतीय मछुआरों के मामले में उचित कार्रवाई करेगा।