Last Updated: Thursday, December 15, 2011, 12:03
पेरिस : फ्रांस की अदालत ने गुरुवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक को सार्वजनिक धन का अवैध रूप से अपने राजनीतिक दल कंजरवेटिव पार्टी के लिए इस्तेमाल करने का दोषी पाया और उन्हें निलंबित कारावास की सजा सुनाई।
दशकों तक फ्रांस की राजनीतिक सत्ता का आदर्श रहे शिराक द्वितीय विश्व युद्ध के बाद फ्रांस के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर मुकदमा चलाया गया है। 79 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें भूलने की गंभीर परेशानी है।
अदालत ने आज कहा कि उसने शिराक को दो संबंधित मामलों में दोषी पाया है, जिसमें आरपीआर पार्टी के लिए फर्जी नौकरियां पैदा करने का मामला भी है। शिराक को सार्वजनिक धन की हेराफेरी, विश्वास तोड़ने आदि के मामलों में दोषी पाया गया है। लेकिन वह हमेशा इनसे इंकार करते रहे हैं। शिराक को दो वर्ष के निलंबित कारावास की सजा दी गई है। अदालत ने कहा कि उसने सजा का निर्धारण करने में उनकी उम्र, स्वास्थ्य और उनके देश का पूर्व प्रमुख होने को ध्यान में रखा है।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, December 15, 2011, 17:33