Last Updated: Sunday, October 7, 2012, 09:45
पेरिस : फ्रांस में संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ की गयी देशव्यापी कार्रवाई के दौरान फ्रांसीसी पुलिस के हाथों एक व्यक्ति मारा गया और 11 अन्य हिरासत में ले लिए गए। इन लोगों को पिछले महीने एक यहूदी स्टोर पर किए गए हमले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पेरिस के अभियोजक फ्रांसवा मोलिन्स ने यह जानकारी दी।
मोलिन्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्ट्रॉसबर्ग में गोलीबारी में एक व्यक्ति मारा गया। पेरिस के उपनगरीय इलाके, सारसेलेस, के एक स्टोर में फेंके गए ग्रेनेड पर इस व्यक्ति के उंगलियों के निशान पाए गए थे। मोलिन्स ने बताया कि मृतक का नाम जेरेमी सिडनी है। उसकी उम्र 33 वर्ष थी। वह फ्रांस का नागरिक था जिसने चरमपंथी इस्लाम को अपनाया था। (एजेंसी)
First Published: Sunday, October 7, 2012, 09:45