Last Updated: Friday, January 25, 2013, 13:41

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा है कि भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी विश्व को पहले से अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित बना रही है।
हिलेरी ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक सरकार के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। हमारे साझा मूल्य नवोन्वेषी, उद्यमशीलता की बुनियाद है जो डेढ़ अरब से अधिक लोगों को उनकी क्षमता का अहसास कराते हैं।
अगले महीने विदेश मंत्री पद से विदा हो रही हिलेरी ने कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर भारत के तीन दौरों से मुझमें अटूट विश्वास पैदा हुआ कि अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी से दुनिया अधिक एकजुट, समृद्ध और सुरक्षित हो रही है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर अपने रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं और कुछ कठिन वैश्विक चुनौतियों के निवारण के लिए काम कर रहे हैं।
हिलेरी ने कहा कि राष्ट्रपति ओबामा और अमेरिकी जनता की ओर से मैं 64वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय जनता और भारत सरकार को अपनी सुभकामनाएं भेजकर हर्ष का बोध कर रही हूं। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 25, 2013, 13:41