मछुआरों की हत्या पर इटली-भारत में टकराव - Zee News हिंदी

मछुआरों की हत्या पर इटली-भारत में टकराव



रोम : इतालवी के विदेश मंत्री जी तेरजी ने सोमवार को चेतावनी दी कि एक ऑयल टैंकर के इतालवी सैनिकों के हाथों समुद्री लुटेरे समझकर भूलवश दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मुद्दे पर भारत के साथ इटली का मतभेद गहरा सकता है।

 

तेरजी ने कहा, फिलहाल कानूनी दृष्टिकोण से दोनों के बीच गंभीर मतभेद हैं। अबतक मैंने भारत और इटली के बीच सहयोग नहीं देखा है जो वांछनीय होगा और जिससे (मामले का) शीघ्र हल होगा।

 

इटली का कहना है कि कथित आरोपियों को भारतीय कानून से छूट प्राप्त है क्योंकि बुधवार को जब घटना हुई तब टैंकर ‘एनरिका लेक्सी’ अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में था। यह जहाज सिंगापुर से मिस्र जा रहा था और उस पर इतालवी झंडा लगा था।

 

दोनों ही आरोपी सैनिक सोमवार को भारत में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किये जाने वाले हैं। हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों के बढ़ते खतरे से सुरक्षा प्रदान करने के लिए पिछले साल पारित नये कानून के तहत उन्हें इस जहाज पर तैनात किया गया था।  (एजेंसी)

First Published: Monday, February 20, 2012, 23:56

comments powered by Disqus