मुर्सी समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर कार्रवाई, 100 की मौत

मुर्सी समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर कार्रवाई, 100 की मौत

मुर्सी समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर कार्रवाई, 100 की मौत काहिरा: मिस्र के सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए उनके शिविरों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हुए भीषण रक्तपात में करीब 100 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी कहा है कि काहिरा के पूर्व में स्थित रबा अल अदाविया तथा नहदा चौक पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बल ‘जरूरी कदम’ उठा रहे हैं।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर अलग अलग खबरें आ रही हैं। समाचार चैनल अल जजीरा के अनुसार 94 लोग मारे गए है। दूसरी तरह मुर्सी के संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड ने दावा किया है कि 2,200 लोग मारे गए हैं और करीब 10,000 लोग घायल हुए हैं।

उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 56 लोग मारे गए हैं जिनमें 6 सुरक्षा बल और 526 लोग घायल हुए हैं। कम से कम 66 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। टेलीविजन फुटेज में नहदा चौक पर चारों ओर धुआं उठता दिखाई दिया।

कहा जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर बुल्डोजर भी चलाया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 62 वर्षीय मुर्सी को फिर से उनके पद पर बहाल किया जाए। उन्हें तीन जुलाई को सेना ने अपदस्थ कर दिया था। (एजेंसी)


First Published: Wednesday, August 14, 2013, 20:43

comments powered by Disqus