मिस्र - Latest News on मिस्र | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

मिस्र में सैन्य प्रमुख अब्दुल फताह अल सिसी ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

Last Updated: Sunday, June 8, 2014, 20:41

मई में हुए चुनाव में भारी जीत हासिल करने वाले मिस्र के पूर्व सैन्य प्रमुख अब्दुल फताह अल सिसी ने आज देश के नये राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल फतेह अल सिसी को बड़ी जीत

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 17:09

पिछले साल मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ करने वाले अवकाश प्राप्त फील्ड मार्शल अब्देल फतह अल सिसी को बड़ी जीत मिली है। ज्यादातर मतों की गिनती हो चुकी है और अब तक उनके खाते में 96.2 प्रतिशत मत आ चुके हैं।

मिस्र में अल सीसी ने भारी मतों से जीत दर्ज की

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 11:06

मिस्र के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में पूर्व सेना प्रमुख अब्देल फतह अल सीसी न सिर्फ अपनी जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त थे बल्कि वह गुरुवार को अब तक हुई मतपत्रों की गिनती के अनुसार, 96.2 प्रतिशत मत हासिल भी कर चुके हैं।

मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के तहत मतदान संपन्न

Last Updated: Thursday, May 29, 2014, 08:51

मिस्र के राष्ट्रपति चुनाव के तहत गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें पूर्व सेना प्रमुख भी एक अहम उम्मीदवार हैं। दरअसल, मतदान की अवधि में एक दिन का विस्तार किया गया था।

मुरसी के 102 समर्थकों को 10 वर्ष कारावास की सजा

Last Updated: Saturday, May 3, 2014, 19:48

मिस्र की एक अदालत ने सत्ता से हटाए गए इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के 102 समर्थकों को 10 वर्ष कारावास और दो अन्य को सात वर्ष कारावास की सजा आज सुनायी। इन सभी को हत्या और दंगा करने के दोष में सजा सुनायी गयी है।

विश्व टेटे: भारतीय महिलाएं सीधे क्वार्टर फाइनल में

Last Updated: Thursday, May 1, 2014, 23:14

भारतीय महिला टीम को अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहने के कारण यहां चल रही विश्व टीम टेबल टेनिस चैंपियनशिप में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गयी।

ब्रदरहुड प्रमुख , 682 अन्य को सुनायी मौत की सजा

Last Updated: Monday, April 28, 2014, 14:44

मिस्र की एक अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख मोहम्मद बादेई और उनके 682 समर्थकों को मौत की सजा सुनायी ।

मिस्र: फतह अल सिसी ने रक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Last Updated: Thursday, March 27, 2014, 09:48

मिस्र के सेना प्रमुख फतह अली सिसी ने राष्ट्रपति चुनाव में उतरने के लिए रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उनके आसानी से जीतने की आशा है। फील्ड मार्शल सिसी (59) ने सुप्रीम काउंसिल ऑफ आम्र्ड फोर्सेज को अपना इस्तीफा सौंपा।

मिस्र में सैन्य समर्थित सरकार का अप्रत्याशित तौर पर इस्तीफा

Last Updated: Monday, February 24, 2014, 21:21

मिस्र में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में प्रधानमंत्री हाजिम इल बेबलावी के नेतृत्व वाली सैन्य समर्थित सरकार ने एक मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

मिस्र के सेना प्रमुख अल-सीसी लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव

Last Updated: Thursday, February 6, 2014, 16:57

मिस्र के शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल अब्दुल फताह अल-सीसी ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह यह चुनाव आसानी से जीत जाएंगे।

मिस्र संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराएगा : राष्ट्रपति

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 09:47

मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने घोषणा की कि देश में इस साल संसदीय चुनाव से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराए जाएंगे।

लीबिया में मिस्र के अपहृत राजनायिक रिहा

Last Updated: Monday, January 27, 2014, 12:51

लीबिया में मिस्र के पांच अपहृत राजनायिकों को रविवार को रिहा कर दिया गया।

मिस्र में क्रांति की तीसरी बरसी पर 50 लोग मारे गए

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 19:15

मिस्र में 2011 की क्रांति की तीसरी बरसी पर समर्थकों एवं विरोधियों की रैली के दौरान हुई हिंसा में करीब 50 लोग मारे गए हैं। 2011 की क्रांति के चलते मिस्र के तानाशाह हुस्नी मुबारक को शासन से बेदखल होना पड़ा था।

मिस्र की क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर हुई हिंसा, 29 की मौत

Last Updated: Sunday, January 26, 2014, 09:36

मिस्र साल 2011 की ऐतिहासिक क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर आज हुई झड़पों और विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर आतंकवादी हमलों के डर के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस अवसर पर सड़कों पर उतरे।

मुरसी के खिलाफ जासूसी मामले की सुनवाई 16 फरवरी से

Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 21:41

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के खिलाफ हमास, हिजबुल्ला तथा दूसरे आतंकी संगठनों के साथ मिलकर जासूसी करने के आरोप में आगामी 16 फरवरी से सुनवाई आरंभ होगी।

98. 1 फीसदी मिस्रवासियों ने नए संविधान को दी मंजूरी

Last Updated: Sunday, January 19, 2014, 09:51

मिस्र में एक राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह में 98. 1 फीसदी लोगों ने देश के नए संविधान को मंजूरी प्रदान कर दी है । इस जनमत संग्रह को सेना प्रमुख जनरल अब्दुल फतह अल सिसी के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर मत विभाजन के रूप में भी देखा जा रहा है।

मिस्र: नए संविधान के पक्ष में 90 फीसदी जनता

Last Updated: Thursday, January 16, 2014, 10:45

मिस्र में 90 फीसदी से अधिक जनता ने नए संविधान के मसौदे को स्वीकार किया है। यहां नए संविधान के निर्माण के लिए जनमत संग्रह कराया जा रहा है। यह जानकारी गुरुवार को जनमत संग्रह के शुरुआती परिणाम से सामने आई है।

मिस्र में सांवैधानिक जनमत संग्रह के लिए मतदान, 12 की मौत

Last Updated: Wednesday, January 15, 2014, 08:19

मिस्र के लोगों ने आज मतदान केंद्रों पर नए संविधान के मसौदे को लेकर मतदान किया। इस संविधान के मसौदे को इस्लामी शासन के अंत के बाद ताकतवर सेनाध्यक्ष जनरल अल सिसी के राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी की कोशिश से जुड़े जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच देश में मतदान संबंधित हिंसा में 12 लोग मारे गए।

मुर्सी के खिलाफ सुनवाई 1 फरवरी तक स्थगित

Last Updated: Wednesday, January 8, 2014, 22:35

मिस्र के बर्खास्त राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की हत्या कराने के आरोपों पर सुनवाई बुधवार को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मुर्सी समर्थकों की रैली में हुए संघर्ष में 13 लोगों की मौत

Last Updated: Saturday, January 4, 2014, 14:02

मिस्र के अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पद पर बहाली की मांग को लेकर पूरे मिस्र में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हुए संघर्ष में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।

मिस्र में मोहम्मद मुर्सी का प्रवक्ता गिरफ्तार

Last Updated: Wednesday, January 1, 2014, 12:57

मिस्र में अधिकारियों ने सत्ता से बेदखल कर दिए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के पूर्व प्रवक्ता यासर अली को गिरफ्तार किया है।

मिस्र ने मुस्लिम ब्रदरहूड को आतंकी संगठन किया घोषित

Last Updated: Wednesday, December 25, 2013, 23:59

मिस्र की सैन्य समर्थित सरकार ने मुस्लिम ब्रदरहूड को आतंकवादी संगठन घोषित किया है।

जनमत-संग्रह के लिए मिस्र के संविधान का मसौदा मंजूर

Last Updated: Monday, December 2, 2013, 10:36

मिस्र के इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी को जुलाई में सत्ता से हटाए जाने के बाद सैन्य समर्थित अधिकारियों ने जिस ‘लोकतांत्रिक बदलाव’ का वादा किया था, उसके प्रथम चरण के तहत देश के नए संविधान के मसौदे को जनमत संग्रह के लिए स्वीकृत कर लिया गया है।

सिर्फ मिस्र जैसी क्रांति ही देश में बेहतर बदलाव लाएगी: CPI

Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 23:04

देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए संप्रग सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भाकपा ने आज दावा किया कि जनता के लिए अब मिस्र जैसी क्रांति ही आशा की एकमात्र किरण है।

मुरसी ने मिस्र की अदालत से कहा-मैं राष्ट्रपति हूं

Last Updated: Monday, November 4, 2013, 23:00

बतौर राष्ट्रपति अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान हत्या और हिंसा के लिए उकसाने के मामले में आरोपों का सामना करने पर कुर्सी से हटाए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने सोमवार को इस सुनवायी को ‘गैर-कानूनी’ करार दिया और उनके बजाए ‘सैन्य तख्ता पलट’ में शामिल नेताओं के खिलाफ सुनवायी की मांग की।

मिस्र में भारतीय शहीदों को किया गया सम्मानित

Last Updated: Monday, October 28, 2013, 20:47

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अहम मोड़ समझे जाने वाली अल अलामीन की प्रसिद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय शहीदों को यहां भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया।

मिस्र में पुलिस-इस्लामियों के बीच झड़प में 50 की मौत

Last Updated: Monday, October 7, 2013, 15:01

मिस्र में इस्लामियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कम से कम 50 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह झड़प उस समय हुई जब गत जुलाई में सैन्य तख्तापलट में सत्ता से बेदखल किये राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के वफादारों ने रविवार को काहिरा के मध्य चौक पर एकत्रित होने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया जिससे दोनों के बीच झड़प हुई।

मिस्र की अदालत ने मुस्लिम ब्रदरहुड को किया प्रतिबंधित

Last Updated: Monday, September 23, 2013, 21:04

मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बहाल करने की मांग कर रहे इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को आज प्रतिबंधित कर दिया और उसकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया।

मिस्र में ब्रदरहुड के गढ़ पर सेना का हमला, एक की मौत

Last Updated: Thursday, September 19, 2013, 21:16

मिस्र की सेना ने काहिरा के बाहरी इलाके में स्थित कर्दसा जिले में विद्रोहियों के सफाए के लिए अभियान चलाया है। इलाके में सशस्त्र समूहों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष जारी है।

मिस्र में सैन्य कार्रवाई, 31 आतंकवादी मारे गए

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 22:28

मिस्र की सेना द्वारा सिनाई में की गई सैन्य कार्रवाई में 31 लोग मारे गए, जबकि सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो सैनिकों की भी मौत हो गई।

मिस्र में सैन्य कार्रवाई में 10 आतंकवादी मारे गए

Last Updated: Sunday, September 8, 2013, 17:53

मिस्र की ओर सेना द्वारा सिनाई में किए गए हवाई हमले तथा जमीन पर की गयी कार्रवाई में कम से कम 10 आतंकवादी ढेर हो गए।

मिस्र: मुर्सी को करना होगा मुकदमे का सामना

Last Updated: Monday, September 2, 2013, 12:47

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हिंसा भड़काने और इसे अंजाम देने के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, मुकदमे की तारीख के बारे में नहीं बताया गया है।

मिस्र: मुबारक और मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख के खिलाफ सुनवाई स्थगित

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 22:06

मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हुई क्रांति के दौरान 800 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए उकसाने के आरोपों में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक और उनके पुत्रों सहित अन्य लोगों पर चल रही सुनवायी को मध्य सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है।

आरोपों का सामना करने के लिए कोर्ट में पेश हुए मुबारक

Last Updated: Sunday, August 25, 2013, 17:56

मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना के लिए हुई क्रांति के दौरान 800 से ज्यादा लोगों की हत्या के लिए उकसाने के आरोपों का सामना करने के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक आज अदालत में पेश हुए।

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मुबारक जेल से रिहा, सुनवाई पूरी होने तक नजरबंद रहेंगे

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 21:59

भ्रष्टाचार और प्रदर्शनकारियों की हत्या के आरोपों में दो साल से अधिक समय तक जेल में बंद रहने के बाद मिस्र के अपदस्थ तानाशाह हुस्नी मुबारक जेल से रिहा हुए।

मिस्र: रिहाई के बाद नजरबंद किए जाएंगे हुस्‍नी मुबारक

Last Updated: Thursday, August 22, 2013, 14:03

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक गुरुवार को जेल से रिहा हो सकते हैं। मिस्र की सेना ने गुरुवार को आदेश दिया कि मुबारक को नजरबंद करके रखा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, मुबारक को भ्रष्‍टाचार और हत्‍या के आरोप में सशर्त रिहा किया जाना अब तय हो गया है।

मिस्र की अदालत ने दिए हुस्‍नी मुबारक की रिहाई के आदेश

Last Updated: Wednesday, August 21, 2013, 19:54

हुस्नी मुबारक की ओर से भ्रष्टाचार के एक मामले में दाखिल की गई याचिका पर मिस्र की एक अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए मुबारक की रिहाई के आदेश दिए हैं। अब इस पूर्व तानाशाह की रिहाई का रास्‍ता पूरी तरह साफ हो गया।

अलबरदेई के खिलाफ ‘राष्ट्र का विश्वास तोड़ने’ का मामला

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 22:46

हाल ही में मिस्र की अंतरिम सरकार के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर देश को सैन्य-नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मुस्लिम ब्रदरहुड के समर्थकों के हिंसक दमन की त्रासदी झेलने के लिए छोड़ने वाले शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद अलबरदेई के खिलाफ यहां की एक अदालत में ‘राष्ट्र का विश्वास तोड़ने’ का मामला चल सकता है।

मिस्र : मुस्लिम ब्रदरहुड के आध्यात्मिक नेता गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 22:12

मिस्र की सेना समर्थित सरकार ने आज मुस्लिम ब्रदरहुड के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए संगठन के आध्यात्मिक नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

मिस्र: रिहा हो सकते हैं पूर्व राष्‍ट्रपति होस्‍नी मुबारक

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 15:32

मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक इस सप्ताह के अंत तक रिहा किए जा सकते हैं। उनके वकील ने सोमवार को कहा कि उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के आखिरी मामले का निबटारा 48 घंटे के अंदर होने की संभावना है।

मिस्र: मुस्लिम ब्रदरहुड का आध्यात्मिक नेता गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 12:11

मिस्र के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुस्लिम ब्रदरहुड के आध्यात्मिक नेता मोहम्मद बदी को काहिरा में गिरफ्तार कर लिया गया है।

इराक में दो महिलाओं समेत 17 कैदियों को फांसी

Last Updated: Tuesday, August 20, 2013, 10:16

इराक में आपराधिक और आतंकवादी घटनाओं में दोषी पाए गए मिस्र के एक नागरिक, दो इराकी महिलाओं सहित 17 कैदियों को फांसी दी गई है। यह जानकारी सोमवार की गई आधिकारिक घोषणा से सामने आई है।

मिस्र में हिंसा का दौर जारी, 25 पुलिसकर्मियों की हत्या

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 21:50

मिस्र में मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सुरक्षा बलों में चल रही हिंसक झड़पों के बीच आज सीमावर्ती शहर रफाह में चरमपथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 25 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

मिस्र की अदालत ने हुस्नी मुबारक की रिहाई का दिया आदेश

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 21:42

मिस्र के पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक इस सप्ताह जेल से बाहर आ सकते हैं क्योंकि एक अदालत ने रिश्वतखोरी के मामले में उनकी रिहाई का आदेश दिया है।

मिस्र: उग्रवादियों ने 25 पुलिसकर्मियों की हत्या की

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 18:42

संदिग्ध उग्रवादियों ने मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में घात लगाकर दो मिनी बसों पर हमला कर 25 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी तथा दो अन्य को घायल कर दिया।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 36 सदस्यों की मौत

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 13:19

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के कम से कम 36 सदस्य उस समय मारे गए, जब जेल ले जाते समय इन सभी ने भागने की कोशिश की, और सुरक्षा बलों को गोलीबारी करनी पड़ी।

मिस्र में शनिवार को हिंसा में 79 लोग मारे गए

Last Updated: Monday, August 19, 2013, 08:56

मिस्र की अंतरिम सरकार ने कहा है कि देश में चार दिनों में पुलिस और अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के बीच संघर्ष में 888 लोग मारे गए हैं।

मिस्र: ब्रदरहुड पर लटकी पाबंदी की तलवार, 800 से ज्यादा की मौत

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 21:27

मिस्र की सेना समर्थित सरकार कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रही है जिसके समर्थक अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को उनके पद पर बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

मिस्र हिंसा: मुस्लिम ब्रदरहुड पर लग सकता है प्रतिबंध

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 18:00

मिस्र की सैन्य समर्थक अंतरिम सरकार इस्लामवादी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है, हालांकि इस संगठन ने आज और अधिक प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

`मस्जिदों और गिरजाघरों पर हमला स्वीकार करने योग्य नहीं`

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 13:22

ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हेग ने कहा कि मिस्र में किसी भी तरह की हिंसक घटनाओं की उनका देश निंदा करता है, चाहे वह सुरक्षाबलों या प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई हो।

मिस्र में ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख चिंतित

Last Updated: Sunday, August 18, 2013, 09:23

मिस्र में जारी उथलपुथल पर चिंता व्यक्त करने के साथ ही वहां ‘अत्यधिक बल प्रयोग’ का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने इन्हें रोकने की अपील की है।

सुरक्षा बलों ने मुर्सी समर्थकों के कब्जे वाले मस्जिद पर बोला धावा

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 23:50

मिस्र में सुरक्षा बलों ने शनिवार को उस मस्जिद पर धावा बोल दिया जहां सत्ता से हटाये गए मोहम्मद मुर्सी के सैकड़ों समर्थक जमा हुए थे।

मिस्र हिंसा : पुलिस ने घेरा काहिरा मस्जिद को

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 20:52

मिस्र में कल हुई झड़पों में करीब 100 लोगों के मारे जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड की नई रैलियां आयोजित करने की योजना को देखते हुए सुरक्षा बलों ने आज काहिरा की उस मस्जिद को घेर लिया जिसमें अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक एकत्र हैं।

मिस्र में जुमे की नमाज के बाद ताजा हिंसा में 80 की मौत

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 10:29

मिस्र में आज सुरक्षा बलों और अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के बीच ताजा संघर्ष में कम से कम 80 लोगों की मौत हुई।

पाकिस्तान में मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में मार्च

Last Updated: Saturday, August 17, 2013, 10:21

पाकिस्तान में आज सैकड़ों लोगों ने मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में प्रदर्शन किया। मिस्र में सुरक्षाबलों और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच संघर्ष में बहुत से लोग मारे गए हैं।

मिस्र के प्रदर्शनों में अबतक 643 लोगों की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 19:46

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर नृशंस कार्रवाई में 643 लोगों के मारे जाने के बाद मुस्लिम ब्रदरहुड के हजारों समर्थकों ने मिस्र की सड़कों पर प्रदर्शन किया और ताजा झडपों में पांच लोगों की मौत हो गई है।

यूएन ने किया मिस्र में ‘अधिकतम संयम’ का आह्वान

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 12:39

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परषिद ने मिस्र सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड से ‘अधिकतम संयम’ बरतने और देश भर में फैली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है।

अमेरिका ने मिस्र के साथ सैन्य अभ्यास किया रद्द

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 10:39

मिस्र संकट को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के साथ सैन्य अभ्यास रद्द कर दिया है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को मिस्र न जाने के लिए भी आगाह किया है और जो लोग मिस्र में रह रहे हैं, उन्हें बाहर निकलने को कहा है।

मिस्र संकट : मुस्लिम ब्रदरहुड ने शुरू किया मार्च, हिंसा में 638 की मौत

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 09:36

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई में 638 से अधिक लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद आज मुस्लिम ब्रदरहुड ने यहां की अल इमान मस्जिद से अपना मार्च शुरू किया है।

मिस्र के साथ अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्‍यास रद्द

Last Updated: Friday, August 16, 2013, 00:09

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर की गई अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के विरोध स्वरूप इस अरब देश के साथ होने वाले अमेरिकी सैन्य अभ्‍यास को आज रद्द कर दिया और चेतावनी दी कि मिस्र एक ‘बहुत ही खतरनाक रास्ते’ पर चल पड़ा है।

मिस्र: मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई, अब तक 525 लोग मरे

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 19:25

अरब स्प्रिंग के बाद मिस्र के इतिहास में बुधवार को का दिन सबसे ज्यादा खूनखराबे वाले दिन के तौर पर दर्ज हुआ, जब अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में सबसे ज्यादा 525 लोग मारे गए, जिसके बाद मुस्लिम ब्रदरहुड ने सेना समर्थित सरकार को सत्ता से हटाने का गुरुवार को संकल्प लिया।

मिस्र में आपातकाल लागू, कार्रवाई में 149 लोगों की मौत

Last Updated: Thursday, August 15, 2013, 00:23

मिस्र में बुधवार को सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए बुल्डोजरों और बख्तरबंद वाहनों के साथ उनके दो विशाल प्रदर्शन शिविरों पर धावा बोल दिया। इस दौरान हुए भीषण रक्तपात में करीब 149 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर दिया।

मुर्सी समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविरों पर कार्रवाई, 100 की मौत

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 20:43

मिस्र के सुरक्षा बलों ने अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थन में पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए उनके शिविरों पर धावा बोल दिया।

मुर्सी समर्थकों और विरोधियों में झड़प, एक की मौत

Last Updated: Wednesday, August 14, 2013, 10:34

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर कार्रवाई की आशंका से छाये तनाव को लेकर मुर्सी समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़पें हुई जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुर्सी की हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई

Last Updated: Tuesday, August 13, 2013, 00:45

मिस्र की एक अदालत ने काहिरा की एक जेल से कैदियों को भगाने के लिए फलस्तीनी संगठन हमास के साथ मिलकर साजिश रचने के मामले में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की हिरासत 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

मिस्र संकट के समाधान को नई कोशिशें शुरू

Last Updated: Monday, August 5, 2013, 23:55

मिस्र में जारी राजनीतिक संकट के समाधान के लिए नई कोशिशें शुरू हो गई हैं। खाड़ी देशों, यूरोपीय संघ के देशों तथा अमेरिका के राजनयिकों ने इसके लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

मिस्र: मुरसी समर्थक उनकी बहाली की मांग पर कायम

Last Updated: Sunday, August 4, 2013, 10:15

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों ने अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री विलियम बर्न्सत से बातचीत के बाद आज कहा है कि वह मुरसी की बहाली की मांग पर कायम रहेंगे।

मुर्सी के ठिकाने को गोपनीय रखने की कोशिश में सेना

Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 13:02

मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सेना ने जिस स्थान पर नजरबंद कर रखा है, उसे गोपनीय रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

ओडिशा में मिस्र के दुर्लभ गिद्ध नजर आए

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 15:58

ओडिशा में गंजम जिले के चिकिती वन्य क्षेत्र में लक्ष्मीपुर के पास तीखी चोंच, पीली गर्दन और चौकन्नी आंखों वाले मिस्र के दुर्लभ गिद्ध देखे गये और वन विभाग पक्षियों का सर्वेक्षण कराने की सोच रहा है।

मिस्र में इस्लामी पार्टी के नेता गिरफ्तार

Last Updated: Tuesday, July 30, 2013, 09:23

मिस्र में सेना समर्थित सरकार को चुनौती देते हुए अपदस्थ राष्ट्रपति के समर्थकों ने उनकी पद से बेदखली के खिलाफ एक ‘महारैली’ करने का आह्वान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज करते हुए पुलिस ने एक इस्लामी पार्टी के दो शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

गोलीबारी में मारे गए 200 लोग : मुस्लिम ब्रदरहुड

Last Updated: Sunday, July 28, 2013, 19:43

सत्ता से बेदखल किए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों ने आज खदेड़ दिए जाने की धमकियों के बावजूद एक मस्जिद में धरना दिया। खूनी हिंसा के एक दिन बाद यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। मुस्लिम ब्रदरहुड ने दावा किया है कि इस हिंसा में उनके लगभग 200 समर्थक मारे गए।

मुर्सी समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी, 75 की मौत

Last Updated: Saturday, July 27, 2013, 17:25

मिस्र में पदच्युत राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की पुनर्नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे समर्थकों पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 75 लोग मारे गए और सैकड़ों लोग घायल हो गए।

मुर्सी को हिरासत में लेने का कोर्ट का आदेश

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 19:33

मिस्र की एक अदालत ने अपदस्थ इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से फिलस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के साथ साठगांठ को लेकर पूछताछ करने के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया है।

मून ने किया मुर्सी को रिहा करने का आह्वान

Last Updated: Friday, July 26, 2013, 09:01

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने मिस्र की सेना द्वारा अपदस्थ किए गये राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड के नेताओं को रिहा करने का आह्वान किया है।

मुर्सी समर्थकों, विरोधियों में झड़प, 4 मरे

Last Updated: Tuesday, July 23, 2013, 14:16

मिस्र में सत्ता से बेदखल कर दिए गए राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं।

मिस्र में मोरसी के समर्थकों-विरोधियों के बीच झड़प

Last Updated: Saturday, July 20, 2013, 16:33

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थक और विरोधी गुटों के बीच हुई झड़पों में तीन महिलाओं की मौत हो गई। ये झड़पें ऐसे समय में हुई हैं जब सेना ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह हिंसक प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

मिस्र: अंतरिम पीएम समेत नई कैबिनेट ने शपथ ली

Last Updated: Tuesday, July 16, 2013, 23:38

अंतरिम प्रधानमंत्री और उनके सहायकों समेत मिस्र की नयी सरकार के मंत्रियों ने आज शपथ ली। करीब दो सप्ताह पहले सेना ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से हटा दिया।

मुर्सी ने ठुकरा दिया था जनमत संग्रह का अनुरोध

Last Updated: Monday, July 15, 2013, 10:30

मिस्र में सत्ता से बेदखल किए जा चुके राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने 30 जून से शुरू हुए विद्रोह से पहले जनता की ओर से की गई जनमत संग्रह की मांग को ठुकरा दिया था। यह जानकारी रक्षा मंत्री अब्देल-फताह अल सिसी ने दी।

मिस्र: हिंसा भड़काने के आरोप में मुर्सी से की पूछताछ

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:48

मिस्र के अधिकारियों ने जासूसी, हिंसा भड़काने और अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने में कथित भूमिका के लिए अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी और मुस्लिम ब्रदरहुड पार्टी के सदस्यों से आज पूछताछ की।

अलबरदेई ने मिस्र के उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

Last Updated: Sunday, July 14, 2013, 20:32

प्रमुख उदारवादी नेता मोहम्मद अलबरदेई ने आज विदेशी संबंधों के लिए मिस्र के अंतरिम उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। उधर, राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के अपदस्थ होने के बाद प्रधानमंत्री हाजिम अल बबलावी नई कैबिनेट के गठन के लिए बातचीत में लगे हुए हैं।

मिस्र में मुर्सी विरोधी और समर्थकों का प्रदर्शन

Last Updated: Friday, July 12, 2013, 22:31

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी विरोधियों और समर्थकों ने शुक्रवार को रमजान महीने के पहले शुक्रवार को एक दूसरे के विरोध में रैलियां निकालीं।

मिस्र: ब्रदरहुड के नेताओं को गिरफ्तार करने का आदेश

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 21:16

मिस्र की अंतरिम सरकार ने देश में हिंसा भड़काने के मामले में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित कई शीर्ष इस्लामवादियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तथा कहा है कि अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ‘सुरक्षित स्थान’ पर हैं।

मिस्र संकट: ओबामा ने कतर, यूएई के नेताओं से की चर्चा

Last Updated: Wednesday, July 10, 2013, 16:33

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र की वर्तमान अस्थिर स्थिति पर चर्चा करने के लिए कतर और यूएई के नेताओं को फोन किया। मिस्र में शक्तिशाली सेना ने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल कर दिया है जिसको लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

मिस्र: अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने चुनाव कराने का किया वादा

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 20:49

मिस्र में चल रहे संकट को खत्म करने के प्रयास के तहत आज अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने देश में अगले साल की शुरूआत में ताजा चुनाव कराने का वादा किया।

मिस्र: सेना और मुर्सी समर्थकों में संघर्ष, 54 की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 16:38

सैन्य मुख्यालय के बाहर देश के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष में 54 लोगों की मौत के बाद मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने अगले साल की शुरूआत में फिर से चुनाव कराने का वचन दिया है ।

मिस्र: काहिरा में झड़प, 42 लोगों की मौत

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 13:13

मिस्र की राजधानी काहिरा में सेना के एक बैरक के बाहर हुई झड़प में सोमवार को कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री ने दी।

मिस्र के खून-खराबे की जांच हो: बॉन की मून

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 09:46

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बॉन की मून ने मिस्र में हाल ही में हुए खून-खराबे की निंदा करते हुए ताजा हिंसा में स्वतंत्र जांच का आह्वान किया है। हाल ही में हुई इस ताजा हिंसा में 50 लोग मारे गए।

मिस्र की स्थिति का आकलन कर रहा अमेरिका

Last Updated: Tuesday, July 9, 2013, 08:49

मिस्र की स्थिति को जटिल एवं कठिन और प्रभाव डालने वाला करार देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि वह अरब राष्ट्र की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और अभी भी इस बात का आकलन कर रहा है कि क्या राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी की विदाई वास्तव में सैन्य तख्तापलट था।

मिस्र में हिंसात्मक संघर्ष, 42 की मौत, 322 घायल

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 19:40

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और सैनिकों के बीच यहां सेना मुख्यालय के बाहर हुए हिंसात्मक संघर्ष में 42 लोगों की मौत हो गई जिससे सैन्य समर्थित नई अंतरिम सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड के बीच गतिरोध और गहरा गया।

मुर्सी के तख्ता पलट के समर्थन में मिस्रवासी सड़कों पर उमड़े

Last Updated: Monday, July 8, 2013, 10:13

मिस्र में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का सेना द्वारा तख्ता पलट किए जाने के समर्थन में हजारों लोग सड़कों पर आ गए। दूसरी ओर अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह जल्द ही नए प्रधानमंत्री की घोषणा करेगी।

पीएम पद को लेकर मिस्र सरकार में झगड़ा, बढ़ा तनाव

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 23:26

मिस्र में राजनीतिक उठापटक ने एक और नाटकीय मोड़ ले लिया है। उदारवादी नेता मोहम्मद अलबरदेई को प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने को लेकर देश के नए नेतृत्व में घमासान हो रहा है।

मिस्र की कमान मोहम्मद अलबरदेई के हाथ में

Last Updated: Sunday, July 7, 2013, 12:08

मिस्र में विपक्ष के प्रमुख उदारपंथी नेता मोहम्मद अलबरदेई को देश की नयी कार्यवाहक सरकार का प्रधानमंत्री नामित किया गया है।

मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति ने नूरा काउंसिल भंग की

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 17:02

मिस्र में नए अंतरिम राष्ट्रपति अदली मंसूर ने अपनी पहली संवैधानिक घोषणा करते हुए देश की संसद के उच्च सदन नूरा काउंसिल को विघटित कर दिया है।

मिस्र में हिंसक संघर्षों में 30 लोगों की मौत, सैंकड़ों घायल

Last Updated: Saturday, July 6, 2013, 16:25

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों और विरोधियों के हिंसक प्रदर्शनों में देशभर में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई है और सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं।

मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति मुर्सी नजरबंद : सेना

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 22:06

पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को बुधवार रात अपदस्थ किये जाने के बाद से ‘सुरक्षा घेरे’ में रखा गया है। सेना प्रवक्ता कर्नल अहमद अली ने ‘डेली न्यूज इजिप्ट’ से कहा कि मुर्सी बुधवार के बाद से रिपब्लिकन गार्डस क्लब में ‘सुरक्षा घेरे’ में हैं।

मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता गिरफ्तार

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 10:19

मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी से सत्ता छीन लेने के अगले दिन उनकी सहयोगी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड के शीर्ष नेता मोहम्मद बैदी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिस्र के संकट के बाद तेल का मूल्य गिरा

Last Updated: Friday, July 5, 2013, 08:48

मिस्र में सेना की ओर से राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाए जाने की घटना के बाद चिंतित मध्यपूर्व में शुक्रवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई।

मुर्सी को कुर्सी से हटाया गया, मंसूर बने अंतरिम राष्ट्रपति

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 19:23

मिस्र में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित पहले राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को कुर्सी से अपदस्थ कर नजरबंद किये जाने के एक दिन बाद आज न्यायाधीश अदली महमूद मंसूर को देश का अंतरिम राष्ट्राध्यक्ष बना दिया गया।

जज मंसूर ने मिस्र के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 16:10

शक्तिशाली सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को हटाने के कुछ घंटों के भीतर मिस्र की संवैधानिक अदालत के मुखिया न्यायाधीश अदली महमूद मंसूर ने गुरुवार को देश के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

अमेरिकी नागरिकों को मिस्र की यात्रा न करने की सलाह

Last Updated: Thursday, July 4, 2013, 12:57

मिस्र में मौजूदा अशांति और व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को अपदस्थ किए जाने के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को मिस्र की यात्रा से बचने की सलाह दी है और वहां रह रहे अमेरिकियों को मिस्र छोड़ देने के लिए कहा है।