Last Updated: Tuesday, March 20, 2012, 05:43
अकापुलको (मैक्सिको) : मैक्सिको के दक्षिणी राज्य गुआरेरो में 10 लोगों की हत्या मामले की जांच करने गए अधिकारियों पर बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला कर दिया जिससे 12 पुलिस अधिकारी मारे गए।
गुआरेरो राज्य के पुलिस प्रवक्ता अतरुरो मार्टिंज ने बताया कि टेलोलोआपान शहर में हमले में राज्य के 12 अधिकारियों की मौत हो गयी। अन्य 11 अधिकारी घायल हो गए। मार्टिंज ने बताया कि अधिकारियों पर यह हमला तब हुआ जब वो सात पुरुषों और तीन महिला की हत्या मामले की जांच में जुटे हुए थे। इन 10 लोगों की हत्या पिछले रविवार को की गयी थी।
टेलोलोआपान शहर गुआरेरो और मिकोआकान दोनों प्रांतों के नजदीक स्थित है। यहां पर नशीले पदाथरें से संबंधित गिराहों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी लड़ाई होती रहती है। ऐसी आशंका है कि इस घटना का ताड़ नशीले पदार्थ की हिंसा से जुड़ा है।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, March 20, 2012, 11:13