Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 17:53

मास्को : रूस में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार देश की लगभग आधी जनता का मानना है कि बोल्शेविक क्रांति के अगुवा रहे दिवंगत ब्लादिमीर लेनिन के पार्थिव शरीर को अब दफना देना चाहिए।
गौरतलब है कि वर्ष 1924 में लेनिन की मौत के बाद उनके शव को मास्को की क्रेमलिन के पास लाल चौक पर एक मकबरा में रखा गया और 88 साल बाद भी उनका शव वहीं मौजूद है।
समाचार एजेंसी रियो-नोवोस्ती के मुताबिक रूस की एक वेबसाइट ने यह सर्वेक्षण कराया, जिसमें भाग लेने वाली 48 फीसदी जनता लेनिन के पार्थिव शरीर को दफनाने की पक्षधर है।
चार दिन पहले ही रूस के नवनियुक्त संस्कृति मंत्री ब्लादिमीर मेदिनस्की ने लेनिन के शव को दफनाने और इस मकबरा को संग्रहालय में तब्दील करने का सुझाव दिया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 14, 2012, 17:53