पार्थिव शरीर - Latest News on पार्थिव शरीर | Read Breaking News in Hindi on zeenews.com

भारत रत्न नेल्सन मंडेला का पार्थिव शरीर सुपुर्दे खाक

Last Updated: Monday, December 16, 2013, 12:29

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पुश्तैनी गांव कुनू में सुपुर्दे खाक किया गया, जहां रंगभेद विरोधी आंदोलन के इस नायक के परिजनों एवं दोस्तों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

मंडेला की तस्वीर नेट पर पोस्ट करने से परिवार नाराज

Last Updated: Friday, December 13, 2013, 00:23

रंगभेद विरोधी आंदोलन के नायक नेल्सन मंडेला के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर की तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट किए जाने को लेकर दक्षिण अफ्रीका की सरकार तथा परिवार ने कड़ी नाराजगी जताई है।

विद्याचरण शुक्ल का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

Last Updated: Wednesday, June 12, 2013, 18:33

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल पार्थिव शरीर बुधवार को यहां पंचतत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ राधेश्याम भवन में किया गया।

रहमान का पार्थिव शरीर बांग्लादेश लाया गया

Last Updated: Thursday, March 21, 2013, 19:39

बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिल उर रहमान का पार्थिव शरीर आज ढाका लाया गया है। उनके निधन पर तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और इसी के मद्देनज़र आज राष्ट्रध्वज को आधा झुका दिया गया।

संग्रहालय में रखा गया शावेज का पार्थिव शरीर

Last Updated: Saturday, March 16, 2013, 16:03

वेनेजुएला के दिवंगत राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज के पार्थिव शरीर को यहां के एक सैन्य संग्रहालय में रख दिया गया है। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा में अपने चहेते नेता के आखिरी दर्शन के लिए जनसैलाब उमड पड़ा।

शावेज का पार्थिव शरीर सदैव होगा प्रदर्शित

Last Updated: Friday, March 8, 2013, 11:25

वेनेजुएला पर 14 साल तक शासन करने वाले कम्युनिस्ट नेता ह्यूगो शावेज के उत्तराधिकारी ने घोषणा की है कि उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रपति भवन से महज कुछ दूर सैन्य संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए शीशे के बॉक्स में हमेशा के लिए रखा जाएगा।

अफजल के पार्थिव शरीर के लिए की भावुक अपील

Last Updated: Wednesday, February 27, 2013, 09:46

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर संसद पर हमला मामले में दोषी अफजल गुरु के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों को वापस किए जाने की भावुक अपील की है।

गैंगरेप पीड़िता का पार्थिव शरीर लाया गया दिल्ली

Last Updated: Sunday, December 30, 2012, 10:29

नृशंस सामूहिक बलात्कार की शिकार 23 वर्षीय युवती का पार्थिव शरीर रविवार तड़के साढ़े तीन बजे एयर इंडिया के एक चार्टर्ड विमान से सिंगापुर से दिल्ली लाया गया।

शिवाजी पार्क में होंगे बाल ठाकरे के अंतिम दर्शन

Last Updated: Saturday, November 17, 2012, 19:17

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का पार्थिव शरीर रविवार को मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘दर्शन’ के लिए रखा जाएगा। बाल ठाकरे का शनिवार दोपहर उनके बांद्रा स्थित आवास में निधन हो गया।

लेनिन को दफनाना चाहती है रूस की आधी जनता

Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 17:53

रूस में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार देश की लगभग आधी जनता का मानना है कि बोल्शेविक क्रांति के अगुवा रहे दिवंगत ब्लादिमीर लेनिन के पार्थिव शरीर को अब दफना देना चाहिए।

किम का पार्थिव शरीर दर्शनार्थ रखा गया

Last Updated: Tuesday, December 20, 2011, 15:23

उत्तर कोरिया में वर्षों तक शासन करने वाले किम जोंग इल के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए कांच के एक ताबूत में रखा गया है। अपने नेता के निधन के शोक में डूबे लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं।

हजारिका का अंतिम संस्कार मंगलवार को

Last Updated: Monday, November 7, 2011, 04:55

महान गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से असम भेज दिया गया जहां मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।