वियतनाम में भूस्खलन और बाढ़ से 29 की मौत

वियतनाम में भूस्खलन और बाढ़ से 29 की मौत

हनोई : उत्तरी और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 29 लोग मारे गए हैं तथा चार लापता हैं।

उत्तरी येन बाई प्रांत के आपदा प्रबंधन अधिकारी निगो वान हंग ने आज बताया कि आदिवासी अल्पसंख्यक जाति हेमांग के 16 ग्रामीण एक भूस्खलन में मारे गए। हादसे के समय ये लोग एक निजी कंपनी द्वारा संचालित लौह अयस्क की खदान में बेकार लौह अयस्क एकत्र कर रहे थे।

प्रशासन ने शुक्रवार की घटना के बाद से लापता दो अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। सरकारी आपदा एजेंसी ने बताया कि मध्य वियतनाम में बाढ़ के कारण 13 लोग मारे गए हैं तथा दो लापता हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 10, 2012, 11:57

comments powered by Disqus