विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोत

विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोत

विवादित द्वीपों के निकट पहुंचे 6 चीनी पोतटोक्टो : जापान के तटरक्षक बल ने शुक्रवार को कहा कि चीन सरकार के छह जहाज विवादित द्वीपों के निकट जलक्षेत्र में आए हैं। तटरक्षक बल ने उन्हें उस जगह को छोड़ने की चेतावनी जारी की है।

इन द्वीपों पर चीन और जापान दोनों दावा कर रहे हैं।

चीनी जहाज ऐसे समय में आए हैं जब कुछ ही दिन पहले जापान सरकार ने इन द्वीपों के राष्ट्रीयकरण की योजना को अमलीजामा पहनाया है। जापान में इन द्वीपों को सेनकाकू कहा जाता है जबकि चीन इन्हें दिओयू कहता है।

तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा, हमारे गश्ती पोत फिलहाल उन्हें हमारे देश के समुद्री जलक्षेत्र को छोड़ने के लिए कह रहे हैं।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय नियम के मुताबिक, तट से 12 नॉटिकल मील तक का समुद्री क्षेत्र संबंधित देश के अधीन आता है।

प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा ने पूरी सतर्कता बरतने का संकल्प जताया है। इससे पहले उन्हें तटरक्षक ने सूचना दी थी कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बज कर 18 मिनट पर दो चीनी नौवहन सर्वे पोत जापानी जलक्षेत्र में प्रविष्ट हुए।

तटरक्षक के अनुसार, उनके पीछे-पीछे चार और पोत आए। फिर पहले दो पोत सुबह सात बज कर करीब 48 मिनट पर चले गए। (एजेंसी)


First Published: Friday, September 14, 2012, 09:35

comments powered by Disqus