विवादित द्वीप पर पहुंचे राष्ट्रपति बाक

विवादित द्वीप पर पहुंचे राष्ट्रपति बाक

विवादित द्वीप पर पहुंचे राष्ट्रपति बाकटोक्यो : मीडिया रपटों में दावा किया गया है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली म्यंग-बाक जापान के साथ विवाद वाले द्वीप पर शुक्रवार को पहुंच गए।

समाचार पत्र ‘जिजी प्रेस’ के मुताबिक बाक के अप्रत्याशित दौरे ने जापान में नाराजगी पैदा कर दी है।

टोक्यो पहले ही आगाह कर चुका है कि यदि बाक ने विवादित क्षेत्र का दौरा किया तो वह दक्षिण कोरिया से अपने राजदूत को स्वदेश बुला लेगा।

समाचार पत्र के मुताबिक जापान के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ली जापान के पूर्वी समुद्र के पथरीले तट पर पहुंचे गए हैं।

इसके पहले बाक की इस प्रस्तावित यात्रा पर जापान के विदेश मंत्री कोईचिरो गेम्बा ने कहा कि इस तरह के कदम से जापान-दक्षिण कोरिया रिश्तों पर व्यापक असर पड़ेगा और तोक्यो भी ठोस जवाब देगा।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति जापानी सागर के लगे दोकदो द्वीप का दौरे करने वाले हैं। इस द्वीप पर यह किसी भी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति की पहली यात्रा होगी। इसे जापान ताकेशिमा द्वीप कहता है।

बाक की एक प्रवक्ता ने कहा कि ली दक्षिण कोरिया के उलेउंग द्वीप जाएंगे और मौसम ने साथ दिया तो वह दोकदो द्वीप भी जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 10, 2012, 19:57

comments powered by Disqus