Last Updated: Monday, April 1, 2013, 21:26
ढाका : बंगाल की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने बांग्लादेश के 16 मछुआरों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बांग्लादेश के दक्षिण में स्थित तटवर्ती कस्बे कॉक्स बाजार से समुद्र से कटे हुए द्वीप कुतुबदिया में यह घटना हुई। शवों को बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया गया।
सिन्हुआ ने कॉक्स बाजार के पुलिस प्रमुख मोहम्मद आजाद मिया के हवाले से कहा, "हमें पता लगा है कि 16 मछुआरों के शव बंगाल की खाड़ी में समुद्र पर तैरते पाए गए।"
उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले कुतुबदिया द्वीप से मछली मारने निकले 23 मछुआरे लापता हो गए हैं।
मिया ने कहा कि मछुआरों की मौत के कारणों के बारे में ठीक-ठीक जानकारी नहीं मिल पाई है। मृत मछुआरों के हाथ और पैर बंधे हुए थे। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 1, 2013, 21:26