सीरिया मुद्दा: कृष्णा ने अन्नान से की बात - Zee News हिंदी

सीरिया मुद्दा: कृष्णा ने अन्नान से की बात

मास्को : विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने शनिवार कोसंयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान के साथ सीरिया के मुद्दे पर बातचीत की और हिंसा और अस्थिरता से जूझे रहे देश में शांति स्थापना के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों के प्रति भारत का समर्थन जताया।

 

रूस के दो दिवसीय दौरे की समाप्ति पर कृष्णा ने भारतीय संवाददाताओं से कहा, ‘इस बातचीत का प्राथमिक लक्ष्य कोफी अन्नान के मिशन के प्रति भारत का समर्थन जताना था। इसका प्राथमिक उद्देश्य अन्नान को बधाई और समर्थन देना था। भारत उनके कदम का समर्थन कर रहा है यह जानकर अन्नान बहुत खुश हैं।’

 

उन्होंने कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान अन्नान अपनी कोशिशों के सकारात्मक परिणाम को लेकर आशान्वित लगे। कृष्णा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने सीरिया को इस समस्या से उबारने के लिए अन्नान की कोशिशों में काफी मदद की है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 14, 2012, 21:40

comments powered by Disqus