Last Updated: Monday, June 10, 2013, 09:49

काठमांडो : दुनिया की सबसे उंची एवरेस्ट की चोटी पर भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य दल द्वारा सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के मौके पर भारत के सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह आज आधिकारिक दौरे पर यहां आएंगे। नेपाल के सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर राणा के निमंत्रण पर दो दिन के लिए बिक्रम सिंह नेपाल आ रहे हैं।
जनरल सिंह और जनरल राणा आज काठमांडो में नेपाली सेना मुख्यालय से भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य एवरेस्ट सफाई अभियान को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखएंगे। संयुक्त दल ने मई के अंत में सफलतापूर्वक एवरेस्ट पर चढ़ाई पूरी की। इस दल में भारत के 11 और नेपाल के नौ सैनिक थे। दल ने अपने सफाई अभियान के दौरान 4,000 किलोग्राम कचरा साफ किया। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 10, 2013, 09:49